न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करेगा रोज सुबह खाली पेट मुनक्के का पानी, जानें इनके बारे में

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह मुनक्के का सेवन आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करेगा। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Jan 2022 5:43:47

सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करेगा रोज सुबह खाली पेट मुनक्के का पानी, जानें इनके बारे में

सर्दियों का मौसम जारी है और इन दिनों में कई ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाता हैं जो शरीर को सेहतमंद बनाने का काम करते हैं। इन्हीं खाद्य पदार्थों में से एक हैं मुनक्का जो फाइबर, विटामिन सी, कैल्शियम, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम जैसे कई तत्वों से भरपूर होता हैं। इन दिनों में रोज सुबह खाली पेट मुनक्के का पानी पीना सेहत के लिए बहुत लाभदायी साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह मुनक्के का सेवन आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करेगा। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

raisins water benefits at early morning,healthy living,Health tips

डाइजेशन बेहतर बनाए

मुनक्का का पानी पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। सुबह खाली पेट मुनक्का पानी पीने से गैस, कब्ज की समस्या दूर होती है। मुनक्का में फाइबर अधिक होता है, फाइबर मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। यह शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को भी निकालने में मदद करता है।

raisins water benefits at early morning,healthy living,Health tips

हड्डियां मजबूत बनाए

उम्र बढ़ने के बाद महिलाएं जोड़ों और हड्डियों में दर्द की शिकायत करती हैं। मुनक्का में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। मुनक्का का पानी पीने से गठिया और अर्थराइटिस जैसे रोग में भी लाभ मिलता है। अगर आपको हड्डियों में दर्द रहता है, तो मुनक्का का पानी जरूर पिएं।

raisins water benefits at early morning,healthy living,Health tips

खून की कमी पूरी करे

शरीर में खून की कमी होने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने लगती हैं। इन्हीं में से एक है एनीमिया। खून की कमी को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में आयरन लेना जरूरी होता है। मुनक्का में आयरन भरपूर होता है, ऐसे में मुनक्का का पानी पीने से खून की कमी दूर होती है। एनीमिया की समस्या से भी निजात मिलती है।

raisins water benefits at early morning,healthy living,Health tips

इम्यूनिटी बढ़ाए

संक्रमण, वायरस से बचने और बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप मुनक्का का पानी पी सकते हैं। मुनक्का में प्रोटीन और विटामिन सी होता है, जिससे इम्यूनिटी तेज होती है।

raisins water benefits at early morning,healthy living,Health tips

हृदय के लिए लाभकारी

मुनक्का में पोटैशियम काफी अधिक होता है। मुनक्का का पानी हृदय रोग के जोखिम को भी कम करता है। सुबह खाली पेट मुनक्का पानी पीने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

raisins water benefits at early morning,healthy living,Health tips

बालों के लिए फायदेमंद

मुनक्का का पानी पीना बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इस पानी को पीने से बालों को पर्याप्त प्रोटीन, विटामिन ई और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। इससे बाल मजबूत बनते हैं और बाल झड़ने की समस्या दूर होती है।

raisins water benefits at early morning,healthy living,Health tips

त्वचा की समस्याएं दूर करे

मुनक्का का पानी त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। इस पानी को पीने से शरीर में जमा गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलती है। साथ ही मुनक्का में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत
सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत
'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस
'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील
ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज पोक्सो केस की निष्पक्ष जांच हो, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को भेजा पत्र
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज पोक्सो केस की निष्पक्ष जांच हो, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को भेजा पत्र
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी
दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी
Motorola Edge 70 फ्यूजन का कर रहे हैं इंतजार? लॉन्च से पहले जानें फीचर्स, कैमरे को लेकर कंपनी का बड़ा दावा
Motorola Edge 70 फ्यूजन का कर रहे हैं इंतजार? लॉन्च से पहले जानें फीचर्स, कैमरे को लेकर कंपनी का बड़ा दावा
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई संग फराह खान की मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई संग फराह खान की मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें
गुड़-शहद क्या सच में बेहतर विकल्प? जामुन-मेथी से डायबिटीज ठीक होने के दावों की सच्चाई जानिए
गुड़-शहद क्या सच में बेहतर विकल्प? जामुन-मेथी से डायबिटीज ठीक होने के दावों की सच्चाई जानिए
तिहाड़ से रिहा होते ही सेट पर लौटे राजपाल यादव, अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में दिखेंगे, वीडियो आया सामने
तिहाड़ से रिहा होते ही सेट पर लौटे राजपाल यादव, अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में दिखेंगे, वीडियो आया सामने
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच