न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में नहीं हो पा रही है प्रॉपर डाइटिंग, तो डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

हालांकि, वजन कम करने और एनर्जी लेवल बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में बदलाव कर सकती हैं और इसमें शामिल कर सकती हैं सर्दियों के कुछ खास फल। तो आइए जानते है इसके बारे में

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 29 Nov 2022 5:41:30

सर्दियों में नहीं हो पा रही है प्रॉपर डाइटिंग, तो डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

सर्दी के मौसम में खाने-पीने की बुहत सारी चीजें उपलब्ध होती हैं। साथ ही ठंड के समय अधिक भूख लगती है। इस वजह से लोगों का वजन बढ़ जाता है। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं, जिससे आप सर्दी के मौसम में भी वजन कम कर सकते हैं। हम गर्मियों में वजन आसानी से कम कर सकते हैं क्योंकि गर्मी के टाइम में शरीर में आलस कम आता है। वहीं, सर्दियों में आलस अधिक आता है और साथ ही हमें भूख भी अधिक लगती है। इस वजह से ठंड के मौसम में वजन कम करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में वेट लॉस प्लान पर फोकस करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि, वजन कम करने और एनर्जी लेवल बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में बदलाव कर सकती हैं और इसमें शामिल कर सकती हैं सर्दियों के कुछ खास फल।तो आइए जानते है इसके बारे में...

proper dieting is not happening in winters,so include these superfoods in the diet,Health,healthy living

संतरा

संतरे में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है और ये नैचुरल तरीके से फैट बर्न करने में भी मददगार साबित हो सकता है। विटामिन-सी शरीर के मेटाबॉलिज़्म को सामान्य रूप से काम करने में मदद करता है, जिससे संतरा वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा फल बन जाता है। इनमें पानी की मात्रा भी ज्यादा होती है और ये आपकी बेवक्त की भूख को भी शांत करता है।

proper dieting is not happening in winters,so include these superfoods in the diet,Health,healthy living

अंजीर

अंजीर या फिग्स डाइटरी फाइबर से भरपूर होते हैं, जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करने में मदद कर सकते हैं। इनमें फिसिन नाम का एक एंजाइम होता है, जो खाने को बेहतर तरीके से और तेजी से पचाने में मदद करता है और पेट की चर्बी कम करने की प्रक्रिया को भी तेज करता है। इसमें कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस सहित कई तरह के पोषक तत्व होते हैं।

proper dieting is not happening in winters,so include these superfoods in the diet,Health,healthy living

अमरूद

सर्दियों की भूख को शांत करने के लिए अमरूद एक बेहतरीन स्नैक है। इसका स्वाद काफी अच्छा होता है और ये आपकी शुगर क्रेविंग को भी पूरा करता है। इसे बादाम या अखरोट जैसे ड्राय फ्रूट्स के साथ मिलाने पर ये और भी हेल्दी बन जाता है। अमरूद फाइबर और विटामिन-सी से भी भरपूर होता है, जो सर्दी में फ्लू को रोकने में मदद कर सकता है।

proper dieting is not happening in winters,so include these superfoods in the diet,Health,healthy living

सीताफल

सीताफल विटामिन्स और मिनरल्स का एक बड़ा स्रोत है, जो कई तरह की जैविक प्रक्रियाओं के लिए जरूरी हैं। विटामिन ए और सी के साथ-साथ इसमें आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर भी काफी मात्रा में होता है। सर्दियों में डाइजेशन धीमा होने पर अक्सर कब्ज़ हो जाता है, जिसका इलाज सीताफल में मौजूद फाइबर से किया जा सकता है।

proper dieting is not happening in winters,so include these superfoods in the diet,Health,healthy living

अनानास

अनानास का गूदा फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जो आपका पेट भरता है और भूख को शांत करता है। इससे आप लंबे समय तक ऊटपटांग चीजें खाने से बच सकते हैं। इसके अलावा, अनानास में एंटी-इंफ्लेमेटरी एंजाइम ब्रोमेलैन होता है। यह एंजाइम प्रोटीन के मेटाबो डाइजेशन में मदद करता है, जो बेली फैट को कम करने में मददगार है।

proper dieting is not happening in winters,so include these superfoods in the diet,Health,healthy living

मूंगफली

मूंगफली प्रोटीन से भरपूर होतीहै।ये सर्दियों कीसबसे हेल्दी स्नैक मानीजातीहै।इसे उबालकर, भूनकर या कच्चा भी खा सकते हैं।कुछ लोग इसे सलाद या सब्जियों में भी डालकर खाते हैं।मूंगफली खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है और आप अतिरिक्त कैलोरी खाने से बच जाते हैं।मूंगफली में विटामिन B,अमीनो एसिड और पॉलीफेनोल होता है जो शरीर को सेहतमंद रखता है।मूंगफली दिल की बीमारियों को भी दूर रहतीहै।

proper dieting is not happening in winters,so include these superfoods in the diet,Health,healthy living

चकोतरा

चकोतरा या ग्रेपफ्रूट ब्लड शुगर कम करने के लिए डायबिटीज की दवा की तरह ही असरदार है। ये कम कैलोरी वाला फल है, जिसमें घुलनशील फाइबर काफी ज्यादा होता हे। ये आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद कर सकता है, जिसका मतलब है कि ये वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा ये आपकी इम्युनिटी को भी बेहतर बना सकता है।

proper dieting is not happening in winters,so include these superfoods in the diet,Health,healthy living

बाजरा

वजन घटाने में बाजरा बहुत फायदेमंद माना गया है।इसे रोटी या लड्डू बनाकर खाया जाता है।इसके अलावा इसे खिचड़ी में भी मिलाकर खाया जा सकता है।बाजरा में विटामिन B पाया जाता है और ये बालों के लिए बहुत अच्छा होता है।ये मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, बॉडी को एनर्जी देता है और वजन को भी कंट्रोल करता है ।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

टी20 वर्ल्ड कप में थमा भारत का विजय अभियान, सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से दी करारी मात
टी20 वर्ल्ड कप में थमा भारत का विजय अभियान, सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से दी करारी मात
‘संतों का अपमान अस्वीकार्य…2027 में जनता BJP को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी’, शंकराचार्य मामले पर अखिलेश यादव का बयान
‘संतों का अपमान अस्वीकार्य…2027 में जनता BJP को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी’, शंकराचार्य मामले पर अखिलेश यादव का बयान
हार्दिक पांड्या का बड़ा सरप्राइज, एक्स-वाइफ और बेटे को दी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान
हार्दिक पांड्या का बड़ा सरप्राइज, एक्स-वाइफ और बेटे को दी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान
नाबालिगों के शोषण के आरोप में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्यों पर एफआईआर, कानूनी संकट गहराया
नाबालिगों के शोषण के आरोप में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्यों पर एफआईआर, कानूनी संकट गहराया
‘टॉक्सिक’ के लिए यश ने चार्ज किए 50 करोड़, कियारा आडवाणी से नयनतारा तक स्टारकास्ट की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
‘टॉक्सिक’ के लिए यश ने चार्ज किए 50 करोड़, कियारा आडवाणी से नयनतारा तक स्टारकास्ट की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
महाराष्ट्र: रमजान में धार्मिक रियायत की मांग, अबू आजमी ने CM देवेंद्र फडणवीस से की अपील
महाराष्ट्र: रमजान में धार्मिक रियायत की मांग, अबू आजमी ने CM देवेंद्र फडणवीस से की अपील
हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने निकाली 608 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका
हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने निकाली 608 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका
एक बार फिर साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, ‘जॉली एलएलबी 3’ में छा गई थी दोनों की जोड़ी
एक बार फिर साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, ‘जॉली एलएलबी 3’ में छा गई थी दोनों की जोड़ी
जेईई मेन में कितनी पर्सेंटाइल पर मिलेगा NIT में एडमिशन? जानिए पूरी जानकारी
जेईई मेन में कितनी पर्सेंटाइल पर मिलेगा NIT में एडमिशन? जानिए पूरी जानकारी
O Romeo BO Day 9: 9 दिन में 50 करोड़ पार, शाहिद कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दमदार पकड़
O Romeo BO Day 9: 9 दिन में 50 करोड़ पार, शाहिद कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दमदार पकड़
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ की बढ़ीं परेशानियां, फिर से अस्पताल में भर्ती होंगी
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ की बढ़ीं परेशानियां, फिर से अस्पताल में भर्ती होंगी
‘कृपया मुझे गिफ्ट न दें’, भारती सिंह ने हाथ जोड़कर फैंस से की अपील, बताई वजह
‘कृपया मुझे गिफ्ट न दें’, भारती सिंह ने हाथ जोड़कर फैंस से की अपील, बताई वजह
9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची में बड़ी कटौती, 1.70 करोड़ नाम हटाए गए; गुजरात सबसे आगे
9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची में बड़ी कटौती, 1.70 करोड़ नाम हटाए गए; गुजरात सबसे आगे
23 फरवरी: कुंभ राशि में बनेगा मंगलादित्य योग, इन 3 राशियों की संपत्ति बढ़ेगी, अधूरे कार्य होंगे पूरे
23 फरवरी: कुंभ राशि में बनेगा मंगलादित्य योग, इन 3 राशियों की संपत्ति बढ़ेगी, अधूरे कार्य होंगे पूरे