न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

100वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहीं है पीएम मोदी की मां, सामने आया उनकी सेहत का राज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी का 18 जून को जन्मदिन है। हीराबा (हीराबेन) अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर जाएंगी। हीराबा का जन्म 18 जून 1923 को हुआ था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Jun 2022 2:54:07

100वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहीं है पीएम मोदी की मां, सामने आया उनकी सेहत का राज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी का 18 जून को जन्मदिन है। हीराबा (हीराबेन) अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर जाएंगी। हीराबा का जन्म 18 जून 1923 को हुआ था। हीराबा सालों से अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में रहती हैं। हीराबा मोदी 100 साल की होने के बावजूद भी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हीराबा आज भी अपने घर में बिना किसी सहारे के चलती हैं और अपने घर का सारा काम खुद ही करती हैं। हीराबा की उम्र भले ही 100 साल की हो रही है, लेकिन 6 महीने पहले ही गांधीनगर के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव में खुद वह स्कूल तक वोट डालने के लिए गई थीं, और लोकशाही के इस पर्व में खुद हिस्सा लिया था। यहां तक कि कोरोना के वक्त जब वैक्सीन को लेकर लोगों के दिलों में असमंजस था तब उन्होंने खुद वैक्सीन लेकर समाज के सामने एक उदाहरण सेट किया था

narendra modi,narendra modi mother,narendra modi hiraba health secret,healthy living,hiraba healthy living,health news

मीठे में लपसी काफी पसंद

हीराबा के खाने की बात की जाए तो वो ज्यादातर घर का खाना ही खाती है। वे खिचड़ी, दाल, चावल जैसी चीजें ज्यादा खाती हैं। उन्हें मीठे में लपसी काफी पसंद है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी जब अपने जन्मदिन के मौके पर हीराबा के आर्शीवाद के लिए आते हैं तो उनका मुंह भी मिश्री और लपसी से मीठा कराया जाता है। प्रधानमंत्री भी जब भी हीराबा के साथ खाना खाते हैं तो सादा ही भोजन रहता है जैसे रोटी, सब्जी, दाल,चावल और सलाद। बता दे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से दो द‍िन की गुजरात यात्रा पर हैं। इस दौरान वह अपनी मां से मिल सकते हैं।

narendra modi,narendra modi mother,narendra modi hiraba health secret,healthy living,hiraba healthy living,health news

अहमदाबाद के एक डायटिशियन का कहना है कि 100 साल की उम्र में भी हीराबा की बीमारी को लेकर ज्यादा कोई खबर नहीं आती है। उनका स्वास्थ्य आम लोगों के स्वास्थ्य से काफी बेहतर है। सादा खाना ही एक स्वस्थ जीवन की निशानी है। और वे हमेशा सादा खाना ही पसंद करती है, उसमें भी घर का बना खाना।

हीराबा ने अपनी पूरी जिंदगी बेहद सादगीपूर्ण तरीके से बिताई है। स्वस्थ जीवन किस प्रकार जीना चाहिए इसके लिए हीराबा एक परफेक्ट उदाहरण हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?