न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में वर्कआउट के बाद पैक जूस की बजह पियें ये ड्रिंक्स, मिलेगी तुरंत एनर्जी

क्योंकि वर्कआउट के बाद शरीर में थकान होती है, जिसे दूर करने के लिए एनर्जी ड्रिंक का सेवन करना चाहिए। बहुत से लोग वर्कआउट के बाद पैक जूस या ड्रिंक का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 07 May 2022 10:26:23

गर्मियों में वर्कआउट के बाद पैक जूस की बजह पियें ये ड्रिंक्स, मिलेगी तुरंत एनर्जी

फिट और हेल्दी रहने के लिए लोग वर्कआउट करते हैं। खासकर सुबह उठने के बाद व्यायाम करना बहुत अच्छा माना जाता है। इससे आपका दिन बहुत अच्छा बनता है। और पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है, साथ ही फ्रेश फील भी होता है। एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे वजन कम होता है। वर्कआउट से बेहतरीन परिणाम पाने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खासकर गर्मी के मौसम में वर्कआउट करने के बाद प्यास बहुत लगती है। ऐसे में शरीर को दौरान और बाद में हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है।

क्योंकि वर्कआउट के बाद शरीर में थकान होती है, जिसे दूर करने के लिए एनर्जी ड्रिंक का सेवन करना चाहिए। बहुत से लोग वर्कआउट के बाद पैक जूस या ड्रिंक का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप वर्कआउट के बाद अच्छे परिणाम चाहते हैं तो घर के बने पेय का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं उन ड्रिंक्स के बारे में...

गर्मियों में वर्कआउट के बाद पैक जूस की बजह पियें ये ड्रिंक्स, मिलेगी तुरंत एनर्जी

नींबू पानी

नींबू पानी देसी ड्रिंक है। गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए यह काफी फायदेमंद होता है। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो कि शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। इसके अलावा नींबू पानी का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी सही बना रहता है। लेकिन ध्यान रहे नींबू पानी में चीनी का उपयोग नहीं करना चाहिए। नॉर्मल पानी में नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें।

गर्मियों में वर्कआउट के बाद पैक जूस की बजह पियें ये ड्रिंक्स, मिलेगी तुरंत एनर्जी

तरबूज़ का जूस

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए आप तरबूज के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसमें 90% पानी और खनिज होते हैं। इस ड्रिंक के सेवन से शरीर दिन भर एक्टिव रहता है। साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है।

गर्मियों में वर्कआउट के बाद पैक जूस की बजह पियें ये ड्रिंक्स, मिलेगी तुरंत एनर्जी

संतरे का जूस

वर्कआउट के बाद संतरे के जूस का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। संतरे के जूस में विटामिन सी और ई पाया जाता है। इसके सेवन से दिनभर एनर्जी मिलती है। संतरे का जूस भी फैट नहीं बढ़ाता है। वर्कआउट के बाद ज्यादा ठंडा जूस न पिएं।

गर्मियों में वर्कआउट के बाद पैक जूस की बजह पियें ये ड्रिंक्स, मिलेगी तुरंत एनर्जी

अनार का जूस

अनार के जूस का सेवन आप जिम जाने से पहले और बाद दोनों समय कर सकते हैं। आप अनार के रस में शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। यह आपको सक्रिय रखने में मदद करेगा। अनार के जूस में फ्लेवोनॉयड्स, फेनोलिक्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

गर्मियों में वर्कआउट के बाद पैक जूस की बजह पियें ये ड्रिंक्स, मिलेगी तुरंत एनर्जी

लस्सी

गर्मी के मौसम में घरों में ठंडी लस्सी का सेवन किया जाता है. इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। लस्सी में कैल्शियम प्रोटीन पाया जाता है, जो तुरंत एनर्जी देता है। इसके सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। एक्सरसाइज के बाद आप लस्सी पी सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत

बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची

मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी

चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में

CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक

दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत

मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता

दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें

असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान

एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ

कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा