न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हडि्डयां करे मजूबत, कब्ज को रखे दूर, आलू बुखारे के सेवन से होंगे ये कमाल के फायदे

आलू बुखारे को अंग्रेजी में प्लम के नाम से जाना जाता है। आलूबुखारा टमाटर जैसा दिखता है और इसका रंग बैंगनी या लाल होता है। आमतौर पर आलूबुखारा मई से अक्टूबर तक बाजार में मिलता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Jun 2022 2:16:32

हडि्डयां करे मजूबत, कब्ज को रखे दूर, आलू बुखारे के सेवन से होंगे ये कमाल के फायदे

आलू बुखारा गर्मियों में आने वाला मौसमी फल है। जिन लोगों को खट्टी-मीठी चीजों को खाने का शौक होता है उनकी पहली पसंद होता है आलूबुखारा। इस फल में केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि कई औषधीय गुण भी छुपे हुए हैं। आज हम आपको इन्ही गुणों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है...

आलू बुखारे को अंग्रेजी में प्लम के नाम से जाना जाता है। आलूबुखारा टमाटर जैसा दिखता है और इसका रंग बैंगनी या लाल होता है। आमतौर पर आलूबुखारा मई से अक्टूबर तक बाजार में मिलता है। आलूबुखारा विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैरोटीनॉयड व पॉलीफेनॉल्स से भरपूर होता है। ये सभी आलूबुखारा में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। दरअसल, एंटीऑक्सीडेंट की कमी से शरीर में मुक्त कणों का खतरा बढ़ जाता है, जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। बता दें कि फ्री रेडिकल्स कि वजह से आपकी आंखों के प्राकृतिक लेन्स खराब हो सकते हैं, जिससे अंधापन भी हो सकता है। इसके अलावा, जोड़ों में सूजन (गठिया) हो सकती है। साथ ही ये मस्तिष्क से जुड़ी समस्या और ह्रदय रोग का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आलूबुखारा खाने से हम शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। इसके साथ ही पोटेशियम युक्त आलूबुखारा शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस को बनाए रख सकता है।

aalu bukhara ke fayde,aalu bukhara fruit,aalu bukhara in english,aalu bukhara in hindi,aalu bukhara benefits in hindi,peaches,aalu bukhara benefits,plum fruit,aalu bhukhara healthy food,health news,plum benefits,plum benefits in hindi

मजबूत बनाएं हडि्डयां

महिलाओं में osteoporosis को रोकने में आलूबुखारा बेहद सहायक है। रजोनिवृत्ति के उपरांत महिलाएं आलूबुखारे का सेवन करें तो वे स्वयं को osteoporosis से बचा सकती हैं। आपको बता दें osteoporosis में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और आलू बुखारा इस प्रोसेस को धीमा करने का काम करता है। साथ ही, इससे बोन मिनरल डेंसिटी में भी सुधार होता है।

aalu bukhara ke fayde,aalu bukhara fruit,aalu bukhara in english,aalu bukhara in hindi,aalu bukhara benefits in hindi,peaches,aalu bukhara benefits,plum fruit,aalu bhukhara healthy food,health news,plum benefits,plum benefits in hindi

कब्ज को करता है दूर

आलूबुखारा फल फाइबर से भरपूर होता है। एक आलू बुखारे में 1 ग्राम तक फाइबर पाया जाता है। इसलिए यह कब्ज के इलाज में सहायक माना जा सकता है। साथ ही एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, सूखा आलूबुखारा यानी प्रून्स में मौजूद फेनोलिक कंपाउंड मल त्याग में होने वाली समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकता है। जिन लोगों को कब्ज रहता है उन लोगों को रोजाना आलू बुखारा खाना चाहिए।

aalu bukhara ke fayde,aalu bukhara fruit,aalu bukhara in english,aalu bukhara in hindi,aalu bukhara benefits in hindi,peaches,aalu bukhara benefits,plum fruit,aalu bhukhara healthy food,health news,plum benefits,plum benefits in hindi

शुगर पेशेंट्स

आलू बुखारा शुगर पेशेंट्स के लिए भी लाभदायक माना जाता है। आलूबुखारे में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड डायबिटीज के खतरे को कम कर सकते हैं। साथ ही यह शरीर में एडिनोपेक्टिन नाम का एक हॉर्मोन में इजाफा करता है जो शुगर लेवल को कम करने के काम करता है। स्वाद में मीठा होने के बावजूद सूखा आलूबुखारा ब्लड शूगर को बढ़ाने का काम नहीं करता। आलू बुखारा में पाए जाने वाला फाइबर शरीर में ब्लड में शुगर को तेजी से नहीं घुलने देता है।

aalu bukhara ke fayde,aalu bukhara fruit,aalu bukhara in english,aalu bukhara in hindi,aalu bukhara benefits in hindi,peaches,aalu bukhara benefits,plum fruit,aalu bhukhara healthy food,health news,plum benefits,plum benefits in hindi

दिल के लिए फायदेमंद

आपको जानकर हैरानी होगी कि आलू बुखारा दिल के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आलूबुखारा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकता है साथ ही हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। जिससे ह्रदय की सुरक्षा होती है। एक अध्ययन के मुताबिक, जिन लोगों ने सूखा आलूबुखारा और इसके जूस का सेवन किया, उनमें रक्तचाप का स्तर कम पाया गया। बता दे, ब्लड प्रेशर ज्यादा होने से रक्त वाहिकाओं में दवाब पड़ता है, जिससे ह्रदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है।

aalu bukhara ke fayde,aalu bukhara fruit,aalu bukhara in english,aalu bukhara in hindi,aalu bukhara benefits in hindi,peaches,aalu bukhara benefits,plum fruit,aalu bhukhara healthy food,health news,plum benefits,plum benefits in hindi

कैंसर

आलूबुखारा में मौजूद तत्व कैंसर से लड़ने में सहायक हैं। इसमें मौजूद अर्क ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी कम करता है साथ ही फाइबर और पॉलीफेनोल्स पेट के कैंसर के जोखिम कारकों को कम करने में सहायक साबित हो सकते हैं।

aalu bukhara ke fayde,aalu bukhara fruit,aalu bukhara in english,aalu bukhara in hindi,aalu bukhara benefits in hindi,peaches,aalu bukhara benefits,plum fruit,aalu bhukhara healthy food,health news,plum benefits,plum benefits in hindi

वजन करे कंट्रोल

100 ग्राम आलूबुखारे में लगभग 46 कैलोरी होती है। अत: इसमें अन्य फलों की तुलना में कैलोरी काफी कम पाई जाती है। इस कारण से यह आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। वहीं, फाइबर से भरपूर होने की वजह से भी आलूबुखारा फल को वजन कम करने में फायदेमंद माना जाता है।

aalu bukhara ke fayde,aalu bukhara fruit,aalu bukhara in english,aalu bukhara in hindi,aalu bukhara benefits in hindi,peaches,aalu bukhara benefits,plum fruit,aalu bhukhara healthy food,health news,plum benefits,plum benefits in hindi

आंखों की सेहत

आलूबुखारे में विटामिन-सी और विटामिन-ई होते हैं। ये दोनों पोषक तत्व उम्र के साथ घटती आंखों की रोशनी की समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके इलावा इसमें विटामिन-के एवं बी 6 भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आंखों की सेहत के लिए सूखा आलूबुखारा और आलूबुखारा फल दोनों का ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

aalu bukhara ke fayde,aalu bukhara fruit,aalu bukhara in english,aalu bukhara in hindi,aalu bukhara benefits in hindi,peaches,aalu bukhara benefits,plum fruit,aalu bhukhara healthy food,health news,plum benefits,plum benefits in hindi

इम्यूनिटी

आलूबुखारा फल में मौजूद विटामिन-ए प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके साथ ही इसमें मिलने वाला विटामिन-सी शरीर में मौजूद टिश्यू को रिपेयर करने और इनके विकास में सहायक होते हैं।आहार में प्लम को शामिल करने के बाद बीमारी से लड़ने की क्षमता में बढ़ोत्तरी पाई गई।

aalu bukhara ke fayde,aalu bukhara fruit,aalu bukhara in english,aalu bukhara in hindi,aalu bukhara benefits in hindi,peaches,aalu bukhara benefits,plum fruit,aalu bhukhara healthy food,health news,plum benefits,plum benefits in hindi

मस्तिष्क स्वास्थ्य

आलूबुखारे में मौजूद पॉलीफेनॉल्स कंपाउंड मस्तिष्क स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। यह मस्तिष्क के कोलेस्ट्रॉल स्तर को भी कम करके दिमागी बीमारियों के जोखिम को कम करता है। आलूबुखारे का जूस बढ़ती उम्र के साथ मस्तिष्क कार्यप्रणाली में आने वाली कमी को दूर करने में सहायक हो सकता है। आलूबुखारा फल में ज्यादा फिनोलेक्स कंपाउंड होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर