Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पिस्ता : यह नट खाने में स्वादिष्ट होने के साथ होते हैं सुपर हेल्दी भी, यहां जानें कैसे

पिस्ता सबसे पॉपुलर नट्स में से एक है। इसमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं और इसके ये गुण ही इसे एक सुपरफूड बनाते हैं। पिस्ता...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 08 Jun 2021 8:00:56

पिस्ता : यह नट खाने में स्वादिष्ट होने के साथ होते हैं सुपर हेल्दी भी, यहां जानें कैसे

पिस्ता सबसे पॉपुलर नट्स में से एक है। इसमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं और इसके ये गुण ही इसे एक सुपरफूड बनाते हैं। पिस्ता एक फल है जिसकी बाहरी सेल को हटाकर खाया जाता है। यह नट ना केवल खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सुपर हेल्दी भी होते हैं। पिस्ता सलाद, आइसक्रीम और अन्य बेक्ड फूड्स में अत्यधिक उपयोग किया जाता है। इसके अलावा आप इसे एक स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं। पिस्ता में कई एंटीऑक्सिडेंट प्रॉपर्टीज़ होती हैं और यह विटामिन बी-6, प्रोटीन, मिनरल्स जैसे कॉपर और फास्फोरस आदि से भरपूर होते हैं।
coronavirus,pistachio,pista,pistachio superfood,pista nut,pista benefits,antioxidants,headache,memory,eyes,immunity,health article in hindi आंखों को स्वस्थ रखने के लिए

आंखें पूरे शरीर का सबसे अहम हिस्सा होती हैं। इन आंखों की देखभाल के लिए पिस्ता का प्रयोग किया जा सकता है। दरअसल, पिस्ता के गुण में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे कैरोटीनॉयड शामिल है, जो आंखों के रेटिना के लिए लाभकारी हो सकते हैं। आहार में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन की कमी के कारण बढ़ती उम्र के साथ होने वाले ऐज रिलेटेड मैकुलर डिजनरेशन की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिसमें ठीक तरह से दिखाई देना कम हो सकता है। ऐसे में पिस्ता का सेवन कर ल्यूटिन और जेक्सैंथिन की पूर्ति हो सकती है, जो एएमडी की समस्या को दूर रखने का काम कर सकते हैं।


coronavirus,pistachio,pista,pistachio superfood,pista nut,pista benefits,antioxidants,headache,memory,eyes,immunity,health article in hindi याददाश्त को बढ़ाए

याददाश्त बढ़ाने में पिस्ता एक अहम भूमिका निभा सकता है। इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो याददाश्त को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि याददाश्त कमज़ोर होने से जीवन पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। चाहे बच्चे हों या बूढ़े, आजकल हर किसी को इस परेशानी ने घेर रखा है। यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको जल्द से जल्द इसका इलाज करना चाहिए। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप पिस्ता की गिरी, पके नारियल की गिरी, बादाम, शक्कर या मिश्री और घी को समान मात्रा में मिक्स कर लें। इस मिश्रण को आप 2-5 ग्राम मात्रा में खाएं और साथ में गाय का दूध पिएं। ऐसा करने से आपको काफी फायदा महसूस होगा।


coronavirus,pistachio,pista,pistachio superfood,pista nut,pista benefits,antioxidants,headache,memory,eyes,immunity,health article in hindi सिरदर्द में राहत

आजकल की भागदौड़ और तनाव भरी ज़िन्दगी के कारण सिरदर्द एक आम बीमारी बन गई है। इसके अलावा खान-पान में बदलाव तथा कंप्यूटर या मोबाइल का ज़्यादा इस्तेमाल भी सिरदर्द की एक बड़ी वजह है। ऐसे में पिस्ते का उपयोग आपके लिए एक अच्छा इलाज साबित हो सकता है। इसमें दर्द निवारक गुण मौजूद होते हैं, जो सिरदर्द से राहत दिलाने में सहायता करते हैं। इसके लिए आप पिस्ते के बीज के तेल को अपने सिर पर लगाएं या फिर सूंघे। ऐसा करने से आपको सिरदर्द में काफी आराम मिलेगा।


coronavirus,pistachio,pista,pistachio superfood,pista nut,pista benefits,antioxidants,headache,memory,eyes,immunity,health article in hindi प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए

पिस्ता के लाभ में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करना भी शामिल है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, पिस्ता में मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। मैग्नीशियम प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करने वाली बीमारियों को रोकने में मदद कर सकता है। साथ ही पिस्ते में मौजूद टोकोफेरॉल प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर कर सकता है। इस प्रकार पिस्ता का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है।


coronavirus,pistachio,pista,pistachio superfood,pista nut,pista benefits,antioxidants,headache,memory,eyes,immunity,health article in hindi यौन सम्बन्ध के लिए

पिस्ता पुरुष को यौन संबंध के लिए भरपूर ताकत देता है। दो तीन सप्ताह तक लगातार पिस्ता खाने से लिंग में रक्त का प्रवाह बढ़ता है तथा लिंग में कठोरता आती है। यह लिंग के अल्ट्रा साउंड परीक्षण से भी साबित हो चुका है। शादीशुदा लोगों को सर्दी के मौसम में पिस्ता वाले दूध का सेवन अवश्य करना चाहिए। इससे यौन शक्ति बढ़ती है तथा संतुष्टि मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology