न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फालसा : नहीं कोई तुझसा! शरीर को देता रोगों से लड़ने की शक्ति और...

इन दिनों हम ठंडे पेय पदार्थों, ख़ासकर कोल्ड ड्रिंक्स का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि इस भयंकर गर्मी में धूप और उमस से

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 07 May 2021 5:42:17

फालसा : नहीं कोई तुझसा! शरीर को देता रोगों से लड़ने की शक्ति और...

इन दिनों हम ठंडे पेय पदार्थों, ख़ासकर कोल्ड ड्रिंक्स का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि इस भयंकर गर्मी में धूप और उमस से निपटा जा सके। लेकिन इन पेय पदार्थों का इस्तेमाल करते समय अपनी सेहत का भी ख़्याल रखें। बात जब आपकी सेहत की चली है, तो हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन हर तरह से आपकी सेहत का ख़्याल रखेगा।

यह फल फालसा के नाम से जाना जाता है। फालसा छोटे बेर जैसा होता है और ठंडी तासीर के कारण इसका जूस गर्मी के दिनों में लू लगने से बचाने के साथ-साथ पेट की बीमारियों में भी लाभदायक है। इसके अलावा यह अन्य कई बीमारियों की रोकथाम में अहम भूमिका निभाता है।

ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स तत्वों से भरपूर फालसा भारत और दक्षिण एशिया में प्रमुख रूप से पाया जाता है। इसके पौधे अधिकतर रेतीली ज़मीन पर या समुद्र के किनारे पाए जाते हैं। भारत में यह महाराष्ट्र के तटीय ज़िलों और राजस्थान के कुछ इलाक़ों में होता है। फालसा का सेवन शरीर को गर्मी में होने वाले संक्रमण से बचाता है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फ़ॉस्फ़ोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं।

grewia asiatica,phalsa,falsa,immunity,phalsa immunity,health news in hindi

फालसा के फ़ायदे

- एक सर्वे के मुताबिक़ फालसा के रस में फ़्लैवोनोइड्स और फ़ोलिक एसिड होता है, जो डायबिटीज़ से परेशान व्यक्तियों के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद है। इसके रोज़ाना सेवन से डायबिटीज़ कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

- फालसा में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है, जो हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करके हमारी हड्डियों को मज़बूत बनाता है।

- फालसा के जूस का सेवन गर्मी के दिनों में हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाता है। फ़ाइबर की अच्छी मात्रा होने के कारण पेट के संक्रमण और पाचन क्रिया संबंधी समस्या में इसका सेवन फ़ायदेमंद है।

- फालसा का सेवन कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है। एक शोध के अनुसार फालसा में ऐसे रसायन होते हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर और लंग कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

grewia asiatica,phalsa,falsa,immunity,phalsa immunity,health news in hindi

- फालसा का सेवन ब्लड प्रेशर और कोलेस्टेरॉल को भी कंट्रोल करता है।

- फालसा में आयरन की भरपूर मात्रा होने के कारण यह एनीमिया से राहत दिलाने के साथ ही हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी मदद करता है।

- फालसा के जूस का सेवन गर्मियों में लू न लगने और लू की वजह से आए बुख़ार को कम करने में मदद करता है।

- इसमें मौजूद विटामिन सी सर्दी-ज़ुकाम को ठीक करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर साबित होता है।

grewia asiatica,phalsa,falsa,immunity,phalsa immunity,health news in hindi

फालसा से घरेलू इलाज

- पेट दर्द से आराम पाने के लिए 25 से 30 मिलीलीटर फालसा के जूस में अजवाइन मिलाकर उसे हल्का गर्म कर उसका सेवन करें।

- आंख, छाती, पेट और पेशाब में जलन हो या खट्टी डकारें आएं तो फालसा के जूस में नींबू और हल्का नमक मिलाकर पिएं।

- मतली, उल्टी और पेट दर्द में फालसा के जूस में गुलाब जल और हल्की चीनी मिलकर सेवन करने से इन समस्याओं से राहत मिल सकेगी।

- सांस की तकलीफ़ और अधिक हिचकी आने पर फालसा के जूस में अदरक और सेंधा नमक मिलाकर हल्का गर्म करके उसका सेवन करने से आराम मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग