न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीरियड ब्लड खोलता है सेहत के राज, इन संकेतों को इग्नोर करना हो सकता खतरनाक

पीरियड्स यानी मासिक धर्म इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन क्या आपको पता है पीरियड ब्लड का रंग आपके स्वास्थ्य और होने वाली बीमारियों के बारे में बहुत कुछ बता देता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jan 2024 9:34:25

पीरियड ब्लड खोलता है सेहत के राज, इन संकेतों को इग्नोर करना हो सकता खतरनाक

पीरियड्स यानी मासिक धर्म इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन क्या आपको पता है पीरियड ब्लड का रंग आपके स्वास्थ्य और होने वाली बीमारियों के बारे में बहुत कुछ बता देता है।

जी हां, सामने आई वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि रोजाना दुनियाभर की लगभग 80 लाख महिलाएं पीरियड्स से गुजरती हैं। पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लीडिंग के रंग से बैक्टीरियल इन्फेक्शन, सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिसीज (एसटीडी) का संकेत देती है।

आयु हेल्थ हॉस्पिटल्स की एमबीबीएस डॉक्टर अनन्या आर बताती हैं कि महिलाओं में पीरियड्स के शुरुआती कुछ साल में होने वाली ब्लीडिंग के रंग में बदलाव आम बात है। इस दौरान खून का रंग लाल से ब्राउन हो सकता है। पीरियड साइकिल के दौरान ब्लड के रंग में बदलाव हो सकता है।

period blood color,menstrual blood and health,what period blood reveals about health,menstrual health indicators,interpreting period blood color,health signals in menstrual blood,significance of period blood color,menstrual cycle and health,blood color and women health,decoding period blood

उदाहरण के लिए शुरुआत में ब्लड का रंग गहरे लाल से शुरू होकर उम्र के एक पड़ाव पर माहवारी खत्म होने पर रस्टी ब्राउन तक हो सकता है। शुरुआत में इसका रंग ब्राउन भी हो सकता है और धीरे-धीरे इसमें बदलाव होकर यह लाल भी हो सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर आपके पीरियड ब्लड का रंग सामान्य की तुलना में लगातार हल्का होता जा रहा है तो यह चिंता की बात है। कुछ स्थिति में ब्लड का रंग डार्क पर्पल रेड भी हो सकता है। यह उन महिलाओं में आम है जिन्हें अतीत में फाइब्रॉएड या एंडोमेट्रियोसिस हुआ है।

जिन महिलाओं के पीरियड ब्लड का रंग गहरा लाल होता है उन्हें गर्भधारण (कंसीव) करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और क्लॉटिंग की समस्या भी रहती है, जिससे प्रेग्नेंसी के दौरान प्लेसेंटा को नुकसान पहुंचता है। अगर किसी में कोई और लक्षण भी हो तो उन्हें डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

period blood color,menstrual blood and health,what period blood reveals about health,menstrual health indicators,interpreting period blood color,health signals in menstrual blood,significance of period blood color,menstrual cycle and health,blood color and women health,decoding period blood

बेंगलुरू के मिलान फर्टिलिटी अस्पताल की डॉक्टर स्नेहा डी शेट्टी का कहना है कि पीरियड्स महिलाओं की सेहत के बारे में बहुत कुछ जानकारी देते हैं। कितने दिनों तक पीरियड हो रहे हैं, इस दौरान ब्लड का फ्लो कैसा है, ब्लड का रंग और इसके लक्षण महिला की हेल्थ के बारे में बहुत कुछ बता देते हैं।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर अधिकतर महिलाओं में 2-5 दिनों तक पीरियड होते हैं जिनमें से शुरुआत के दो से तीन दिनों में हल्की ब्लीडिंग होती है। पीरियड ब्लड का रंग हॉर्मोन एक्टिविटी, पीरियड की अवधि, इन्फेक्शन, मेडिकल स्थिति जैसे कई फैक्टर्स का संकेत देता है जिनका पता लगाकर समय पर इलाज कराने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

गहरा लाल रंग


पीरियड की शुरुआत में ब्लड का रंग गहरा लाल हो सकता है। गहरा लाल रंग फाइब्रॉयड यूट्रस, मिसकैरिज, एक्टोपिक प्रेग्नेंसी का संकेत दे सकता है।

ब्राउन या ब्लैकिश ब्राउन रंग

पीरियड ब्लड का रंग शुरुआत में गहरा लाल होता है और यह धीरे-धीरे ब्राउन या ब्लैकिश ब्राउन में तब्दील हो जाता है। ऐसा यूट्रीन लाइनिंग के धीरे-धीरे शेड होने से हो सकता है।

इसके अलावा पीरियड ब्लड का रंग ग्रे, पीला, ऑरेंज, हरा होने या ब्लड से दुर्गंध आना बैक्टीरियल इन्फेक्शन या एसटीडी होने का संकेत हो सकता है।

इसके अलावा अगर पीरियड का फ्लो बहुत अधिक है या क्लॉटिंग की दिक्कत है। पीरियड 7-8 दिनों से अधिक समय तक हो रहे हैं, या पीरियड बहुत जल्दी या बहुत गैप के बाद हो रहे हैं तो ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलकर सलाह लेनी चाहिए।

period blood color,menstrual blood and health,what period blood reveals about health,menstrual health indicators,interpreting period blood color,health signals in menstrual blood,significance of period blood color,menstrual cycle and health,blood color and women health,decoding period blood

पीरियड में संबंध बनाना चाहिए या नहीं?

लोगों के मन में मासिक धर्म को लेकर कई तरह के सवाल आते हैं। एक ऐसा ही सवाल है कि क्या पीरियड्स के दौरान महिलाओं के लिए अपने पार्टनर के साथ संबंध बनाना सही है? या गलत। आपको बता दे, पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाने को लेकर किसी स्टडी में साबित नहीं हुआ है कि ये हानिकारक है। हालांकि, इसे फायदेमंद भी नहीं बताया गया है। ऐसे में इसके नुकसान और फायदे दोनों हैं।

जोखिम भरा हो सकता है पीरियड्स में यौन संबंध बनाना

पीरियड्स में यौन संबंध बनाने में कभी-कभी गड़बड़ हो सकती है। संबंध बनाने से यौन इंफेक्शन का भी खतरा बना रहता है। जैसे - एचआईवी, हर्प्स या हेपेटाइटिस की समस्या हो सकती है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाना जोखिम भरा हो सकता है। आमतौर पर योनि का pH स्तर 3.8 से 4.5 होता है लेकिन पीरियड्स में pH स्तर बढ़ जाता है। इससे यीस्ट इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। पीरियड्स में संबंध बनाने से कुछ महिलाओं में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है।

पीरियड्स में संबंध बनाने के फायदे

एक्सपर्ट की मानें तो इस दौरान संबंध बनाने से मासिक धर्म के लक्षणों जैसे ऐंठन, माइग्रेन और सिरदर्द को कम किया जा सकता है। आमतौर पर ओव्यूलेशन के 14 दिन (माहवारी के बाद व पहले के 7-7 दिन) कंसीव करने की संभावना अधिक होती है लेकिन पीरियड्स में गर्भधारण का रिस्क कम होता है। कहा जाता है कि इस दौरान पार्टनर से संबंध बनाने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही इससे महिलाओं की एक्सरसाइज भी हो जाती है, जिससे ब्लड फ्लो सही रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट