Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन चीजों के एकसाथ सेवन को आयुर्वेद में बताया गया हैं जहर के समान, जानें और बचें

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका कभी भी एकसाथ सेवन नहीं करना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Feb 2022 7:12:02

इन चीजों के एकसाथ सेवन को आयुर्वेद में बताया गया हैं जहर के समान, जानें और बचें

सेहतमंद रहने के लिए खानपान भी उसी अनुसार होना चाहिए। लेकिन कई बार सेहतमंद आहार भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकता हैं अगर आपने इसे नियमानुसार नहीं खाया तो। जी हां, देखा जाता हैं कि कई लोग खाने में कुछ ऐसी चीजों का एकसाथ सेवन करते हैं जो आयुर्वेद के अनुसार जहर का काम करती हैं और सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका कभी भी एकसाथ सेवन नहीं करना चाहिए।
never consume these things together,lathery living,Health tips आलू और चावल

कई लोग आलू व चावल के शौकीन होते हैं, लेकिन ऐसे लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए कि इन दोनों को एक साथ न खाएं। इससे कब्ज की समस्या हो सकती है।

never consume these things together,lathery living,Health tips प्याज और दूध

प्याज और दूध को कभी एक साथ नहीं लेना चाहिए। प्याज के साथ दूध के सेवन से कई तरह के त्वचा रोग जैसे दाद,खाज ,खुजली,एग्जिमा सोराईसिस, आदि होने की संभावना होती है।

never consume these things together,lathery living,Health tips दही व मछली

दही की तासीर ठंडी है। उसे किसी भी गर्म चीज के साथ नहीं लेना चाहिए। मछली की तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए उसे दही के साथ नहीं खाना चाहिए। इससे गैस, एलर्जी और स्किन की बीमारियां हो सकती हैं। दही के अलावा शहद को भी गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए।

never consume these things together,lathery living,Health tips खाने के साथ फल

आयुर्वेद के अनुसार खाने के साथ फल नहीं खाना चाहिए। दोनों ही चीजों का कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के पाचन का मेकैनिज्म अलग होता है। नीबू, संतरा, अनानास आदि खट्टे फल एसिडिक होते हैं। दोनों को साथ खाया जाए तो कार्बोहाइड्रेट या स्टार्च की पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इससे कब्ज, डायरिया या अपच की शिकायत हो सकती है। never consume these things together,lathery living,Health tips दूध के साथ दही

दूध के साथ दही लेना सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। दरअसल, दूध और दही दोनों की तासीर अलग होती है। इन्हें साथ लेने पर पेट की समस्याएं हो सकती हैं। never consume these things together,lathery living,Health tips चिकन के साथ मिठाई

चिकन के साथ जूस या मिठाई आदि का शौक रखने वालों को भी इनके एक साथ सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पेट खराब हो सकता है।

never consume these things together,lathery living,Health tips कोल्डड्रिंक के बाद पान मसाला

कोल्डड्रिंक पीने के बाद या पहले कभी भी पिपरमेंट युक्त पान मसाला या किसी अन्य चीज सेवन नहीं करना चाहिए। कोल्डड्रिंक व पिपरमेंट को मिलाने पर साइनाइड बनता है जो कि जहर के समान काम करता है। never consume these things together,lathery living,Health tips
दूध के साथ नींबू

दूध के साथ नींबू या खटाई युक्त चीजें लेना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। दोनों का एक साथ सेवन करने पर एसिडिटी हो सकती है। never consume these things together,lathery living,Health tips उड़द की दाल के साथ दही

उड़द की दाल के साथ दही खाना बहुत नुकसान पहुंचाने वाला होता है। माना जाता है कि इनके लगातार सेवन से दिल से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology