न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असहज स्थिति पैदा करती हैं उल्टी, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आपको आराम

कुछ कुदरती चीजों की जो बिना नुकसान पहुंचाए उल्टी की समस्या को रोकने का काम करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Apr 2024 8:03:42

असहज स्थिति पैदा करती हैं उल्टी, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आपको आराम

कई बार सफर में निकलते वक्त या कुछ गलत-सलत खा लेने पर उल्टी और जी मिचलाने की समस्या खड़ी होने लगती हैं। हालांकि यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन उल्टी हमें असहज कराने के लिए काफी है। ऐसे में बहुत जरूरी हो जाता है कि समय रहते इससे बचा जाए। उल्टी जैसा मन होने पर लोग अक्सर दवा खा लेते हैं, लेकिन कई बार इनका उल्टा असर भी हो जाता है। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कुछ कुदरती चीजों की जो बिना नुकसान पहुंचाए उल्टी की समस्या को रोकने का काम करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

असहज स्थिति पैदा करती हैं उल्टी, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आपको आराम

अदरक

अदरक के एंटीबैक्टीरियल गुण और जिंजरोल जी मिचलाने और उल्टी आने से रोकने में बेहद कारगर साबित होते हैं। आप अदरक को छोटे टुकड़े में काटकर खा भी सकते हैं या फिर इसे पानी में कुछ देर गर्म करके चाय की तरह पिएं। आपकी दिक्कत दूर हो जाएगी।

असहज स्थिति पैदा करती हैं उल्टी, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आपको आराम

नींबू का रस

नींबू में विटामिन्स और प्रोटीन्स उल्टी रोकने में मदद कर सकते हैं। आप एक ग्लास ताजा नींबू पानी पी सकते हैं या एक ग्लास पानी में नींबू को निचोड़कर उसे पी सकते हैं। आप पानी के साथ शहद को मिठास के लिए मिला सकते हैं।

असहज स्थिति पैदा करती हैं उल्टी, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आपको आराम

पुदीने के पत्ते

पुदीने के पत्ते और तेल कई तरह की औषधि बनाने में काम आते हैं और यह पेट संबंधी समस्याओं से भी निजात दिलाने में मदद करते हैं। पुदीने के पत्तों को गर्म पानी में आधे घंटे भीगने दें। फिर उसे छानकर चाय की तरह पुदीने के पानी का सेवन करें। वैकल्पिक रूप से, उल्टी को कम करने के लिए आप ताजे पुदीने के पत्तों का सेवन भी कर सकते हैं

असहज स्थिति पैदा करती हैं उल्टी, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आपको आराम

सौंफ

उल्टी महसूस होने पर पेट को आराम देने के लिए सौंफ एक अच्छा नुस्खा साबित होता है। इसके अनेक गुणों को देखते हुए ही खाना खाने के बाद सौंफ के सेवन की सलाह दी जाती है। जी मिचलाने या उल्टी जैसा लगने की स्थिति में सौंफ को चबाया जा सकता है। इसके अलावा सौंफ को गर्म पानी में कुछ मिनट रखने या उबालने के बाद गिलास में छानकर इस पानी को पी लें, आपको आराम महसूस होगा।

असहज स्थिति पैदा करती हैं उल्टी, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आपको आराम

हरी इलायची

हरी इलायची का इस्तेमाल मतली का इलाज करने के लिए किया जा सकता है। ये उल्टी के इलाज में कारगर है। आप या तो मतली का एहसास होने पर एक इलायची चबा सकते हैं या उसे शहद के साथ खा सकते हैं। कटोरे में थोड़ा शहद, आधा चम्मच इलायची पाउडर और मिलाएं और अच्छी तरह मिलाएं। उल्टी रोकने के लिए उसका इस्तेमाल करें।

असहज स्थिति पैदा करती हैं उल्टी, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आपको आराम

लौंग

लौंग के आपने यूं तो कई फायदे सुने होंगे लेकिन यह उल्टी और जी मिचलाने की स्थिति में भी बेहद काम का साबित होता है। एक कप पानी लेकर उबाल लें और उसमें लौंग की कुछ कलियां मिला लें। इस पानी को अच्छे से हिलाकर, छानकर और चाय की तरह पिएं।

असहज स्थिति पैदा करती हैं उल्टी, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आपको आराम

प्याज

प्याज भी उल्टी को रोकने में बहुत मदद करता है। एक चम्मच प्याज का रस लें। इसमें एक चम्मच अदरक पीसकर मिला लें। इसका प्रयोग थोड़ी-थोड़ी देर बाद करते रहें। यह भी उल्टी को रोकने में बहुत सहायक हैं। प्याज और धनिया का रस मिलाकर पिलाने से उल्टी तुरंत बंद हो जाती है, और जी मिचलाना भी कम हो जाता है।

असहज स्थिति पैदा करती हैं उल्टी, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आपको आराम

जीरा

कई बार पेट की समस्या होने से भी मतली और उल्टी की समस्या होने लगती है। ऐसे में जीरा पेट और पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। पानी में जीरा पाउडर मिलाकर सेवन करें। अगर जीरा पाउडर नहीं है, तो साबुत जीरे को पीस कर इस्तेमाल करें। आप इसका सेवन एक से दो बार या अपने जरूरत अनुसार कर सकते हैं।

असहज स्थिति पैदा करती हैं उल्टी, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आपको आराम

अजवायन

अजवाइन को पेट की कई समस्याओं को दूर करने के लिए खाया जा सकता है। अगर आप घर पर हों तो अजवायन को काले नमक के साथ भूनकर एक गिलास पानी के साथ खा लें। सफर में जाते समय आप इस मिश्रण को डिब्बी में साथ लेकर जा सकते हैं। इसके अलावा अजवायन का पानी भी पिया जा सकता है।

असहज स्थिति पैदा करती हैं उल्टी, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आपको आराम

चावल

100 ग्राम चावल को उबालें। जब चावल उबलकर तैयार हो जाएं, तो उसमें बचे पानी को एक बर्तन में निकाल लें। इस चावल के पानी को लावा या मांड भी कहते हैं। इसमें शहद और चीनी मिलाएं। इसी के बराबर मूंग की दाल का काढ़ा बनाएं, और मिला लें। इसको दिन में दो-तीन बार लेने उल्टी में बहुत लाभ मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी