न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर बनाएं 8 नेचुरल माउथवॉश, मुंह की बदबू और कीटाणुओं से मिलेगी राहत

हम सभी के लिए मुंह के स्वास्थ्य (ओरल हेल्थ) का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। महज सुबह-शाम ब्रश कर लेना ही ओरल हेल्थ के लिए काफी नहीं होता।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Nov 2023 2:33:21

घर पर बनाएं 8 नेचुरल माउथवॉश, मुंह की बदबू और कीटाणुओं से मिलेगी राहत

हम सभी के लिए मुंह के स्वास्थ्य (ओरल हेल्थ) का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। ओरल हेल्थ का ध्यान रखने का सबसे पहला कदम है ब्रश करना। यह बेहद जरूरी है कि आप रोजाना दिन में कम से कम दो बार यानि सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करें। इससे बैक्टीरिया पनपने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसके साथ ही ओरल हेल्थ के लिए फ्लॉसिंग और माउथवॉश भी जरूरी हैं। यह न केवल आपकी सांसों को तरोताजा करता है बल्कि आपके दांतों को सड़ने से भी बचाता है। बाजार में विभिन्न प्रकार के माउथवॉश उपलब्ध हैं, लेकिन आप प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग करके इन्हें अपने घर पर भी बना सकते हैं।

natural mouthwashes,mouth odor relief,germ-fighting mouthwashes,herbal mouth rinse,organic oral rinse,bad breath remedies,natural dental hygiene,antimicrobial mouthwashes,herbal mouthwashes to eliminate bad breath naturally,organic mouth rinse for fighting mouth odor and germs,best natural mouthwashes for oral hygiene,remedies to combat mouth odor and germs naturally,effective natural mouthwash recipes for fresh breath,mouthwashes with antibacterial properties

एलोवेरा जूस

एलोवेरा में अमीनो एसिड की भरपूर मात्रा होने के साथ विटामिन-बी12 भी होता है। इसके अलावा एलोवेरा में विटामिन-ए सी और ई और फोलिक एसिड भी होता है। बाल, त्वचा और पाचन में एलोवेरा के फायदे तो हम सभी जानते है लेकिन ओरल हेल्थ में एलोवेरा बड़े काम की चीज है। यह मसूड़ों से ब्लीडिंग और प्लाक को कम करने में मदद करता है। एक शोध के अनुसार ऐलोवेरा जूस का उपयोग माउथ वॉस के लिए भी किया जा सकता है।

सामाग्री

एलोवेरा जूस 1/2 कप
साफ पानी 1/2 कप

कैसे इस्तेमाल करें

एलोवेरा के रस को पानी में मिला दें और हर रोज ब्रश करने के बाद इस घोल से कुल्ला करें।

natural mouthwashes,mouth odor relief,germ-fighting mouthwashes,herbal mouth rinse,organic oral rinse,bad breath remedies,natural dental hygiene,antimicrobial mouthwashes,herbal mouthwashes to eliminate bad breath naturally,organic mouth rinse for fighting mouth odor and germs,best natural mouthwashes for oral hygiene,remedies to combat mouth odor and germs naturally,effective natural mouthwash recipes for fresh breath,mouthwashes with antibacterial properties

​नारियल तेल

नारियल का तेल असल में कई प्रकार के फैटी एसिड्स का कॉम्बो होता है, जो दिल को सेहतमंद रखता है, वज़न को कंट्रोल करता है और दिमाग को तेज़ करता है। यह तेल सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसका उपयोग ऑयल पुलिंग के लिए किया जाता है। इसमें उपस्थित लॉरिक एसिड एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल होता है। जो मुंह में प्लाक और इससे होने वाली बीमारियों को रोकने का काम करता है।

सामग्री

वर्जिन या अनरिफाइंड नारियल तेल 1 चम्मच

कैसे इस्तेमाल करें

नारियल के तेल को मुंह में रखकर घुमाएं। 10-15 मिनट तक ऐसा करें फिर इस थूक कर पानी से कुल्ला करें।

natural mouthwashes,mouth odor relief,germ-fighting mouthwashes,herbal mouth rinse,organic oral rinse,bad breath remedies,natural dental hygiene,antimicrobial mouthwashes,herbal mouthwashes to eliminate bad breath naturally,organic mouth rinse for fighting mouth odor and germs,best natural mouthwashes for oral hygiene,remedies to combat mouth odor and germs naturally,effective natural mouthwash recipes for fresh breath,mouthwashes with antibacterial properties

​नमक

नमक ना केवल आपके भोजन का स्वाद बढ़ाता है बल्कि, कई हेल्थ प्रॉब्लम्स में यह घरेलू नुस्खों के तौर पर भी काम आता है। अक्सर दांतों मे दर्द होने पर लोग अपने टूथपेस्ट पर नमक छिड़ककर दांतों की सफाई करते हैं। इसके अलावा भी नमक कई प्रकार से ओरल हेल्थ को बेहतर बनाता है। नमक में कैरोस्टेटिक प्रभाव होता है, जो दांतों को कमजोर होकर टूटने से रोक सकता है। नमक के पानी से कुल्ला करने से मुंह में बैक्टीरिया पैदा करने वाले प्लाक नहीं पनप पाते हैं। इससे मुंह में सड़न और सूजन से राहत बनी रहती है। साथ ही नमक दांतों का पीलापन भी कम करता है

सामग्री

टेबल नमक 1/2 चम्मच
गर्म पानी 1/2 गिलास

कैसे इस्तेमाल करें

पानी में नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण से अपना अपने दांतों को साफ करें। इसे आप खाना खाने के बाद आसानी से कर सकते हैं।

natural mouthwashes,mouth odor relief,germ-fighting mouthwashes,herbal mouth rinse,organic oral rinse,bad breath remedies,natural dental hygiene,antimicrobial mouthwashes,herbal mouthwashes to eliminate bad breath naturally,organic mouth rinse for fighting mouth odor and germs,best natural mouthwashes for oral hygiene,remedies to combat mouth odor and germs naturally,effective natural mouthwash recipes for fresh breath,mouthwashes with antibacterial properties

​बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा या सोडियम बाइकार्बोनेट सांसों की दुर्गंध और मुंह के बैक्टीरिया से छुटकारा पाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। कई टूथपेस्ट और दांतों को सफेद करने वाले उत्पाद बेकिंग सोडा को मुख्य सामग्री में से एक के रूप में उपयोग करते हैं। बेकिंग सोडा लार के पीएच स्तर को बढ़ाने का काम भी करता है। ओरल हेल्थ में सुधार करने के साथ ही बेकिंग सोडा में मौजूद व्हाइटनिंग प्रभाव दांतों का पीलापन कम करने में मदद करते हैं।

सामग्री

बेकिंग सोडा 1/2 चम्मच
गर्म पानी 1/2 गिलास

कैसे इस्तेमाल करें

1/2 गिलास गर्म पानी में 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और अपने दांतों को ब्रश करने के बाद इस घोल से कुल्ला करें। यह प्रक्रिया नियमित रूप से हफ्ते भर दोहराने से दांतों का पीलापन दूर हो जाता है।

natural mouthwashes,mouth odor relief,germ-fighting mouthwashes,herbal mouth rinse,organic oral rinse,bad breath remedies,natural dental hygiene,antimicrobial mouthwashes,herbal mouthwashes to eliminate bad breath naturally,organic mouth rinse for fighting mouth odor and germs,best natural mouthwashes for oral hygiene,remedies to combat mouth odor and germs naturally,effective natural mouthwash recipes for fresh breath,mouthwashes with antibacterial properties

दालचीनी और लौंग का तेल

लौंग और दालचीनी का तेल आपकी सांसों को तरोताजा रखने और कैविटी से लड़ने में मदद करता है। लौंग में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो दांतों दर्द के साथ मुंह की दुर्गंध से राहत देने का काम करता है। वहीं, दालचीनी स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटन्स नामक बैक्टीरिया और ओरोफेशियल कंडीशन से आपके ओरल हेल्थ को बनाए रखता है।

सामाग्री

साफ पानी 1 कप
दालचीनी का तेल 10 बूंद
लौंग का तेल 10 बूंद

कैसे इस्तेमाल करें

सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाएं। इस तैयार मिश्रण को आप स्टोर भी कर सकते हैं। इसे रोज दांतो में लगाएं और पानी से कुल्ला करें।

natural mouthwashes,mouth odor relief,germ-fighting mouthwashes,herbal mouth rinse,organic oral rinse,bad breath remedies,natural dental hygiene,antimicrobial mouthwashes,herbal mouthwashes to eliminate bad breath naturally,organic mouth rinse for fighting mouth odor and germs,best natural mouthwashes for oral hygiene,remedies to combat mouth odor and germs naturally,effective natural mouthwash recipes for fresh breath,mouthwashes with antibacterial properties

सेब का सिरका

सेब का सिरका मुंह की बदबू को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। इससे दांतों में कीटाणुओं की समस्‍या दूर हो जाती है और दांत मजबूत और चमकदार बने रहते हैं।

सामाग्री

सेब के सिरका 3 चम्मच
गर्म पानी 1/2 गिलास

कैसे इस्तेमाल करें

3 चम्‍मच सेब के सिरका और गर्म पानी को लें। इसे अच्‍छे से हिलाकर मिला लें और दिन में तीन बार इस माउथवॉश से कुल्‍ला करें।

natural mouthwashes,mouth odor relief,germ-fighting mouthwashes,herbal mouth rinse,organic oral rinse,bad breath remedies,natural dental hygiene,antimicrobial mouthwashes,herbal mouthwashes to eliminate bad breath naturally,organic mouth rinse for fighting mouth odor and germs,best natural mouthwashes for oral hygiene,remedies to combat mouth odor and germs naturally,effective natural mouthwash recipes for fresh breath,mouthwashes with antibacterial properties

नीम की पत्तियां

नीम एक ऐसी औषधी है जो कीटाणुओं को मारने के लिए असरदार है। नीम की दातुन करते रहने से दांत के बैक्टीरिया मर जाते हैं। अर्थात दांत और मसूड़ों में किसी भी प्रकार के कीड़े नहीं रहते हैं। दांतों का कोई रोग नहीं होता है। नीम की पत्तियों का इस्तेमाल भी आप ओरल हेल्थ के लिए कर सकते है।

सामाग्री

नीम की पत्तियां

कैसे इस्तेमाल करें

नीम की पत्तियों को पानी में अच्छी तरह उबाल लें, फिर इसे किसी बॉटल में भरकर रख दें। अब ब्रश करने के बाद नीम के पत्तों के पानी से कुल्ला कर सकते हैं। ये असरदार माउथवॉश है।

natural mouthwashes,mouth odor relief,germ-fighting mouthwashes,herbal mouth rinse,organic oral rinse,bad breath remedies,natural dental hygiene,antimicrobial mouthwashes,herbal mouthwashes to eliminate bad breath naturally,organic mouth rinse for fighting mouth odor and germs,best natural mouthwashes for oral hygiene,remedies to combat mouth odor and germs naturally,effective natural mouthwash recipes for fresh breath,mouthwashes with antibacterial properties

पुदीने की पत्तियां

पुदीने की पत्तियां से दांतों का दर्द दूर भग जाता है, उम्र बढ़ने पर होने वालों दांतों का दर्द भी पुदीने की पत्तियों के इस्तेमाल से ही ठीक होता है।

सामाग्री

पानी 1 कप
बैकिंग सोडा 2 चम्मच
पुदीने की पत्तियां 8-9
टी-ट्री ऑयल दो बूंदें

कैसे इस्तेमाल करें

इसे बनाने के लिए आप एक कप पानी में दो चम्मच बैकिंग सोडा, 8-9 पुदीने की पत्तियां और टी-ट्री ऑयल की दो बूंदें डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं और इसे आप चाहें तो इसे बोतल में रख कर लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत