न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाखूनों की हालत से पता चलती है आपकी सेहत, कलर और शेप देते हैं इन बीमारियों का संकेत

हालांकि आजकल लड़कियां नाख़ूनों की सुंदरता को लेकर सजग हुई हैं, पर उसकी बनावट का ख़्याल भी रखना ज़रूरी है, क्योंकि इससे आपकी...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 15 May 2021 12:51:45

नाखूनों की हालत से पता चलती है आपकी सेहत, कलर और शेप देते हैं इन बीमारियों का संकेत

हालांकि आजकल लड़कियां नाख़ूनों की सुंदरता को लेकर सजग हुई हैं, पर उसकी बनावट का ख़्याल भी रखना ज़रूरी है, क्योंकि इससे आपकी सेहत का पता चलता है। कई बड़ी बीमारियों तक की झलक नाख़ूनों में दिख जाती है। आज से दो से तीन दशक पहले तक पीलिया और दूसरी कई बीमारियों का अंदाज़ा नाख़ूनों के रंग और उनके शेप में आने वाले बदलावों को देखकर लगाया जाता था।

नाख़ूनों में कैसे बदलाव आ सकते हैं

नाख़ूनों पर लंबी या चौड़ी धारियां पड़ जाती हैं, उनके रंग बदलने लगते हैं, बनावट में फ़र्क़ आ जाता है, सामान्य से बिल्कुल अलग दिखने लगते हैं, कई बार कड़े होकर टूट जाते हैं और दर्द भी रहता है। यह सारे बदलाव पोषक तत्वों की कमी या किसी बीमारी का संकेत देते हैं।

nails,diseases,nails diseases,nails shape,nails colour,jaundice,yellow nails,lines on nails,health article in hindi

क्यों पड़ती हैं लंबी धारियां?

कैल्शियम, प्रोटीन, ज़िंक, फ़ॉलिक एसिड और दूसरे विटामिन्स की कमी के कारण नाख़ूनों पर लंबी धारियां पड़ती हैं। इसके अलावा एक्ज़िमा में भी नाख़ूनों पर लंबी धारियां पड़ जाती हैं। त्वचा की ड्राईनेस भी एक कारण हो सकती है।

धारियों के रंग से पता चलती है बीमारी!

ये धारियां अलग-अलग रंग की होती हैं। अगर यह सफ़ेद नज़र आ रही हैं, तो आपमें पोषक तत्वों की कमी है। अगर ये लाल होती हैं, तो अंदरूनी घाव का संकेत देती हैं। नाख़ूनों पर बनी नीली धारियां, हाई ब्लडप्रेशर की ओर इशारा करती हैं। अगर पर्पल कलर की धारियां बनी हैं, तो लंग्स और लीवर की समस्या का संदेह होता है। वहीं जब यह धारियां काली या भूरी होती हैं तो मेलानोमा नामक कैंसर के लक्षण की ओर इशारा करती हैं।

nails,diseases,nails diseases,nails shape,nails colour,jaundice,yellow nails,lines on nails,health article in hindi

चौड़ी धारियों का क्या मतलब है?

जब आपके शरीर में केरोटीन (एक तरह का प्रोटीन) की कमी होती है, तो इन नाख़ूनों पर चौड़ी धारियां बन जाती हैं। इसे बीयू लाइन्स भी कहा जाता है। यह एक तरह की मेडिकल कंडिशन है। इसमें नाख़ून पर चंद्राकार की एक या कई लाइन्स बन जाती हैं। कई बार यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि नाख़ूनों की नई सेल्स बनना बंद हो जाती हैं और नए नाख़ून आना भी। इसके अलावा किडनी की समस्या, थायरॉइड और डायबिटीज़ की परेशानी के कारण भी नाख़ूनों पर चौड़ी धारियां बन जाती हैं।

nails,diseases,nails diseases,nails shape,nails colour,jaundice,yellow nails,lines on nails,health article in hindi

नाख़ूनों के पीले होने की वजह

कई बार नाख़ून पीले पड़ जाते हैं, जो कि नेल पॉलिश रिमूवर की वजह से भी हो सकता है। लेकिन पीले होने के बाद बहुत कड़े हो जाते हैं, टूट नहीं रहें तो यह फ़ंगल इंफ़ेक्शन की निशानी है। कई दिनों या हफ़्तों तक नाख़ूनों का पीलापन बना रहे तो पीलिया की शिकायत हो सकती है।

nails,diseases,nails diseases,nails shape,nails colour,jaundice,yellow nails,lines on nails,health article in hindi

खुरदरे नाख़ून

नाख़ून का बड़ा हिस्सा थोड़ी-सी चोट लगने से आसानी से टूट जाता है और साथ में दर्द भी होता है तो इसकी वजह थायरॉइड हो सकती है। अगर चोट लगने से ऐसा हुआ, तब भी नाख़ूनों का ध्यान रखें।

स्पून शेप के नाख़ून

अगर आपके नाख़ून का सिरा स्पून की तरह मूड़ा हुआ है, तो इसकी वजह हाइपरक्रोमिक एनिमिया, जेनेटिक प्रॉब्लम या ट्रॉमा की स्थिति हो सकती है।

आप अपने शरीर के हर हिस्से का ख़्याल रखें, चाहे वह नाख़ून ही क्यों ना हों। उन्हें साफ़ रखें। नाख़ूनों के आसपास की त्वचा को गहराई से ना काटें और ग़लती से कट जाए, तो उस पर मरहम लगाना ना भूलें। शरीर के किसी भी अंग का सामान्य तरीक़े से बर्ताव ना करना, किसी ना किसी बीमारी या पोषक तत्वों की कमी की तरफ़ इशारा करता हैं। शरीर के छोटे-मोटे घाव को ठीक होने का थोड़ा इंतज़ार करें पर लंबे समय तक यह इंतज़ार ख़ुद को धोखे में रखने जैसा होगा। इसलिए ध्यान दें। किसी भी परेशानी में डॉक्टर से संपर्क करें। अपना ख़्याल रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग