न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है नाखून चबाना, हो सकती है कैंसर की सम्भावना, बिगड़ जाती है चेहरे की शेप

नाखून चबाने की आदत बुरी आदत है। इस बात को जानने-समझने के बाद भी कई वयस्क लोगों को नाखून चबाना अच्छा लगता है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 11 Jul 2023 1:12:40

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है नाखून चबाना, हो सकती है कैंसर की सम्भावना, बिगड़ जाती है चेहरे की शेप

नाखून चबाने की आदत बुरी आदत है। इस बात को जानने-समझने के बाद भी कई वयस्क लोगों को नाखून चबाना अच्छा लगता है। चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों का कहना है कि यह शरीर में कैल्शियम की कमी और मानसिक तनाव के चलते होता है। बड़ों के साथ-साथ बच्चों में भी यह आदत पायी जाती है। मेरे स्वयं के बच्चों में यह आदत है। नाखून चबाने की आदत आम तौर पर बचपन में शुरू होती है और बड़े होने तक रहती है। कहने का तात्पर्य यह है कि नाखुन खाने या चबाने की आदत ऐसे लोगों में होती है जो मानसिक तौर पर कुछ कमजोर होते हैं। ऐसे लोग हर छोटी-बड़ी बात पर अपने मुंह में नाखून डालकर कुतरने लगते हैं। यह आदत कई गम्भीर बीमारियों को आपके द्वार पर लाकर खड़ा कर सकती है। इस गंदी आदत की वजह से हमारी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

लोग नाखून क्यों चबाते हैं

लोग अलग-अलग कारणों से नाखून चबाते हैं कई लोग अपनी बोरियत को कम करने के लिए नाखून चबाते हैं, कुछ लोग ध्यान केंद्रित करने के लिए, कुछ लोग स्वयं को व्यस्त रखने के लिए, तो कुछ लोग नाखूनों को छोटा आकार देने के लिए इन्हें चबाने लगते हैं। यही नहीं आप बोर हो रहे हैं, या किसी बात से नाखून चबाने से चिंता से कुछ देर के लिए राहत भी मिल सकती है। कुछ मामलों में, एडीएचडी, डिप्रेसिव डिसऑर्डर, एंग्जायटी डिसऑर्डर जैसी दिमागी परेशानियों के कारण भी लोग नाखून चबाने लगते हैं।

हम अपने पाठकों को नाखून चबाने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताने जा रहे हैं। हो सकता इन दुष्परिणामों की जानकारी होने के बाद कुछ लोग नाखून चबाने की आदत को छोड़ दें।

nail biting side effects,consequences of nail biting,risks of nail biting habit,how to stop nail biting,tips to quit nail biting,breaking the nail biting habit,nail biting and its impact on health,healthier nails: stopping the nail biting cycle,overcoming nail biting: tips and tricks,preventing nail biting for improved nail health

परमानेंट डिसैबिलिटी

मुंह के अंदर नाखून डालने वालों को के शरीर में पैरोनीशिया जैसी कई बैक्‍टीरिया प्रवेश कर सकते हैं। इससे आपका शरीर अनियंत्रित हो सकता है। ऐसे में हाथ और पैरों के ज्‍वाइंट्स प्रभावित हो सकते हैं। इस समस्या को सेप्टिक अर्थराइटिस भी कहा जाता है। इसका इलाज कराना मुश्किल हो सकता है। यह परमानेंट डिसैबिलिटी का कारण बन सकता है।

nail biting side effects,consequences of nail biting,risks of nail biting habit,how to stop nail biting,tips to quit nail biting,breaking the nail biting habit,nail biting and its impact on health,healthier nails: stopping the nail biting cycle,overcoming nail biting: tips and tricks,preventing nail biting for improved nail health

बैक्टीरियल समस्याएँ

नेल को कुतरने वालों को बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में आपकी स्किन पर सूजन, रेडनेस, लालिमा जैसी परेशानी हो सकती है। दरसअल, हमारे नाखून के अंदर कई तरह की गंदगी मौजूद होती है, ऐसे में जब आप नाखून को अपने मुंह में डालते हैं, तो यह आपके शरीर में प्रवेश करती है, इसकी वजह से शरीर में कई प्रकार के इंफेक्शन होने की सम्भावना बन जाती है।

nail biting side effects,consequences of nail biting,risks of nail biting habit,how to stop nail biting,tips to quit nail biting,breaking the nail biting habit,nail biting and its impact on health,healthier nails: stopping the nail biting cycle,overcoming nail biting: tips and tricks,preventing nail biting for improved nail health

दस्त और पेट दर्द की समस्या

जब आप अपने नाखूनों को दांतों से काटते हैं, तो हानिकारक जीवाणु आपके नाखूनों से आपके मुंह में जाते हैं और फिर आपके पेट में जाते हैं। जिसके कारण इन रोगाणुओं से जठरांत्र संबंधी संक्रमण हो सकते हैं जो दस्त और पेट दर्द जैसी समस्या पैदा करते हैं।

nail biting side effects,consequences of nail biting,risks of nail biting habit,how to stop nail biting,tips to quit nail biting,breaking the nail biting habit,nail biting and its impact on health,healthier nails: stopping the nail biting cycle,overcoming nail biting: tips and tricks,preventing nail biting for improved nail health

कमजोर होते हैं दाँत, बिगड़ने लगती है शेप

नाखूनों से निकलने वाली गंदगी दांतों को समय के साथ-साथ कमजोर करने लगती है। बहुत अधिक मात्रा में नाखून चबाने वाले लोगों में मुंह बंद करने पर ऊपरी और निचले दांतों को एक साथ आने पर समस्या होती है। अगर आप अक्सर अपने नाखूनों को चबाते है तो दांतों के अपने मूल स्थान से शिफ्ट होकर बाहर आने और कमजोर होने की भी बहुत अधिक आंशका रहती है। जिन लोगों को बचपन से नाखून चबाने की आदत होती हैं। उनके दांत टेढ़े-मेढ़े हो सकते हैं। दरअसल, जब आप बार-बार नाखून चबाते हैं, तो इसका असर मसूड़ों पर भी पड़ता है। ऐसे में दांत और मसूड़े टेढ़े हो सकते हैं।

nail biting side effects,consequences of nail biting,risks of nail biting habit,how to stop nail biting,tips to quit nail biting,breaking the nail biting habit,nail biting and its impact on health,healthier nails: stopping the nail biting cycle,overcoming nail biting: tips and tricks,preventing nail biting for improved nail health

नाखूनों के टिश्यूज हो सकते हैं खराब

नाखून को चबाने या काटने से नाखून के अंदर के टिशू खराब हो सकते हैं। कुछ लोगों में बार-बार नाखून को चबाने की आदत होती है, जिसकी वजह से आपके नाखून परमानेंट डैमेज हो सकते हैं।

nail biting side effects,consequences of nail biting,risks of nail biting habit,how to stop nail biting,tips to quit nail biting,breaking the nail biting habit,nail biting and its impact on health,healthier nails: stopping the nail biting cycle,overcoming nail biting: tips and tricks,preventing nail biting for improved nail health

मसूड़ों में हो सकता है दर्द

बार-बार नाखून चबाने की आदत के कारण मुंह के अंदर नाखून फंस सकते हैं। ऐसे में मसूड़ों से खून आने लगता है। कुछ लोगों में मसूड़ों और दांतों में सड़न की शिकायत हो जाती है, जिसकी वजह से दांतों में संक्रमण और घाव की स्थिति हो सकती है।

nail biting side effects,consequences of nail biting,risks of nail biting habit,how to stop nail biting,tips to quit nail biting,breaking the nail biting habit,nail biting and its impact on health,healthier nails: stopping the nail biting cycle,overcoming nail biting: tips and tricks,preventing nail biting for improved nail health

पाचन तंत्र हो सकता है प्रभावित

नाखून चबाने की वदह से पेट में बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है, जिसका बुरा असर आपके पाचन तंत्र पर भी पड़ सकता है। इसके कारण गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण की परेशानी हो सकती है। ऐसे में पेट दर्द, दस्त और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

nail biting side effects,consequences of nail biting,risks of nail biting habit,how to stop nail biting,tips to quit nail biting,breaking the nail biting habit,nail biting and its impact on health,healthier nails: stopping the nail biting cycle,overcoming nail biting: tips and tricks,preventing nail biting for improved nail health

कैंसर का भी खतरा

हमेशा नाखून चबाने से आँतों का कैंसर भी हो सकता है। दरअसल नाखून चबाने से नाखून में मौजूद बैक्टीरिया हमारी आँतों तक पहुँच जाते हैं जो कैंसर जैसे रोग भी दे सकते हैं।

नाखून चबाने को कम करने के उपाय

आप अपने नाखून चबाना रोकने के लिए कुछ आसान घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। हालांकि कुछ मामलों में ये समस्या इतनी बढ़ जाती है कि इससे छुटकारा पाने के लिए आपको डॉक्टरी परामर्श की आवश्यकता भी पड़ सकती है। लेकिन फिर भी आपको पहले घरेलू तरीकों को आजमाने की जरूरत है।

nail biting side effects,consequences of nail biting,risks of nail biting habit,how to stop nail biting,tips to quit nail biting,breaking the nail biting habit,nail biting and its impact on health,healthier nails: stopping the nail biting cycle,overcoming nail biting: tips and tricks,preventing nail biting for improved nail health

नाखूनों को छोटा रखें

अपने नाखूनों को चबाने से खुद को रोकने का एक आसान तरीका उन्हें छोटा रखना है। इस पद्धति के पीछे एक सरल विचार है। जब आपके नाखून छोटे होते हैं तब आपके पास चबाने के लिए कुछ भी नहीं होता है, तो आप अपने नाखूनों को चबाने के लिए खुद को मजबूर महसूस नहीं करेंगे। बेशक, आपको अपने ट्रिमिंग रूटीन में सबसे ऊपर इस प्रक्रिया को रखना होगा क्योंकि नाखून बहुत जल्दी बढ़ने लगते हैं।

nail biting side effects,consequences of nail biting,risks of nail biting habit,how to stop nail biting,tips to quit nail biting,breaking the nail biting habit,nail biting and its impact on health,healthier nails: stopping the nail biting cycle,overcoming nail biting: tips and tricks,preventing nail biting for improved nail health

मैनीक्योर करवाएं

मैनीक्योर की प्रक्रिया में नाखूनों को खूबसूरत बनाया जाता है। जब आपके नाखून दिखने में खूबसूरत होते हैं तब इन्हें दांतों से चबाने से बचाया जा सकता है। समय-समय पर मैनीक्योर करवाना आपके नाखूनों को खूबसूरत बनाने के साथ इन्हें दांतों से चबाने से रोकने का अच्छा तरीका भी है।

nail biting side effects,consequences of nail biting,risks of nail biting habit,how to stop nail biting,tips to quit nail biting,breaking the nail biting habit,nail biting and its impact on health,healthier nails: stopping the nail biting cycle,overcoming nail biting: tips and tricks,preventing nail biting for improved nail health

नाखूनों में खराब स्वाद का नेल पेंट लगाएं

आप जब भी नाखूनों में नेलपेंट लगाती हैं ध्यान रखें कि किसी खराब स्वाद का नेल पेंट अप्लाई करें। ऐसा करने से जब आप नाखून चबाती हैं तब इनका खराब स्वाद आपको नाखून चबाने से रोकने में मदद करेगा। आप नाखूनों में नीम के कड़वे तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जिससे इन्हें चबाने की आदत को कम किया जा सके।

नाखून चबाने की वजह को पहचानें

यदि आप अपने नाखूनों को दांतों से चबाने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको सबसे पहले यह देखना चाहिए कि दिन में आप आमतौर पर व्यवहार में इस प्रक्रिया को कहां शामिल करते हैं। उदाहरण के लिए, आप नोटिस कर सकते हैं कि जब जब आप ईमेल पर स्क्रॉल करते हैं, काम करते हैं या टीवी देखते हैं तो आप अक्सर नाखून चबाना शुरू कर देते हैं। क्या बोरियत, चिंता आदि को कम करने की वजह से आप नाखून चबाते हैं। आप इसके कारणों का सही पता लगाएं और इस आदत को कम करने की कोशिश करें।

नाखूनों को ऊपर से ढक लें

यदि मैनीक्योर आपको नाखून चबाने से रोकने के लिए काफी नहीं है तो इन्हें ऊपर से ढकना भी एक अच्छा तरीका है। इसके लिए आप अपने नाखूनों में कोई नेल एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें या फिर इन्हें किसी टेप या बैंडेड से कवर करें। ऐसा करने से आप नाखून चबाने से बच सकते हैं। नाखूनों में ग्लव्स का इस्तेमाल भी इन्हें चबाने की आदत को कम करने में मदद कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान

कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'

CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'

अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?

अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'

कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...

सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना

‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी

सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया

जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें

सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक