न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डाइट-एक्सरसाइज को लेकर हैं ये भ्रांतियां, यहां जानें हकीकत और हो जाएं पूरी तरह से फिट

कई बार ऐसा होता है कि आप फिटनेस को लेकर एक योजना बनाते हैं और उस पर अमल करना भी शुरू करते हैं। लेकिन कुछ खास फायदा...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 31 May 2021 12:32:05

डाइट-एक्सरसाइज को लेकर हैं ये भ्रांतियां, यहां जानें हकीकत और हो जाएं पूरी तरह से फिट

कई बार ऐसा होता है कि आप फिटनेस को लेकर एक योजना बनाते हैं और उस पर अमल करना भी शुरू करते हैं। लेकिन कुछ खास फायदा न होता देख, धीरे-धीरे उसे टाल देते हैं। इसकी वजह आपकी डाइट और व्यायाम के संयोजन में खामी है। दरअसल डाइट और व्यायाम के गलत कॉम्बिनेशन से आपके शरीर को उल्टा नुकसान हो सकता है। आज हम आपको फिटनेस को लेकर कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें लेकर लोगों की पहले से धारणा बनी हुई है, जबकि वे सही नहीं हैं। तो आईए जानते हैं क्या है मिथ और क्या है असलियत।

myths,realities,diet,exercise,fitness,workout,protein,fats,stretching,running,gym,health article in hindi

1. मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन डाइट की जरूरत होती है

हकीकत :
अगर आप किसी को जानते हैं जो सिर्फ चिकन, अंडे की सफेदी और बाकी चीजों को सिर्फ इसलिए खा रहा है कि शरीर को प्रोटीन मिले, तो उसे यह खास सलाह देना न भूलें। प्रोटीन निश्चित तौर पर मसल्स बनाने और शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने के लिए जरूरी है, परंतु एक स्वस्थ शरीर के लिए अन्य पोषक तत्व जैसे- कार्बोहाइड्रेट, फैट, विटामिन और मिनरल्स भी उतने ही जरूरी हैं।

myths,realities,diet,exercise,fitness,workout,protein,fats,stretching,running,gym,health article in hindi

2. फैट्स मुझे मोटा कर देंगे

हकीकत :
आपके शरीर को फैट्स की भी उतनी ही जरूरत होती है जितनी पानी की। फैट्स शरीर की बहुत सी क्रियाओं को सुचारू करते हैं और हार्मोंस को सक्रिय करते हैं। सभी तरह के फैट, सैचुरेटेड और ट्रांस फैट आपके लिए जरूरी हैं।

myths,realities,diet,exercise,fitness,workout,protein,fats,stretching,running,gym,health article in hindi

3. अधिक एक्सरसाइज नुकसान पहुंचाती है

हकीकत :
जैसी बॉडी आपके दिमाग में है वह हकीकत में तब तक नहीं बनती जब तक आप उस पर मेहनत नहीं शुरू कर देते। जब तक आपकी नींद, खानपान और आराम सही मात्रा में है, एक दिन में एक घंटे की एक्सरसाइज ओवर ट्रेनिंग नहीं बल्कि बेहद जरूरी है। मेहनत करना शुरू कीजिए इससे ही आपका फिट बॉडी का सपना सच हो सकता है।

myths,realities,diet,exercise,fitness,workout,protein,fats,stretching,running,gym,health article in hindi

4. कैलोरी की मात्रा उसके प्रकार से अधिक महत्वपूर्ण है

हकीकत :
अगर आपको लगता है कि आप उन कैलोरी को किसी भी रूप में खा सकते हैं और इससे कोई अंतर नहीं आएगा तो आप गलत हैं। कैलोरी का प्रकार उतना ही महत्वपूर्ण हैं जितनी उसकी मात्रा। जैसे एक कटोरी स्ट्राबेरी और एक कचौरी से आपके शरीर को समान कैलोरी मिलेगी परंतु उनका शरीर पर प्रभाव बिल्कुल अलग होगा।

myths,realities,diet,exercise,fitness,workout,protein,fats,stretching,running,gym,health article in hindi

5. वजन उठाने से मसल्स बन जाएंगे

हकीकत :
अगर आप जिम के शौकीन हैं और यह सोचते हैं कि आपके मसल्स सिर्फ भारी वजन उठाने से बन जाएंगे, तो आपकी सोच गलत है। आपके मसल्स का विकास सिर्फ वजन पर निर्भर नहीं करता बल्कि आप कितनी एक्सरसाइज करते हैं और कितनी बार करते हैं, इस पर निर्भर करता है।

myths,realities,diet,exercise,fitness,workout,protein,fats,stretching,running,gym,health article in hindi

6. वर्कआउट बंद करने के बाद अचानक ही वजन बढ़ जाएगा

हकीकत :
वर्कआउट बंद करने का और मसल्स के टिश्यू के फैट में बदलने का सीधा कोई संबंध नहीं है। अगर आप हेल्दी डाइट लेते रहते हैं, कोई खास अंतर नहीं आएगा। मसल्स वाले लोग भी उम्र के अनुसार मेटाबॉलिज्म और हार्मोन की मात्रा में कमी आने से मोटे हो जाते हैं।

myths,realities,diet,exercise,fitness,workout,protein,fats,stretching,running,gym,health article in hindi

7. उपवास के दौरान कार्डियो करने से अधिक फैट बर्न होता है

हकीकत :
असल में वर्कआउट शुरू करने के पहले कैलोरी लेने से शरीर पर थर्मोजेनिक प्रभाव होता है। इसलिए अपना उपवास किसी हल्के स्नैक्स के साथ तोड़िए और उसके बाद ही एक्सरसाइज शुरू कीजिए।

myths,realities,diet,exercise,fitness,workout,protein,fats,stretching,running,gym,health article in hindi

8. दौड़ना कभी भी शुरू किया जा सकता है

हकीकत :
दौड़ना शुरू करने के लिए एक खास तरह के बॉडी शेप की जरूरत होती है। अगर आप मोटे हैं तो हो सकता है आप दौड़ने पर चोटग्रस्त हो जाएं। बेहतर होगा कि पहले चलना शुरू करें, फिर तेज चलें और फिर दौड़ना शुरू करें।

myths,realities,diet,exercise,fitness,workout,protein,fats,stretching,running,gym,health article in hindi

9. एक्सरसाइज के पहले स्ट्रेचिंग करना अच्छा होता है

हकीकत :
आमतौर पर माना जाता है कि एक्सरसाइज शुरू करने के पहले स्ट्रेचिंग करना अच्छा होता है, लेकिन हकीकत यह है कि आपके मसल्स सुस्त हो जाते हैं। इसलिए एक्सरसाइज के बाद स्ट्रेचिंग करें। जमकर मेहनत के बाद यह अच्छी रिकवरी होगी।

myths,realities,diet,exercise,fitness,workout,protein,fats,stretching,running,gym,health article in hindi

10. मुझे हेल्दी खाने की जरूरत नहीं क्योंकि मैं बहुत एक्सरसाइज करता हूं

हकीकत :
आप एक्सरसाइज करके एक बुरी डाइट का असर दूर नहीं कर सकते। आपका शारीरिक गठन और आप जो भी दिखाई देते हैं, उसका 80 प्रतिशत हिस्सा आपकी खाने की आदतें दर्शाता है। अगर आपको लगता है कि आप सिर्फ एक्सरसाइज करके और बिना हेल्दी खाए शानदार बॉडी पा सकते हैं तो यह आपकी गलतफहमी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग