न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दवाइयों के सेवन से जुड़ी इन गलतियों से बिगड़ सकती है परिस्थितियां, जानें और रहें सावधान

आज इस कड़ी में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दवाइयों के सेवन से जुड़ी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 11:24:04

दवाइयों के सेवन से जुड़ी इन गलतियों से बिगड़ सकती है परिस्थितियां, जानें और रहें सावधान

दवाइयां आज के समय में हर किसी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी हैं। जुखाम जैसी साधारण बीमारी हो या कैंसर जैसी घातक समस्या सभी में दवाइयों का सेवन किया जाता हैं। डॉक्टर के परामर्श पर ही दवाइयों का सेवन करना चाहिए। लेकिन कई बार लोग अनजाने में दवाइयों के सेवन से जुड़ी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दवाइयों के सेवन से जुड़ी हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

Health tips,health tips in hindi,medication mistakes

दवा को हाथ में ज्यादा देर तक पकड़कर रखना

बहुत से लोग दवा खाने से पहले ही दवा को हाथ में निकालकर बहुत देर तक रखे रहते हैं। हालांकि डॉक्टर के अनुसार इससे दवा के न्यूट्रिएंट्स कम नहीं होते हैं। इसे खाने से कोई परेशानी नहीं होती है। लेकिन ऐसा करने से आपको बचना चाहिए। आप कोशिश करें कि जब दवा खानी हो, तभी उसे निकालें।

दवा को गिर जाने पर खाना

कई बार लोग दवा गिर जाने के बाद वापस उठाकर खा लेते हैं। हालांकि आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। दरअसल फर्श या जहां पर दवा गिरी है, उस जगह पर गंदगी या कीटाणु हो सकते हैं। फिर जमीन पर गिरी दवा उठाकर खाने से आपको काफी नुकसान हो सकता है इसलिए गिर गई दवा को उठाकर न खाएं।

Health tips,health tips in hindi,medication mistakes

दवा का कोर्स पूरा न करना

बहुत से मरीज दवा खाने से भागते हैं। उन्हें अधिक दवाओं का सेवन पसंद नहीं होता है इसलिए अगर डॉक्टर 15 दिनों की दवा लिखते हैं, तो वे 5 दिन की ही दवा लेते हैं। ऐसे में दवा का कोर्स पूरा न करने पर दिक्कतें बढ़ सकती है। हो सकता है कि परेशानी कुछ दिन के लिए ठीक हो जाए लेकिन वह बाद में आपको फिर से परेशानी कर सकती है।

एक साथ कई दवाईयां खाना

बहुत बार मरीज एक साथ कई दवाईयां खा लेते हैं। इससे भी उनको परेशानी हो सकती है। दरअसल मरीज सुबह-शाम की दो-तीन दवा एक साथ ही खा लेते हैं लेकिन डॉक्टर के अनुसार ऐसी दवाएं आधे या एक घंटे के गैप के बाद खानी चाहिए। तभी ये दवा असर करती है। वरना इसके नुकसान हो सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,medication mistakes

दवा खाने के बारे में अच्छे से समझें

कई बार हम दवा को कब और कैसे खाना है। इस बारे में अच्छे से न तो सुनते हैं और न ही समझते हैं। इस कारण भी परेशानी बढ़ सकती है। कई बार लोग डॉक्टर के बताए अनुसार दवा खाने की बजाए अपने हिसाब से दवा खा लेते हैं, जिससे परेशानी बढ़ सकती है।

एक शीशी से दूसरी शीशी में दवा रखना

कई बार लोग एक शीशी से दूसरी शीशी में दवा रख देते हैं। आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि उस दूसरी शीशी में दवा बची हो या कोई कीटाणु जमा हो, जिससे आपके स्वास्थ को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा शीशी बदलने से लेवल भी गलत हो जाता है, जिससे किसी दूसरे व्यक्ति को दवा देने या लेने में परेशानी हो सकती है।

Health tips,health tips in hindi,medication mistakes

दवा को फ्रिज में रखना

कई लोगों की आदत होती है कि वह दवाओं को फ्रिज में रखते हैं। हर दवा को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। दरअसल हर दवा के पैक पर उसके स्टोर करने के तापमान के बारे में लिखा होता है। आपको उसी तापमान के आधार पर उसे स्टोर करना चाहिए। ऐसा न करने पर दवा कोई असर नहीं करेगी या उसके नुकसान भी हो सकते हैं।

दवा का एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें

बहुत बार लोग दवा की दुकान पर जाते हैं और पर्ची दिखाकर दवा खरीद लेते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। आपको हमेशा दवा की एक्सपायरी डेट चेक करना चाहिए। साथ में आपको दवा के बारे में सर्च करना चाहिए ताकि आपको पता हो कि आप किस चीज की दवा खा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग