न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हड्डी टूटने या कमजोर होने पर करें इन 9 तेल की मालिश, मिलेंगे बेहतर परिणाम

आजकल देखा जाता हैं कि लोगों को हड्डियों के कमजोर होने की समस्या बहुत सामने आती हैं, जिस कारण से मोच लगने, हड्डी टूटने या फ्रैक्चर होने के मामले बढ़ने लगे हैं। हड्डियों में फ्रैक्चर के कारण मांसपेशियों में भी सूजन हो जाती है, जिससे बहुत दर्द होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Sep 2022 9:53:45

हड्डी टूटने या कमजोर होने पर करें इन 9 तेल की मालिश, मिलेंगे बेहतर परिणाम

आजकल देखा जाता हैं कि लोगों को हड्डियों के कमजोर होने की समस्या बहुत सामने आती हैं, जिस कारण से मोच लगने, हड्डी टूटने या फ्रैक्चर होने के मामले बढ़ने लगे हैं। हड्डियों में फ्रैक्चर के कारण मांसपेशियों में भी सूजन हो जाती है, जिससे बहुत दर्द होता है। फ्रैक्चर होने पर पट्टा बांधा जाता हैं जो हड्डी जोड़ने का काम करता हैं। लेकिन हड्डी जुड़ने के बाद भी कमजोर होती हैं और दर्द बना रहता हैं। ऐसे में आपकी मदद कर सकते हैं कुछ तेल जिनकी मालिश से फायदा मिलते हुए हड्डियों को मजबूती मिलने के साथ ही दर्द और सूजन से निजात मिलती हैं। आइये जानते हैं इन तेल के बारे में...

oil massage on bones,bones health tips,bones care,massage to get strong bones,bones care tips,healthy living,Health tips,healthy life

पुदीने का तेल

मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने में पुदीने का तेल बहुल उपयोग होता है। इसका कूलिंग इफेक्ट त्वचा में अच्छी तरह से अवशोषित होकर दर्द को दूर करता है। कुछ अध्ययनों से सामने आया कि पुदीने के तेल में एंटी बैक्टीरियल और एनाल्जेसिक प्रॉपर्टीज होती हैं, जो फैक्चर के बाद हड्डियों को जोडऩे में मदद करती हैं। इतना ही नहीं, यह तेल घाव वाली जगह ब्लड सर्कुलेशन को सही करने का काम करता है। इस तरह तेजी से हड्डियों के जुडऩे की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

oil massage on bones,bones health tips,bones care,massage to get strong bones,bones care tips,healthy living,Health tips,healthy life

तिल का तेल

दर्द की समस्या को दूर करने में तिल के तेल से मालिश करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप तिल के तेल को गर्म करके इससे फ्रैक्चर से प्रभावित हिस्से की मालिश करते हैं, तो इससे दर्द में बहुत आराम मिलता है। तिल के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कॉपर, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इस तेल से हड्डियों की मालिश करने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है।

oil massage on bones,bones health tips,bones care,massage to get strong bones,bones care tips,healthy living,Health tips,healthy life

लेवेंडर ऑयल

फैक्चर की स्थिति में इस तेल का उपयोग करना भी कारगर है। इस तेल में भी एंटी इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं। तनाव और एंजाइटी से राहत पाने में भी इस तेल को उपयोगी माना गया है। फैक्चर वाली जगह तेल से मालिश करने के लिए इसमें किसी अन्य तेल को मिलाकर ही काम लें। लेवेंडर ऑयल में नारियल का तेल या ऑलिव ऑयल का तेल मिलाया जा सकता है। हल्के हाथों से प्रभावित हिस्से की मसाज करें।

oil massage on bones,bones health tips,bones care,massage to get strong bones,bones care tips,healthy living,Health tips,healthy life

सरसो का तेल

सरसो का तेल भी हड्डियां मजबूत करने में काफी फायदेमंद है। बॉडी को मजबूती प्रदान करने अलावा ज्वाइंट पेन में भी यह तेल काफी फायदेमंद है। इस तेल से आप बॉडी की मालिश कर सकते हैं। इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा। इस तेल के इस्तेमाल से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

oil massage on bones,bones health tips,bones care,massage to get strong bones,bones care tips,healthy living,Health tips,healthy life

लौंग का तेल

दर्द से राहत पाने में लौंग का तेल भी बहुत उपयोगी होता है। दरअसल, मसूड़ों और दांत दर्द से राहत पाने के लिए लौंग का सेवन सबसे आसान घरेलू नुस्खा है। इसी तरह हड्डी के टूटने पर तेज दर्द और सूजन के राहत पाने के लिए इस असेंशियल ऑयल का सेवन किया जा सकता है। इस तेल को भी आप किसी अन्य तेल में मिलाकर ही मसाज करें।

oil massage on bones,bones health tips,bones care,massage to get strong bones,bones care tips,healthy living,Health tips,healthy life

जैतून का तेल

जैतून के तेल से मालिश करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है और फ्रैक्चर का प्रभाव कम होता है। यह मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ावा देता है। जिससे यह मांसपेशियों में सूजन, तनाव और ऐंठन जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार है। जैतून के तेल को गुनगुना करके इससे हड्डियों और मांसपेशियों की मालिश करें, इससे जल्द दर्द से छुटकारा मिलेगा।

oil massage on bones,bones health tips,bones care,massage to get strong bones,bones care tips,healthy living,Health tips,healthy life

नीलगिरी का तेल

सांस संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए नीलगिरी का तेल बहुत उपयोगी होता है। हड्डी के टूटने पर इस तेल की मसाज करने से भी जल्दी लाभ मिलेगा। इस तेल में दर्द दूर करने का गुण होता है। इसलिए मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन की समस्या को दूर करने में इसे कारगर माना गया है। इस तेल का सीधे प्रयोग न करें। हालांकि फैक्चर की स्थिति में किसी भी तेल का प्रयोग चिकित्सक की सलाह से ही करें।

oil massage on bones,bones health tips,bones care,massage to get strong bones,bones care tips,healthy living,Health tips,healthy life

बादाम का तेल

क्या आप जानते हैं कि बादाम के तेल से भी आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती है। बता दें कि इस तेल में विटामिन ई पाया जाता है, जो अल्ट्रा-वॉयलेट किरणों से स्किन की सुरक्षा करने में प्रभावी है। यानी इस तेल से भी बॉडी की मसाज की जा सकती है।

oil massage on bones,bones health tips,bones care,massage to get strong bones,bones care tips,healthy living,Health tips,healthy life

फिश ऑयल

हड्डियों और ज्वाइंट्स की समस्याओं के लिए फिश ऑयल यानी मछली के तेल को भी एक सप्लीमेंट्स के रूप में शामिल कर सकते हैं। यह तेल ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। हालांकि, इस तेल से मसाज करने से आपको काफी फायदा हो सकता है। लेकिन अगर आप इसे अपने आहार में एड करना चाहते हैं, तो एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। इस तेल के इस्तेमाल से हड्डियों की मजबूती को बढ़ाने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाई जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब