Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मास्टरबेट के दौरान फट गया युवक का फेफड़ा, सूज गया चेहरा, डॉक्टर हैरान

स्विट्जरलैंड के डॉक्टरों के सामने एक विचित्र मामला सामने आया है। यहां, एक व्यक्ति का मास्टरबेट करने के दौरान फेफड़ा फट गया और चेहरा सूज गया। इसके बाद 20 साल के युवक को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। सीने में तेज दर्द था। उसे तत्काल इमरजेंसी में एडमिट किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Apr 2022 10:55:11

मास्टरबेट के दौरान फट गया युवक का फेफड़ा, सूज गया चेहरा, डॉक्टर हैरान

स्विट्जरलैंड के डॉक्टरों के सामने एक विचित्र मामला सामने आया है। यहां, एक व्यक्ति का मास्टरबेट करने के दौरान फेफड़ा फट गया और चेहरा सूज गया। इसके बाद 20 साल के युवक को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। सीने में तेज दर्द था। उसे तत्काल इमरजेंसी में एडमिट किया गया। जैसे-जैसे वह सांस ले रहा था, उसके निचले जबड़े, गर्दन और छाती के नीचे और उसकी दोनों कोहनियों से चटखने की तेज़ आवाज़ें आ रही थीं।

Center for Intensive Care के डॉक्टर निकोला रैजिक ने अपनी रेडियोलॉजी केस रिपोर्ट में कहा है कि लड़के को ICU में ले जाया गया। उसे ऑक्सीजन दी गई। उसे दर्द से राहत मिली। सीटी स्कैन करने पर पता चला कि यह Profound Pneumomediastinum का मामला था। यानी छाती और फेफड़ों के बीच हवा आ गई थी। हवा शरीर में कहीं भी अपना रास्ता बना सकती है। ऐसा होने पर छाती, बाहों और गर्दन पर त्वचा के नीचे हवा के बुलबुले महसूस होते हैं। यह स्थिति फेफड़ों में आघात की वजह से हो सकती है। ऐसे फेफड़ों के चारों तरफ मौजूद कैविटी यानी ढांचे में दबाव बढ़ने से हो सकता है। इस कैविटी को Pleural Cavity कहते हैं जो दो झिल्लियों के बीच की जगह होती है, यह फेफड़े को घेरे रहती है। इसे सहज न्यूमोमेडियास्टिनम कहते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, यह एक दुर्लभ स्थिति है। आमतौर पर युवाओं को उनके दूसरे दशक में होती है। यह तेज अस्थमा, ज़्यादा व्यायाम, ज़्यादा उल्टी या खांसी की वजह से हो सकती है। हालांकि युवक को ऐसी कोई परेशानी नहीं थी जो इस स्थिति का कारण बनती। तो वजह जानने के लिए उस समय के बारे में जानना था जब ये समस्या हुई।

डॉक्टरों के मुताबिक, 'युवक जब बेड पर मास्टरबेट कर रहा था, तो उसे अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और सांस लेने में तकलीफ होने लगी।' डॉक्टरों ने बताया कि युवक को कुछ दिन अस्पताल में रखकर मॉनिटर किया गया। धीरे-धीरे उसकी परेशानी खत्म हो गई और एक सप्ताह में ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology