न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाशिवरात्रि पर भांग का अधिक सेवन बनता है हैंगओवर का कारण, नशा कम करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू तरीके

भांग एक प्रकार का पौधा है जिसकी पत्तियों को पीस कर भांग तैयार की जाती है। उत्तर भारत में इसका प्रयोग बहुतायत से स्वास्थ्य, हल्के नशे तथा दवाओं के लिए किया जाता है। भांग के नर पौधे के पत्तों को सुखाकर भांग तैयार की जाती है। भांग के मादा पौधों की रालीय पुष्प मंजरियों को सुखाकर गांजा तैयार किया जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Mar 2022 1:41:03

महाशिवरात्रि पर भांग का अधिक सेवन बनता है हैंगओवर का कारण, नशा कम करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू तरीके

महाशिवरात्रि का मौका है। 1 मार्च 2022 को धूमधाम से भगवान भोलेनाथ का यह पर्व मनाया जा रहा है। बाबा भोलानाथ को भांग बहुत प्रिय है। इस दौरान भांग बनाकर आप महादेव शिव को अर्पित कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें भांग काफी प्रिय थी। पुराणों में कहा गया है कि समुद्र मंथन के समय जो विष निकला था, उसे भगवान शिव ने निगला नहीं बल्कि कंठ में रखा था। ये विष इतना गर्म था कि इससे भगवान शिव को गर्मी लगी और वे कैलाश पर्वत पर चले गए थे। इसके लिए उस गर्मी को कम करने के लिए भगवान शिव ने भांग का सेवन किया था। इसलिए उन्हें शिवरात्रि पर खासतौर पर भांग चढ़ाई जाती है और उसका प्रसाद लोगों को बांटा जाता है।

भांग एक प्रकार का पौधा है जिसकी पत्तियों को पीस कर भांग तैयार की जाती है। उत्तर भारत में इसका प्रयोग बहुतायत से स्वास्थ्य, हल्के नशे तथा दवाओं के लिए किया जाता है। भांग के नर पौधे के पत्तों को सुखाकर भांग तैयार की जाती है। भांग के मादा पौधों की रालीय पुष्प मंजरियों को सुखाकर गांजा तैयार किया जाता है। भांग की शाखाओं और पत्तों पर जमे राल के समान पदार्थ को चरस कहते हैं। महाशिवरात्रि के दिन कुछ लोग अधिक भांग का सेवन कर लेते हैं, तो उनको भांग का हैंगओवर हो जाता है, जो कि सबसे खतरनाक हैंगओवर माना जाता है। भांग का सेवन मतली, सिरदर्द और डिहाइड्रेशन का कारण भी बन सकता है, इसलिए भांग का सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। जिन लोगों को भांग का हैंगओवर हो जाए तो वे किस तरह से उसका हैंगओवर उतार सकते हैं, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे।

महाशिवरात्रि पर भांग का अधिक सेवन बनता है हैंगओवर का कारण, नशा कम करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू तरीके

नींबू पानी

भांग का हैंगओवर उतारने या कम करने के लिए सिट्रस वाले फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर किसी को हैंगओवर हो गया है तो वो नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं, जो कि विटामिन सी का काफी अच्छा सोर्स होता है और भांग का हैंगओवर उतारने में काफी मदद कर सकता हैं।

महाशिवरात्रि पर भांग का अधिक सेवन बनता है हैंगओवर का कारण, नशा कम करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू तरीके

हर्बल टी

भांग का हैंग ओवर उतारने में कुछ प्रकार की हर्बल टी भी काफी मदद कर सकती है। इसके लिए रोज टी, जैसमीन टी, हर्बल टी आदि का सेवन कर सकते हैं। इनका सेवन करने से जो हैंगओवर होता है वो कम हो जाएगा और आराम मिल सकता है। इसका कारण है कि हर्बल टी में कैफीन काफी कम मात्रा में पाया जाता है और एंटी-ऑक्सीडेंट काफी अधिक होता है।

महाशिवरात्रि पर भांग का अधिक सेवन बनता है हैंगओवर का कारण, नशा कम करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू तरीके

फाइबर वाले फूड खाएं

फाइबर वाले फूड भांग का हैंगओवर कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए फाइबर वाले फूड खाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए अधिक से अधिक फल और सब्जियों का सेवन करें, हैंगओवर कम हो सके।

महाशिवरात्रि पर भांग का अधिक सेवन बनता है हैंगओवर का कारण, नशा कम करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू तरीके

पानी पिएं

हैंगओवर से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती हैं, जिसके कारण सिरदर्द, मतली जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इससे बचने के लिए अधिक पानी पिएं, ताकि इस समस्या से बचा जा सके। अगर आप डिहाइड्रेट हैं तो भांग का हैंगओवर अधिक हो सकता है।

महाशिवरात्रि पर भांग का अधिक सेवन बनता है हैंगओवर का कारण, नशा कम करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू तरीके

पेट भरा रखें

भांग का हैंगओवर कम करने के लिए पेट को भरा रखना काफी जरूरी है। इसके लिए हेल्दी फूड और कार्ब वाले फूड जैसे चावल, ब्राउन ब्रेड, रोटी आदि का सेवन करें। इससे भांग का हैंगओवर कम करने में मदद मिल सकती है।

महाशिवरात्रि पर भांग का अधिक सेवन बनता है हैंगओवर का कारण, नशा कम करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू तरीके

खटाई का सेवन

भांग उतारने के लिए खटाई का सेवन करना सबसे बेहतर तरीका है। इसके लिए आप नींबू, छाछ, दही या फिर इमली का पना बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। बेशक इन तरीकों से भांग का नशा उतर जाएगा।

महाशिवरात्रि पर भांग का अधिक सेवन बनता है हैंगओवर का कारण, नशा कम करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू तरीके

घी का सेवन

घी के सेवन को भी भांग के इलाज के तौर पर प्रयोग करते हैं। इसके लिए शुद्ध देशी घी का अत्यधि‍क मात्रा में सेवन करना बेहद जरूरी है, ताकि भांग का नशा उतरने में आसानी हो।

आपको बता दे, भांग का सेवन पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर प्रतिकूल असर डालता है। क्योंकि इससे उनके शुक्राणुओं का आकार प्रभावित होता है। शैफील्ड और मैनचेस्टर विश्वविद्यालयों के एक शोध में सामने आया है कि गर्मी के महीनों में स्खलित वीर्य के शुक्राणुओं का आकार अच्छा नहीं था लेकिन जिन पुरुषों की यौन गतिविधि 6 दिन से अधिक समय बाद हुई उनके शुक्राणुओं का आकार बेहतर था। शैफील्ड विश्वविद्यालय में एंड्रोलॉजी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एलन पेसी ने कहा कि हमारे आंकड़े सुझाव देते हैं कि भांग का सेवन करने वाले अगर परिवार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उनको इसका उपयोग बंद कर देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा