न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी रात को सोते समय पैरों में होता है दर्द, दवाइयों की जगह आजमाए ये उपाय

इससे निजात पाने के लिए कई लोग हर दिन पेन किलर दवाइयों का सेवन करते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से रात को सोते समय पैरों में होने वाले दर्द से निजात मिलेगा। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jan 2024 9:47:27

क्या आपको भी रात को सोते समय पैरों में होता है दर्द, दवाइयों की जगह आजमाए ये उपाय

भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर पर ध्यान ना दे पाने की वजह से लोगों को मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इन्हीं परेशानियों में से एक हैं रात को सोते समय पैरों में दर्द होना जिससे कई लोग परेशान हैं जो कि कई बार ऐंठन के चलते, मांस-पेशियों में अकड़ के कारण, मांस-पेशियों के एक के ऊपर एक चढ़ जाने के कारण, पोषण की कमी के कारण, शरीर में पानी की कमी के चलते या लंबे वक्त तक एक ही मुद्रा में रहने की वजह से भी हो सकता हैं। इससे निजात पाने के लिए कई लोग हर दिन पेन किलर दवाइयों का सेवन करते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से रात को सोते समय पैरों में होने वाले दर्द से निजात मिलेगा। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

leg pain relief remedies,natural remedies for leg discomfort,treating leg pain at home,pain relief methods for legs,alleviating leg pain naturally,remedies for leg pain and discomfort,relieving leg discomfort naturally,home remedies for leg pain relief,managing leg pain with natural treatments,soothing remedies for leg discomfort

हॉट एंड कोल्ड ट्रीटमेंट

यदि आपके पैरों में भी रात को सोते वक्त दर्द होता है तो इससे राहत पाने में हॉट एंड कोल्ड कंप्रेस बैग दोनों ही काफी फायदेमंद हो सकते है। हालांकि हॉट एंड कोल्ड ट्रीटमेंट को आप अपने दर्द के कारण को देखकर चयन कर सकते है। हॉट एंड कोल्ड कंप्रेस को दर्द वाली जगह पर कुछ मिनट के लिए रखकर सिकाई करें, यदि दर्द ज्यादा है तो आप इसे सप्ताह में 3 से 4 बार दोहरा सकते हैं।

leg pain relief remedies,natural remedies for leg discomfort,treating leg pain at home,pain relief methods for legs,alleviating leg pain naturally,remedies for leg pain and discomfort,relieving leg discomfort naturally,home remedies for leg pain relief,managing leg pain with natural treatments,soothing remedies for leg discomfort

एप्पल सीडर विनेगर

जिन लोगों के पैरों में ज्यादा दर्द बना रहता है उनको एप्पल सीडर विनेगर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपको आपके दर्द से छुटकारा दिला सकता है। इसमें ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो पैरों में आई सूजन और दर्द में राहत पहुंचाने का काम करते हैं। एक कप में 2 चम्मच एप्पल सीडर विनेगर और आधा चम्मच शहद डालकर रोज खाली पेट इसको लें।

leg pain relief remedies,natural remedies for leg discomfort,treating leg pain at home,pain relief methods for legs,alleviating leg pain naturally,remedies for leg pain and discomfort,relieving leg discomfort naturally,home remedies for leg pain relief,managing leg pain with natural treatments,soothing remedies for leg discomfort

बर्फ से सिकाई

अगर बहुत अधिक दौड़-भाग करने से आपकी टांगों में दर्द है तो ठंडी पट्टी का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद होगा। ऐसा करने से दर्द तो कम होगा ही, साथ ही अगर सूजन और झनझनाहट है तो उसमें भी फायदा मिलेगा। इसके लिए आप एक पतले कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़ों को डालकर प्रभावित जगह पर 10 से 15 मिनट तक सिकाई करें। दिन में दो से तीन बार ऐसा करना जल्दी फायदा पहुंचाएगा।

leg pain relief remedies,natural remedies for leg discomfort,treating leg pain at home,pain relief methods for legs,alleviating leg pain naturally,remedies for leg pain and discomfort,relieving leg discomfort naturally,home remedies for leg pain relief,managing leg pain with natural treatments,soothing remedies for leg discomfort

मेथी

मेथी पैरों के दर्द में आपको राहत पहुंचा सकती है। मेथी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है। जो दर्द से राहत देने का काम करती है। आप एक बड़ा चम्मच मेथी दाने को दो गिलास पानी में डालकर रात भर के लिए भिगो कर छोड़ दें और सुबह इस पानी को खाली पेट पिएं। इस पानी को प्रतिदिन पीने से आपको पैरों के दर्द में राहत मिलेगी।

leg pain relief remedies,natural remedies for leg discomfort,treating leg pain at home,pain relief methods for legs,alleviating leg pain naturally,remedies for leg pain and discomfort,relieving leg discomfort naturally,home remedies for leg pain relief,managing leg pain with natural treatments,soothing remedies for leg discomfort

हल्दी

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इनफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसके ये गुण दर्द दूर करने में इसे मददगार बनाते हैं। इसके अलावा हल्दी में करक्यूमिन नामक एक तत्व भी पाया जाता है जो दर्द के साथ-साथ सूजन भी कम कर सकता है। इसलिए आप हल्दी का इस्तेमाल पैर दर्द दूर करने में कर सकते हैं। आपको पैर पर हल्दी का एक लेप बनाकर लगाना होगा। इसके लिए तिल के तेल में एक दो चम्मच हल्दी मिलाकर लेप तैयार किया जा सकता है। इस लेप को कम से कम आधे घंटे के लिए लगाएं। इसके अलावा आप हल्दी वाला दूध बनाकर भी पी सकते हैं।

leg pain relief remedies,natural remedies for leg discomfort,treating leg pain at home,pain relief methods for legs,alleviating leg pain naturally,remedies for leg pain and discomfort,relieving leg discomfort naturally,home remedies for leg pain relief,managing leg pain with natural treatments,soothing remedies for leg discomfort

सरसों का तेल

पैरों में आई सूजन और दर्द से राहत पाने का सबसे आसान उपाए है पैरों की मालिश। आप अपने पैरों की मालिश सरसों के तेल से करें। सरसों के तेल में ऐसे गुण होते हैं जो दर्द से राहत देते हैं। मालिश करने से पैरों के मसल्स की जकड़न कम होती है साथ ही दर्द में भी आराम मिलता है।

leg pain relief remedies,natural remedies for leg discomfort,treating leg pain at home,pain relief methods for legs,alleviating leg pain naturally,remedies for leg pain and discomfort,relieving leg discomfort naturally,home remedies for leg pain relief,managing leg pain with natural treatments,soothing remedies for leg discomfort

ग्रीन टी

ग्रीन टी का सेवन करने से नसों में होने वाले दर्द में भी राहत मिल सकती है। ये तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। इसमें एल-थीनिन होता है, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होती है। रोजाना दो से तीन कप ग्रीन टी आपको हाथ-पैरों और नसों में होने वाले दर्द से राहत दे सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'

दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'

तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना

'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल

फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'

फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह

राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!

Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट

डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम

प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता

एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'

मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'

FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म