न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन कारणों से हो सकती है पेशाब करते समय जलन, जानिए घरेलू उपचार

यूरिन पास करते समय जलन या दर्द होना एक आम समस्या हैं। पेशाब के दौरान जलन या दर्द होने की समस्‍या को डिस्‍युरिया (Dysuria) कहते हैं। डिस्‍युरिया में पेशाब करते समय मूत्र नली में जलन और दर्द होने लगता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Dec 2021 5:52:52

इन कारणों से हो सकती है पेशाब करते समय जलन, जानिए घरेलू उपचार

यूरिन पास करते समय जलन या दर्द होना एक आम समस्या हैं। पेशाब के दौरान जलन या दर्द होने की समस्‍या को डिस्‍युरिया (Dysuria) कहते हैं। डिस्‍युरिया में पेशाब करते समय मूत्र नली में जलन और दर्द होने लगता है। स्थिति गंभीर हो जाने के बाद पेशाब करते समय ऐसा लगता है कि आग बाहर निकल रही है। बहुत भारीपन का भी एहसास होता है। चूंकि पेशाब का सीधा संबंध शरीर के ब्लैडर और किडनी से है, इसलिए ये दोनों अंग भी पेशाब करते समय प्रभावित होते हैं। अधिकांश मामलों में पेशाब में जलन बहुत बड़ी परेशानी नहीं देती लेकिन इसे ज्यादा दिनों तक नजरअंदाज आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता हैं। इसलिए सबसे पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर पेशाब में जलन होती क्यों है।

painful urination,reason for painful urination,dysuria causes,dysuria treatment,home remedies to treat dysuria,causes of dysuria,Health,Health tips

पेशाब में जलन क्यों होती हैं

- बहुत देर तक यूरिन ना जाने के बाद जलन होने की समस्या हो सकती है। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों को यूरिनरी ग्लैंड और यूरेथ्रा (Urethra) (यूरिन को शरीर से बाहर फेंकनेवाली ड्यूब) में तेज जलन का अहसास होता है, जो बहुत असहज करनेवाली स्थिति होती है।

- देर तक यूरिन कंट्रोल करने पर पेट के निचले हिस्से में दर्द का महसूस होना। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर को जिस अतिरिक्त पानी की जरूरत नहीं होती है, मसल्स को उस पानी को रोककर रखने में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इससे पेट के निचले हिस्से की मसल्स पर दबाव पड़ता है और दर्द होने लगता है।

painful urination,reason for painful urination,dysuria causes,dysuria treatment,home remedies to treat dysuria,causes of dysuria,Health,Health tips

-जो लोग शरीर की जरूरत के हिसाब से पानी नहीं पीते हैं, उन्हें भी पेशाब में जलन होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए हर व्यक्ति को हर रोज कम से कम 8 बड़े गिलास या तीन लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

- खाने में मिर्च, मसाले और तैलीय पदार्थों का अधिक उपयोग करनेवाले लोगों को भी बार-बार यूरिन आने की समस्या होती है। साथ ही इस दौरान यूरिन में जलन भी होती है।

painful urination,reason for painful urination,dysuria causes,dysuria treatment,home remedies to treat dysuria,causes of dysuria,Health,Health tips

-यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई भी पेशाब करते समय जलन का कारण हो सकता है।

- अगर किडनी में स्टोन हो जाए तो पेशाब करते समय जलन हो सकती है। इसमें पेशाब का रंग पिंक या ब्राउन हो जाता है। बुखार, उल्टी, बेचैनी जैसे लक्षण भी इसमें दिखने लगते हैं।

- जिन लोगों को लंबे समय से लिवर से जुड़ी समस्या या कोई रोग बना हुआ हो, उन्हें भी यूरिन पास करते समय तेज जलन की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

- कुछ केमिकल का इस्तेमाल भी डिस्‍युरिया की वजह बन सकते हैं। जैसे कुछ साबुन, सेंटेंड टॉयलेट पेपर, गर्भनिरोधक फोम, वेजाइनल लूब्रिकेंट, प्राइवेट पार्ट के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ केमिकल आदि से भी पेशाब करते समय जलन हो सकती है।

painful urination,reason for painful urination,dysuria causes,dysuria treatment,home remedies to treat dysuria,causes of dysuria,Health,Health tips

पेशाब की जलन को रोकने के घरेलू उपाय

नींबू पानी का सेवन

पेशाब करने के दौरान जलन या दर्द की समस्‍या को दूर करने के लिए एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें एक नींबू निचोड़ने के बाद एक चम्‍मच शहद डालकर मिक्‍स कर लें। इस पानी को रोज खाली पेट पिए। इससे इंफेक्शन को बढ़ने से रोकने में मदद मिलेगी।

painful urination,reason for painful urination,dysuria causes,dysuria treatment,home remedies to treat dysuria,causes of dysuria,Health,Health tips

खीरा

आप रोज सुबह एक कप खीरे के जूस में एक चम्‍मच शहद और एक नींबू का रस डालकर पीएं। ये मिश्रण आपको दिन में दो बार पीना है और दिनभर में दो से तीन खीरे खाना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

painful urination,reason for painful urination,dysuria causes,dysuria treatment,home remedies to treat dysuria,causes of dysuria,Health,Health tips

सेब का सिरका

सेब के सिरके का इस्‍तेमाल दिन में दो बार करना है। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्‍मच सेब का सिरका और एक चम्‍मच शहद डालकर पी लें। सेब के सिरके में बैक्‍टीरिया-रोधी और फंगल-रोधी गुण होते हैं जो के पेशाब की जलन को दूर करने में मदद करते हैं।

painful urination,reason for painful urination,dysuria causes,dysuria treatment,home remedies to treat dysuria,causes of dysuria,Health,Health tips

पानी

जैसा कि हमने पहले भी बताया कि पानी की कमी के कारण डिस्‍युरिया की प्रॉब्‍लम हो जाती है इसलिए दिनभर में पानी का सेवन बनाए रखे। पानी पीने से शरीर से बैक्‍टीरिया और विषाक्‍त पदार्थ अपने आप निकल जाते हैं। पानी से युक्‍त फल और सब्जियों का सेवन भी फायदेमंद रहता है।

painful urination,reason for painful urination,dysuria causes,dysuria treatment,home remedies to treat dysuria,causes of dysuria,Health,Health tips

दही

दही के सेवन से शरीर से खराब बैक्‍टीरिया निकल जाता है और स्‍वस्‍थ बैक्‍टीरिया बनता है। रोज एक या दो कटोरी दही खाएं। महिलाएं टैम्‍पोन को दही में डुबोकर एक से दो घंटे के लिए योनि में लगाकर रखें। आपको ऐसा दिन में दो बार करना है।

painful urination,reason for painful urination,dysuria causes,dysuria treatment,home remedies to treat dysuria,causes of dysuria,Health,Health tips

नारियल पानी

पेशाब से जुड़ी समस्या होने पर नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन करें। नारियल पानी विटमिन्स और मिनरल्स प्राप्त करने का प्राकृतिक तरीका है। साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट रखने का कार्य भी करता है। नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन करने वाले लोगों को पेशाब में जलन जैसी समस्या नहीं होती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना

बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी

एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील

CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका

आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा

CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग