न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह उठकर खाली पेट करें इस एक चीज का सेवन, होंगे चौकाने वाले फायदे

गर्मियों के मौसम में बॉडी को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरुरी होता है। ऐसे में इस मौसम में नारियल पानी पीने से आपको काफी फायदा मिल सकता है। गर्मियों की हीट को कम करने और एनर्जी को बूस्ट करने के लिए नारियल पानी काफी फायदेमंद माना जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Jun 2022 9:39:18

सुबह उठकर खाली पेट करें इस एक चीज का सेवन, होंगे चौकाने वाले फायदे

गर्मियों के मौसम में बॉडी को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरुरी होता है। ऐसे में इस मौसम में नारियल पानी पीने से आपको काफी फायदा मिल सकता है। गर्मियों की हीट को कम करने और एनर्जी को बूस्ट करने के लिए नारियल पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी में पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन सी, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपको हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें नेचुरल एंजाइम्स और पोटैशियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। ऐसे में अगर सही समय पर इसका सेवन किया जाए तो फायदे डबल हो जाते हैं। तो चलिए जानते है कि दिनभर में किस समय नारियल का पानी पीना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

नारियल पानी पीने का सही समय

नारियल पानी का सेवन आप कभी भी कर सकते हैं। इसे आप दिन के समय या रात में भी पी सकते हैं। लेकिन कुछ खास समय पर पीने से इसके फायदे डबल हो जाते हैं।

nariyal pani,coconut water,nariyal pani kab piye,coconut water benefits,health news,healthy living

खाली पेट करें नारियल पानी का सेवन

नारियल पानी में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीज, सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन बी सिक्स आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। ऐसे में इसका खाली पेट सेवन करना सेहत के लिए बेहद ही उपयोगी साबित हो सकता है। नारियल पानी में लॉरिक एसिड पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ ही मेटाबॉजिल्म को बढ़ाता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। गुर्दे में पथरी है तो सुबह खाली पेट नारियल पानी के सेवन से पथरी मूत्र मार्ग से बाहर आ सकती है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी नारियल पानी का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे डिहाईड्रेशन और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल मिलता है, साथ ही प्रेग्नेंसी में होने वाली दिक्कतें जैसे मॉर्निंग सिकनेस और हार्टबर्न की समस्या भी दूर होती है। खाली पेट नारियल पानी पीने से स्किन को कई फायदे हो सकते हैं। इससे अलग मुंहासे की समस्या को कम करने के साथ-साथ बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे झुर्रियां, एग्जिमा यानी त्वचा पर होने वाली खुजली और लालिमा जैसी समस्या से राहत भी मिल सकती है। ध्यान रहें नारियल पानी के अंदर ग्लूकोस मौजूद होता है। ऐसे में इसकी अधिकता शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा भी सकती है। साथ ही फायदे के चक्कर में इसका अधिक सेवन किडनी की समस्या को भी उत्पन्न कर सकता है।

nariyal pani,coconut water,nariyal pani kab piye,coconut water benefits,health news,healthy living

वर्कआउट से पहले या बाद में

नारियल पानी बॉडी को हाइड्रेट रखने और वर्कआउट से पहले एनर्जी को बूस्ट करने में मदद करता है। जबकि वर्कआउट के बाद, नारियल पानी इंटेंस एक्सरसाइज के बाद खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से रिस्टोर करने में मदद करता है। एक्सरसाइज के बाद इसे पीने से थकान और थकावट से लड़ने में मदद मिलती है साथ ही यह एनर्जी को बूस्ट करने में भी मदद करता है।

nariyal pani,coconut water,nariyal pani kab piye,coconut water benefits,health news,healthy living

खाना खाने से पहले

ओवरईटिंग से बचने के लिए आप खाना खाने से पहले नारियल पानी पी सकते हैं। खाना खाने से पहले नारियल पानी का सेवन से डाइजेशन सही रहता है साथ ही अगर खाने के बाद होने वाली ब्लोटिंग की समस्या है तो उसमें भी फायदा मिलता है। नारियल पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और डाइजेशन में सुधार होता है।

nariyal pani,coconut water,nariyal pani kab piye,coconut water benefits,health news,healthy living

रात में सोने से पहले

रात में सोने से पहले नारियल पानी का सेवन करने से स्ट्रेस कम होता है और दिमाग शांत रहता है। रात में सोते समय अगर आप नारियल पानी पीते हैं तो शरीर के सभी विषाक्त पदार्थ यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं जिससे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी से जुड़ी दिक्कतों से बचा जा सकता है। साथ ही नारियल पानी से आने वाली खुशबू आपके दिमाग को शांत करने में मदद करती है। इससे एंग्जाइटी और हार्ट बीट को स्लो करने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?