न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लहसुन खाने से नहीं होता खून का जमाव, इन बीमारियों से भी दिलाता है आराम, आजमाएं...

लहसुन किसी भी बेजान सब्जी के स्वाद को जानदार बना देता है, लेकिन इसमें ऐसे गुणकारी तत्व भी मौजूद होते हैं जो आपको कई बीमारियों ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 16 May 2021 1:29:43

लहसुन खाने से नहीं होता खून का जमाव, इन बीमारियों से भी दिलाता है आराम, आजमाएं...

लहसुन किसी भी बेजान सब्जी के स्वाद को जानदार बना देता है, लेकिन इसमें ऐसे गुणकारी तत्व भी मौजूद होते हैं जो आपको कई बीमारियों से दूर रखते हैं। आयुर्वेद में तो लहसुन को औषधि माना गया है। कहा जाता है कि किसी न किसी रूप में लहसुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

यह अपनी तेज गंध और अद्भुत स्वाद के लिए जाना जाता है। लहसुन दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर कर सकता है। लहसुन खाने से खून का जमाव नहीं होता और हार्ट अटैक होने का खतरा कम हो सकता है। लहसुन खाने से हाई बीपी में आराम मिल सकता है।

डायरिया और कब्ज से आराम मिलने के साथ पाचन के लिए भी लहसुन को काफी मददगार माना जाता है। अगर आप भी सर्दियों में सर्दी, खांसी और कफ से बचने के लिए घरेलू नुस्खे ढूंढ रहे हैं तो लहसुन की चाय आपके लिए फायदेमंद हो सकती है, तो आइए जानते हैं लहसुन के फायदे :—

garlic,garlic benefits,blood pressure,cold cough,garlic diet,overweight,cancer,detox,health news in hindi

हाई बीपी से छुटकारा

लहसुन का सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मददगार हो सकता है इसलिए अगर हाई ब्लड प्रेशर के मरीज इसका सेवन करते हैं, तो उन्हें ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में काफी मदद मिल सकती है। हाई ब्लड प्रेशर आज के समय की एक बड़ी समस्या बन चुका है, जिसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में रोजाना लहसुन का सेवन करने से कई तरह के फायदे हो सकते हैं।

दिल रहेगा सेहतमंद

लहसुन दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। लहसुन खाने से खून का जमाव नहीं होता है और हार्ट अटैक होने का खतरा कम हो जाता है।

garlic,garlic benefits,blood pressure,cold cough,garlic diet,overweight,cancer,detox,health news in hindi

वजन घटाने के लिए

लहसुन बढ़ते वजन को रोकने में कुछ हद तक मददगार साबित हो सकता है। इसका एंटी-ओबेसिटी गुण डाइट के कारण मोटापे को कम करने में मदद कर सकता है, इसके अलावा लहसुन का सेवन थर्मोजेनेसिस को बढ़ावा दे सकता है, जिससे फैट बर्न होने में मदद मिल सकती है। अपने इन अनोखे गुणों की वजह से लहसुन मोटापे से राहत दिला सकता है।

कैंसर से लड़ने में है मददगार

लहसुन शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है और कैंसर जैसे गंभीर रोग से लड़ने में शरीर की मदद करता है। चिकित्सिक पैनक्रियाज, कोलोक्टोरल, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर में लहसुन के कच्चे जवे खाने की सलाह देते हैं।

garlic,garlic benefits,blood pressure,cold cough,garlic diet,overweight,cancer,detox,health news in hindi

दांतों के दर्द में फायदेमंद

लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में आराम मिलता है। इसके लिए लहसुन को लौंग के साथ पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। तैयार पेस्ट को दांतों के दर्द वाले हिस्से पर लगा कर छोड़ दें। कुछ देर में आपको दर्द में आराम मिलेगा।

डिटॉक्स करने में कारगर है

लहसुन में सल्फर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। सल्फर एक ऐसा कंपाउंड है, जो आपके अंगों को धातुओं के जहरीलेपन से बचाता है, जिससे अंग डैमेज नहीं होते हैं। गलत खानपान से शरीर में कई हानिकारक तत्व पैदा हो सकते हैं, इन्हें ही टॉक्सिन्स कहा जाता है। ऐसे में लहसुन का सेवन कर आप शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच