न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ठंड में बढ़ जाती हैं जोड़ों के दर्द की समस्या, इन सुपरफूड से मिलेगा आपको आराम

हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड के बारे में बताने जा रहे हैं जो जोड़ों के दर्द की समस्या को दूर करने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jan 2024 11:11:02

ठंड में बढ़ जाती हैं जोड़ों के दर्द की समस्या, इन सुपरफूड से मिलेगा आपको आराम

सर्दियों का मौसम जहां अपने सुहानेपन के लिए जाना जाता हैं, वहीँ यह कई शारीरिक तकलीफे भी लेकर आता हैं। सर्दियों के दिनों में लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती हैं। खासतौर से बुजुर्गों में हड्डी से जुड़े पुराने दर्द भी ताजा हो जाते हैं। सर्दियों के दौरान जोड़ों में अकड़न और गंभीर दर्द से कई बार अंगों को हिलाने-डुलाने में दिक्कत भी होने लगती है। पहले यह बीमारी सिर्फ ज्यादा उम्र को लोगों में देखने को मिलती थी, लेकिन आज के समय में यह परेशानी नौजवानों में भी आम है। कई तरह के इलाज और दवाइयों के बावजूद इस दर्द से राहत नहीं मिलती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी इस बीमारी का इलाज आपका खानपान ही है। हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड के बारे में बताने जा रहे हैं जो जोड़ों के दर्द की समस्या को दूर करने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

ठंड में बढ़ जाती हैं जोड़ों के दर्द की समस्या, इन सुपरफूड से मिलेगा आपको आराम

फैटी फिश

एनसीबीआई में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सैल्मन और मैकेरल जैसी फैटी मछली की किस्में ओमेगा -3 फैटी एसिड और विटामिन डी से भरपूर होती हैं। इससे उन्हें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं, जो जोड़ों में दर्द को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

ठंड में बढ़ जाती हैं जोड़ों के दर्द की समस्या, इन सुपरफूड से मिलेगा आपको आराम

बथुआ

अर्थराइटिस से राहत पाने के लिए बथुआ के पत्तों का रस वरदान समान है। अपनी डाइट में बथुआ को तो शामिल करें ही, इसके साथ ही रोजाना इसके पत्तों का रस भी पीएं। ध्यान रखें रस में स्वाद के लिए कुछ नहीं मिलाए। कम से कम तीन महीने तक इसका सेवन करें।

ठंड में बढ़ जाती हैं जोड़ों के दर्द की समस्या, इन सुपरफूड से मिलेगा आपको आराम

अदरक

ताजा या सूखे रूप में नियमित रूप से अदरक का सेवन करने से जोड़ों की सूजन से राहत मिल सकती है। आप इसमें अपनी रोजाना की चाय, ग्रेवी के साथ-साथ शहद भी मिला सकते हैं या एक कप गर्म पानी में मिला सकते हैं। अदरक शरीर में सूजन को बढ़ावा देने वाले पदार्थों के प्रोडक्शन को रोकता है।

ठंड में बढ़ जाती हैं जोड़ों के दर्द की समस्या, इन सुपरफूड से मिलेगा आपको आराम

सोयाबीन

अगर आप शाकाहारी हैं और अपने आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करना चाहते हैं, तो आप सोयाबीन का विकल्प चुन सकते हैं। जोड़ों के दर्द के रोगियों के लिए सोया एक बेहतरीन आहार है। यह इसमें मौजूद ओमेगा -3 शरीर के भीतर सूजन को कम कर सकता है, जो दर्द को गंभीर बनाते हैं।

ठंड में बढ़ जाती हैं जोड़ों के दर्द की समस्या, इन सुपरफूड से मिलेगा आपको आराम

फ्रूट्स एंड बेरीज

सेब, क्रैनबेरी और एप्रिकॉट जैसे फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स को खत्म करने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। एंथोसायनिन से भरपूर चेरी खाना भी जोड़ों और मांसपेशियों में सूजन को कम करने में प्रभावी हो सकता है।

ठंड में बढ़ जाती हैं जोड़ों के दर्द की समस्या, इन सुपरफूड से मिलेगा आपको आराम

ब्रोकली

ब्रोकली में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो जोड़ों की सेहत को लंबे समय तक बरकरार रखते हैं। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंजेलिया के शोधकर्ताओं के अनुसार, ब्रोकली में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो गठिया से बचाने या बीमारी को बढ़ने से रोकने में सक्षम है। इसमें मौजूद कैल्शियम, कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए और सी, क्रोमियम, हमारे शरीर को हैल्दी रखने का काम करता है।

ठंड में बढ़ जाती हैं जोड़ों के दर्द की समस्या, इन सुपरफूड से मिलेगा आपको आराम

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल एक अनसैचुरेटेड, हेल्दी फैट और ओमेगा-3 का अच्छा सोर्स है। इसमें ओलियोकैंथल भी होता है, जो सूजन से राहत दिला सकता है। अपनी डेली डाइट में ऑलिव ऑयल को शामिल करें।

ठंड में बढ़ जाती हैं जोड़ों के दर्द की समस्या, इन सुपरफूड से मिलेगा आपको आराम

लहसुन

एक स्टडी के मुताबिक, लहसुन बॉडी में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ावा देती है। जिससे हड्डियों के कमजोर होने जैसी बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस से राहत मिल सकता है। इसके अलावा, लहसुन के सेवन से सर्दियों में होने वाले जोड़ों में दर्द से भी आराम पहुंचता है। क्योंकि इसमें लहसुन डायलिल डाइसल्फाइड होता है, जो एक एंटी इंफ्लेमेटरी यौगिक है। यह सूजन से लड़ने, दर्द से राहत देने और पूरे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है।

ठंड में बढ़ जाती हैं जोड़ों के दर्द की समस्या, इन सुपरफूड से मिलेगा आपको आराम

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो बीमारी फैलने वाले बैक्टिरियां को खत्म करने का काम करता है। इसलिए गठिया के दर्द के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। साथ ही इसके खाने से आपको दर्द में भी राहत मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी