Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Women's Day 2023: संघर्ष से भरा होता है महिलाओं का जीवन, स्वस्थ रहने के लिए करने चाहिए ये काम

8 मार्च 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूरे विश्व की महिलाओं को समर्पित है। महिलाएं आज के समय में हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और यह कहना गलत नहीं होगा कि आज वे पुरषों से एक कदम आगे ही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Mar 2023 12:31:05

Women's Day 2023: संघर्ष से भरा होता है महिलाओं का जीवन, स्वस्थ रहने के लिए करने चाहिए ये काम

8 मार्च 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूरे विश्व की महिलाओं को समर्पित है। महिलाएं आज के समय में हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और यह कहना गलत नहीं होगा कि आज वे पुरषों से एक कदम आगे ही हैं। महिलाओं का जीवन काफी संघर्ष वाला होता है। वे बेटी, बहू, मां, सास, दादी तक हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाती हैं। एक महिला घर में मौजूद हर सदस्य की सेहत का ख्याल रखती है लेकिन खुद की सेहत की बात आती है तो वे नजरअंदाज कर देती है। लेकिन अगर वे अपना ख्याल रखेंगी, तो निश्चित ही लंबे समय तक सेहतमंद रहेंगी, क्योंकि वो कहते हैं न कि सेहत सही, तो सब सही। तो आइए जानते है कि एक महिला अपनी सेहत का ख्याल कैसे रख सकती हैं।
international womens day 2023,women good health tips,womens day celebration,healthy living,Health tips,women health tips तनाव को कम करें

स्ट्रेस या तनाव होना सामान्य बात है। ये तब महसूस होता है जब किसी स्थिति से निपटना मुश्किल हो जाता है। टेंशन होने पर एड्रेनालाईन हमारे पूरे शरीर में दौड़ने लगता है। दिल की धड़कन बढ़ जाती है और मानसिक और शारीरिक चेतना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। स्ट्रेस का असर सीधा हमारी सेहत पर पड़ता है। एक्सपर्ट का मानना है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा स्ट्रेस लेती है। करियर और जिम्मेदारी के कारण स्ट्रेस लेना बेहद आम बात है, लेकिन स्ट्रेस किसी भी परेशानी का हल नहीं होता। ऐसे में स्ट्रेस लेने की बजह अपनी परेशानियों को परिवार वालों के साथ शेयर करें और कोशिश करें की समय रहते उसका हल निकल जाए। ज्यादा स्ट्रेस लेना महिलाओं में बांझपन, डिप्रेशन, एंग्जाइटी और हृदय रोग के खतरे को बढ़ा देता है। मेडिटेशन और योग की मदद से भी स्ट्रेस को कम किया जा सकता हैं। international womens day 2023,women good health tips,womens day celebration,healthy living,Health tips,women health tips अधिक पानी पिएं

शरीर को हमेशा हाइड्रेट रखना एक अच्छी सेहत की निशानी है। यह तो हम सभी जानते है कि शरीर का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है, जिसका अर्थ है कि हमारे शरीर के अंगों और कोशिकाओं को अच्छे से काम करना है तो पानी की मात्रा पर्याप्त होनी चाहिए। इसलिए अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त पानी पिएं। अधिक पानी पीने से पूरे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है, त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है, शरीर के अपशिष्ट बाहर निकलते हैं और शरीर में विटामिन-मिनरल आसानी से पहुंच सकते हैं। international womens day 2023,women good health tips,womens day celebration,healthy living,Health tips,women health tips 7-8 घंटे सोएं

एक्सपर्ट कहते हैं कि पर्याप्त नींद लेना बेहद जरुरी है। वयस्क लोगों में सामान्य सोने का समय 7-9 घंटे तक होता है। कम नींद से दिमाग़ को आराम नहीं मिल पाता है। इससे तनाव बढ़ता है जिसका सीधा असर कार्य क्षमता पर पड़ता है। नतीजतन, ग़ुस्सा, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। महिलाओं के बारे में अक्सर देखा जाता है कि कई बार वे घर के काम, पढ़ाई या बच्चों के कारण वे देर रात तक जागती हैं और फिर जल्दी उठ जाती हैं। जिससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती। ऐसे में महिलाओं को अपनी सेहत को दुरुस्त रखना है तो पर्याप्त नींद लें। international womens day 2023,women good health tips,womens day celebration,healthy living,Health tips,women health tips हेल्दी फूड का सेवन

पुरुषों के साथ महिलाओं को भी प्रकृतिक चीज और खाद्य पदार्थ खाने की सलाह दी जाती है। ताजे फल या सब्जियां, साबुत अनाज, ब्राउन राइस, क्विनोआ, ओट्स, फल आदि को डाइट में जरूर शामिल करें। महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी ज्यादा पाई जाती है। इसलिए अगर आगे जाकर स्वस्थ रहना है तो महिलाओं को विटामिन और मिनरल युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। कैल्शियम, विटामिन डी, फोलेट, आयरन, विटामिन सी, विटामिन बी 12, मैग्नीशियम से युक्त फूड का अधिक सेवन करना चाहिए।
international womens day 2023,women good health tips,womens day celebration,healthy living,Health tips,women health tips फाइबर का अधिक सेवन

फाइबर का सेवन सेहत के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि यह अच्छे बैक्टेरिया के साथ मिल कर बॉडी में कोलेस्ट्रॉल, वजन बढ़ना और ब्लड शुगर जैसी परेशानियों को कंट्रोल कर सकता है। फाइबर की कमी के कारण बॉडी में कई तरह की परेशानियां बढ़ जाती हैं, क्योंकि पर्याप्त मात्रा में फाइबर का सेवन न हो तो सूजन और कब्ज जैसे उलझनों का शिकार होना पड़ सकता है। इसलिए रोज नियमित रूप से महिलाओं को कम से कम 24 ग्राम फाइबर का सेवन करना चाहिए। इसलिए डाइट में फाइबर युक्त सब्जियां और अनाज को शामिल करना जरुरी हैं। international womens day 2023,women good health tips,womens day celebration,healthy living,Health tips,women health tips हर साल अपने डॉक्टर से मिलें

एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाओं को हर साल अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए और बॉडी टेस्ट कराना चाहिए। अगर आपकी उम्र 21 या इससे अधिक है, तो हर 3 साल में सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए पैप टेस्ट करवाएं, अगर आपकी उम्र 30-65 है, तो आप हर 5 साल में पैप टेस्ट और एचपीवी टेस्ट दोनों करवा सकते हैं। यदि आप सेक्सुअली एक्टिव हैं और आपको एसटीडी होने का अधिक खतरा है, तो क्लैमाइडिया, गोनोरिया और सिफलिस के लिए सालाना परीक्षण करवाएं। अपना वार्षिक चेकअप न छोड़ें। international womens day 2023,women good health tips,womens day celebration,healthy living,Health tips,women health tips अपने शरीर की सुनें

स्वस्थ रहना है तो अपने शरीर की भी सुनें। अगर आपका शरीर सिग्नल दे रहा है कि वह बहुत थक चुका है, उसे न्यूट्रिशन की जरूरत है और अगर आप भी शरीर से काम लेंगी या फिर काम के कारण खाना नहीं खाएंगी, तो जाहिर सी बात है, इसका नुकसान शरीर को होगा। ऐसा करने से एनर्जी में गिरावट देखने को मिलेगी, डाइजेशन पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा आदि। इसलिए हमेशा अपने शरीर की जरूरत का खास ख्याल रखें। international womens day 2023,women good health tips,womens day celebration,healthy living,Health tips,women health tips हर दिन कम से कम 20-30 मिनट चलें

अच्छी सेहत के लिए घंटों जिम में समय बिताने की बजाय रोजाना 20-30 मिनट की वॉक करें। लेकिन अगर आपके पास समय है, तो कार्डियो, वेट ट्रेनिंग होम वर्कआउट आदि भी कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology