Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद पीड़ादायी होती हैं घुटनों के लिगामेंट्स में लगी चोट, आराम पाने के लिए आजमाएं ये उपाय

अगर चोट हल्की है तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी इसे ठीक किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 13 Dec 2022 4:55:48

बेहद पीड़ादायी होती हैं घुटनों के लिगामेंट्स में लगी चोट, आराम पाने के लिए आजमाएं ये उपाय

सर्दियों के दिनों में लगी कोई भी चोट बेहद पीड़ादायी होती हैं और अगर यह आपके लिगामेंट्स में लगी हो तो दर्द कई दिनों तक बना रहता हैं। लिगामेंट लोचदार ऊतकों के समूह से बने होते हैं जो जोड़ों के आस-पास की हड्डियों को बांधकर उसे स्थिरता प्रदान करते हैं। अक्सर देखने को मिलता हैं कि फुटबॉल, क्रिकेट, दौड़ने-कूदने, बास्केटबॉल, बेसबॉल, आदि खेलों के दौरान या किसी से टकराने के कारण घुटनों के लिगामेंट्स में चोट लग जाती हैं। लिगामेंट में चोट आते ही आपका चलना फिरना और यहां तक की खड़ा होना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क कर उचित इलाज लेना चाहिए। अगर चोट हल्की है तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी इसे ठीक किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

injury to knee ligaments are very painful try these remedies to get relief,Health,healthy living बर्फ की सिंकाई
/
लिगामेंट इंजरी होने पर कुछ ही समय के भीतर प्रभावित क्षेत्र में सूजन आ जाती है। सूजन और दर्द को कम करने के लिए आपको बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए। जिस जगह पर लिगामेंट इंजरी हुई है वहां 2-3 दिनों तक रोजाना 15-20 मिनट तक बर्फ लगाने से सूजन काफी हद तक कम हो जाती है और आपको आराम मिलता है। अगर आपको लिगामेंट इंजरी के कारण सूजन और तेज दर्द है तो आपको बर्फ से उस प्रभावित क्षेत्र की सिकाई करनी चाहिए। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

injury to knee ligaments are very painful try these remedies to get relief,Health,healthy living डालें दबाव

घुटनों पर दबाव डालकर आप और क्षति होने से रोक सकते हैं। इसके लिए घुटनों को इलास्टिक बैंडेज या पट्टी से बांध कर रखें। इससे सूजन दूर करने में भी मदद मिलेगी। इसके लिए आप नी-ब्रेस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे घुटनों के मूवमेंट को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी और वे और अधिक क्षतिग्रस्त नहीं होंगे। लेकिन नी-ब्रेस के चयन के लिए चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें। injury to knee ligaments are very painful try these remedies to get relief,Health,healthy living अदरक के जूस का करें इस्तेमाल

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि लिगामेंट्स के दर्द से राहत दिलाने के लिए अदरक के जूस का इस्तेमाल किया जा सकता है। आयुर्वेद में अदरक के रस का इस्तेमाल काफी समय से किया जा रहा है। इसमें मौजूद औषधीय गुण सूजन को कम करने में असरदार होता है। लिगामेंट में चोट लगने पर सबसे पहले 1 लीटर पानी लें। अब इसमें 1 चम्मच अदरक का रस, 1 चम्मच ग्रीन टी, 1 चम्मच नींबू का रस और शहद मिलाकर उबाल लें। अब इस पानी का सेवन नियमित रूप से करें। इससे लिगामेंट्स के दर्द और सूजन से तुरंत आराम मिलेगा।

injury to knee ligaments are very painful try these remedies to get relief,Health,healthy living मसाज से मिलेगा आराम

मसाज करने के लिए थोड़ी सी मात्रा में अरंडी का तेल लें। उससे घुटनों पर धीरे-धीरे मसाज करें। अब घुटने को सूती के कपड़े से ढक दें और उसके ऊपर हीटिंग बॉटल या कंबल रख दें। इसे 20-30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। आप दिन में 2-3 दफा इस तरह से मसाज कर सकते हैं। मसाज के लिए अरंडी के तेल के अलावा आप पुदीने, अर्निका और कैमोमाइल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। injury to knee ligaments are very painful try these remedies to get relief,Health,healthy living मिश्री और हल्दी वाला दूध

लिगामेंट में चोट लगने पर हल्दी वाला दूध पिएं। इससे आपको सूजन और दर्द से आराम मिल सकता है। इस दूध को तैयार करने के लिए 1 गिलास गुनगुना दूध लें। अब इसमें 1 चुटकी हल्दी पाउडर और थोड़ी सी पीसी हुई मिश्री मिलाकर पिएं। इस दूध का नियमित रूप से सेवन करने से आपके दर्द और सूजन से काफी ज्यादा आराम मिलेगा।
injury to knee ligaments are very painful try these remedies to get relief,Health,healthy living जौ का पानी

जौ के पानी का सेवन करने से लिगामेंट में होने वाले दर्द और सूजन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए 1 लीटर पानी में थोड़ा सा जौ डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। अब इस पानी को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद आप इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पीएं। इससे लिगामेंट्स में होने वाले दर्द और सूजन से आराम मिलेगा। injury to knee ligaments are very painful try these remedies to get relief,Health,healthy living नियमित व्यायाम करें

नियमित रूप से व्यायाम करने से आलस दूर होता है और शरीर में ऊर्जा आती है। व्यायाम करने से मांसपेशियों में रक्त परिसंचरण पूर्ण रूप से होता है जो मांसपेशियों के साथ-साथ लिगामेंट्स को लचीला बनाता है। इससे लिगामेंट इंजरी की संभावना कम होती है। अगर आप एक स्पोर्ट्स पर्सन हैं तो आपको रोजाना सुबह और शाम में कुछ समय तक व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम हर तरह से फायदेमंद होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology