न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोने से पहले दिनचर्या में शामिल करें ये ड्रिंक्स, अच्छी नींद के साथ मिलेगी सेहत

पूरी नींद ना लेने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बेडटाइम ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी वेलनेस को बेहतर करने के साथ ही अच्छी नींद दिलाने में भी मदद करेगा। तो आइये जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Jan 2022 8:00:42

सोने से पहले दिनचर्या में शामिल करें ये ड्रिंक्स, अच्छी नींद के साथ मिलेगी सेहत

कई लोग रात को सोने से पहले अपनी दैनिक दिनचर्या में कुछ ड्रिंक्स शामिल करते हैं, जैसे की चाय या दूध। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को सोने से पहले ली गई ड्रिंक्स आपकी नींद और सेहत पर भी असर डालती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि जिस भी ड्रिंक को आप ले रहे हैं इसके बार में जानकारी लें कि यह किस तरह आप पर असर डालती हैं। पूरी नींद ना लेने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बेडटाइम ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी वेलनेस को बेहतर करने के साथ ही अच्छी नींद दिलाने में भी मदद करेगा। तो आइये जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में।

सोने से पहले दिनचर्या में शामिल करें ये ड्रिंक्स, अच्छी नींद के साथ मिलेगी सेहत

कैमोमाइल टी
कैमोमाइल एक डेज़ी जैसा फूल है जो चाय बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इस पौधे का उपयोग लंबे समय से चाय बनाने के लिए किया जाता रहा है। यह इंफ्लेमेशन को कम करने, कोल्ड के लक्षणों से राहत देने और त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करती है। इसके अलावा, सोने से पहले इस ड्रिंक का सेवन आपकी नींद की क्वालिटी में सुधार कर सकता है। यह चिंता और अनिद्रा से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा, इसे तैयार करना आसान है।

सोने से पहले दिनचर्या में शामिल करें ये ड्रिंक्स, अच्छी नींद के साथ मिलेगी सेहत

गर्म दूध
दूध हर समय सभी का पसंदीदा होता है और इसके पीछे कई कारण हैं। दूध नेचुरली आपको रिलैक्स करने में मदद करता है और आपकी नींद को मोटिवेट करता है। इसमें ट्रिप्टोफैन होता है जो कि एक अमीनो एसिड है। यह नींद को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा, दूध सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ाता है। मेलाटोनिन प्राकृतिक रूप से नींद को बढ़ावा देता है।

सोने से पहले दिनचर्या में शामिल करें ये ड्रिंक्स, अच्छी नींद के साथ मिलेगी सेहत

दालचीनी की चाय

इसका सेवन कर सकते हैं दालचीनी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। ये वजन घटाने में मदद कर सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से आपको कई देर तर भरा हुआ महसूस होता है। इसे बनाने के लिए आपको एक सॉस पैन में एक कप पानी उबालना होगा। इसमें एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं और उबलने दें। पानी में उबाल आने के बाद, छान लें और एक कप में निकाल लें। इसमें आप शहद मिला सकते हैं। इस ड्रिंक को सोने से 20-30 मिनट पहले पी सकते हैं।

सोने से पहले दिनचर्या में शामिल करें ये ड्रिंक्स, अच्छी नींद के साथ मिलेगी सेहत

चेरी जूस
चेरी एक फल हैं जो विभिन्न किस्मों और रंगों में आते हैं जैसे लाल, बैंगनी और पीले। इनका स्वाद तीखा, खट्टा या मीठा हो सकता है। दूध की तरह, चेरी में भी ट्रिप्टोफैन होता है, जो हार्मोन मेलाटोनिन के उत्पादन में मदद करता है। यह आपकी स्लीप साइकिल को रेगुलर करता है।

सोने से पहले दिनचर्या में शामिल करें ये ड्रिंक्स, अच्छी नींद के साथ मिलेगी सेहत

अश्वगंधा टी
अश्वगंधा एक शक्तिशाली औषधीय पौधा है, जिसे भारतीय जिनसेंग या विंटर चेरी के नाम से भी जाना जाता है। लंबे समय से इस पौधे का उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता रहा है। इस पौधों के विभिन्न हिस्सों जैसे पत्तियां, जड़ों और यहां तक कि बेरी भी विभिन्न समस्याओं जैसे कि चिंता, स्ट्रेस, गठिया आदि का इलाज करने में मदद करती हैं। इसके अलावा, इसमें ऐसे कंपाउंड होते हैं जो नींद आने में मदद करते हैं और स्लीप क्वालिटी को बेहतर करते हैं।

सोने से पहले दिनचर्या में शामिल करें ये ड्रिंक्स, अच्छी नींद के साथ मिलेगी सेहत

मेथी की चाय

मेथी के बीज पोषक तत्वों का एक पावरहाउस हैं। ये आपकी रसोई में आसानी से मिल जाते हैं। ये आपके पाचन में सुधार और कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। दिन में किसी भी समय एक गिलास मेथी का पानी पीने से इम्यिुनिटी बढ़ती है। ये प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए एक कप पानी उबालें और जब आपको बुलबुले दिखाई देने लगें तो इसमें एक या दो चम्मच मेथी के दाने मिलाएं। आप देखेंगे कि बीजों का रंग पीला पड़ने लगेगा। इसके बाद इसे अच्छी तरह से छान लें और इसे पी लें। स्वाद के लिए गुड़ का पाउडर मिलाया जा सकता है।

सोने से पहले दिनचर्या में शामिल करें ये ड्रिंक्स, अच्छी नींद के साथ मिलेगी सेहत

पेपरमिंट टी
पेपरमिंट टी का सेवन कई सालों से स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए किया जाता रहा है। यह दवाओं में उपयोग किया जाता है। इसके सेवन से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। पेपरमिंट टी आपकी पाचन से जुड़ी परेशानियों को ठीक करने में मदद करती है साथ ही यह साइनस, सिरदर्द, माइग्रेन और यहां तक कि मासिक धर्म में होने वाली ऐंठन से भी राहत दिलाती है।

सोने से पहले दिनचर्या में शामिल करें ये ड्रिंक्स, अच्छी नींद के साथ मिलेगी सेहत

अंगूर का जूस
अंगूर ना केवल एक स्वादिष्ट फल है बल्कि यह एक सेहतमंद फूड ऑप्शन भी है। यह आपको वजन कम करने में मदद करता है और विटामिन सीसे भरपूर होने के कारण आपकी इम्यूनिटी को बेहतर करता है। इतना ही नहीं। अंगूर का रस आपको बॉडी फैट को कम करने में भी मदद कर सकता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। यह शरीर की सर्कैडियन ऋदम को भी नियंत्रित करता है, जिससे आपको रात में अच्छी नींद आती है।

सोने से पहले दिनचर्या में शामिल करें ये ड्रिंक्स, अच्छी नींद के साथ मिलेगी सेहत

खीरा-अजमोद की स्मूदी
खीरा और अजमोद गर्मियों के लिए आवश्यक हैं। इसमें अधिक मात्रा में हाइड्रेटिंग सामग्री होती है। ककड़ी-अजमोद का रस आपके सिस्टम को डिटॉक्स कर सकता है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। नियामित रूप से इसका सेवन किया जाए तो फैट बर्न करने में मदद कर सकता है। खीरे में काफी कम कैलोरी होती है। इसमें विटामिन ए, बी और के जैसे पोषक तत्वों होते हैं। अजमोद, एक जड़ी बूटी की तरह काम करता है। ये ब्लड शुगर कंट्रोल करने और पाचन को बनाए रखने में मदद करता है। ये डिटॉक्स करने का काम भी करता है। इसका ड्रिंक बनाने के लिए एक खीरे को बारीक टुकड़ों में काट लें। एक ब्लेंडर या मिक्सी में, अजमोद के कुछ टहनियों के साथ कटे हुए टुकड़े डालें। इन्हें अच्छी तरह से ब्लेंड करें और इससे एक महीन स्मूदी बना लें। आप स्वाद के लिए आधा कद्दूकस किया हुआ अदरक और नींबू का रस भी मिला सक

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा