न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानलेवा हो सकता हैं वजाइनल कैंसर के इन संकेतों को नजरअंदाज करना, जानें और रहें सतर्क

आज इस कड़ी में हम आपके लिए वजाइनल कैंसर के शुरूआती लक्षणों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें जानकर समय रहते उचित इलाज लिया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 3:55:17

जानलेवा हो सकता हैं वजाइनल कैंसर के इन संकेतों को नजरअंदाज करना, जानें और रहें सतर्क

आजकल आए दिन कई बीमारियां देखने को मिलती है जिसने इंसान की जिंदगी दूबर बना दी हैं। कैंसर जैसी घातक बीमारी भी अब आम होती जा रही हैं। महिलाओं में मुख्यतया ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर का खतरा रहता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजाइनल कैंसर भी जानलेवा साबित हो सकता हैं। इस बिमारी में दिखने वाले शुरूआती लक्षण सामान्य होते हैं जिसके चलते महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं जो उनके लिए घातक साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए वजाइनल कैंसर के शुरूआती लक्षणों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें जानकर समय रहते उचित इलाज लिया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

vaginal cancer can be harmful,vaginal cancer,healthy living,Health tips

वजाइना से असामान्य ब्लीडिंग या डिस्चार्ज

सर्वाइकल कैंसर सबसे पहले वजाइनल डिस्चार्ज या ब्लीडिंग के रूप में देखने को मिलता है। यह ब्लीडिंग मेंस्ट्रुअल ब्लीडिंग से अलग होती है और इस दौरान आपको लाल रंग का डिस्चार्ज भी देखने को मिल सकता है। जो किसी भी तरह से नॉर्मल नहीं होता। इसलिए इस स्थिति के दौरान आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।

vaginal cancer can be harmful,vaginal cancer,healthy living,Health tips

वजाइना में गांठ होना

इस कैंसर का एक अन्य चिंताजनक लक्षण है वजाइना में गांठ का बनना। चाहे ब्रेस्ट कैंसर हो या फिर वजाइनल कैंसर, गांठ का बनना थोड़ा असामान्य होता है। कैंसर जब होता है तो आपकी स्किन में सेल्स की ग्रोथ हो कर एक गुच्छा बन जाता है। अगर आपको वजाइना में गांठ देखने को मिलती है तो हो सकता है यह ट्यूमर हो। इसलिए इस प्रकार का लक्षण देखने के तुरंत बाद आप को डॉक्टर को बता देना चाहिए।

पेशाब करते समय दर्द होना

अगर आपको किसी प्रकार का इंफेक्शन नहीं है और आप हाइजीन भी बना कर रखती हैं। इसके बाद भी आपको पेशाब करते समय दर्द होता है तो हो सकता है यह वजाइना की कैंसर का ही एक संकेतिक लक्षण हो। इस लक्षण को देखने के बाद आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

vaginal cancer can be harmful,vaginal cancer,healthy living,Health tips

सेक्सुअल इंटरकोर्स के दौरान दर्द होना

अगर आपको हमेशा सेक्सुअल इंटरकोर्स करते समय तेज दर्द होता है। तो यह भी वेजाइनल कैंसर का एक संकेत हो सकता है। यह सामान्य लक्षण नहीं होता है इसलिए इसको भी आपको अपनी गाइनी से एक बार डिस्कस कर लेना चाहिए

वजाइना के रंग में बदलाव आना

अगर आपकी वजाइना का रंग पहले से थोड़ा बहुत बदल जाता है तो यह भी वजाइनल कैंसर का एक संकेत हो सकता है। अगर आपको वजाइना के रंग में बदलाव होने के साथ साथ कुछ अन्य लक्षण जैसे गंदी स्मेल आना, सूजन आना आदि दिखते हैं तो यह इंफेक्शन भी हो सकता है इसलिए एक बार डॉक्टर को जरूर दिखा लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग