न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मी में भी रखेंगे तरोताजा, इन 3 फूड आइटम से शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

गर्मियों का मौसम पूरे जोरों पर है। चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप के कारण शरीर में पानी की कमी होना आम बात है। गर्मियों में...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 05 May 2021 12:11:32

गर्मी में भी रखेंगे तरोताजा, इन 3 फूड आइटम से शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

गर्मियों का मौसम पूरे जोरों पर है। चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप के कारण शरीर में पानी की कमी होना आम बात है। गर्मियों में अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इस मौसम में खान-पान में जरा सी लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। गर्मियों के मौसम में पानी की कमी से दस्त, उल्टी की समस्या भी हो सकती है।

इससे शरीर काफी कमजोर पड़ जाता है इसलिए इस मौसम में सेहतमंद रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो पाए। डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जो आपको तरोताजा रखने के अलावा सेहतमंद भी रखने में मदद कर सकें। आपको बता दें कि गर्मियों में लू के कारण भी समस्या हो सकती है।

बेहोशी आना, तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ, उल्टी आना, चक्कर आना, दस्त, सिरदर्द, शरीर टूटना, बार-बार मुंह सूखना और हाथ-पैरों में कमजोरी आना ये सब लू लगने के लक्षण हैं। इसलिए लू और गर्मी से बचने के लिए अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल करें जो आपको तरोताजा और हाइड्रेट रखने में मदद कर सकें।

hydrating foods,summer,hydrating foods summer,water,watermelon,orange,cucumber,health news in hindi

पानी की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों का करें सेवनः

1. खीरा

खीरे का सेवन गर्मियों में बहुत फायदेमंद माना जाता है। खीरे में लगभग 95 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन के, पोटेशियम और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। खीरा बॉडी के लिए बेहतरीन डिटॉक्सिफायर है। खीरे के सेवन से पानी की कमी को दूर किया जा सकता है।

hydrating foods,summer,hydrating foods summer,water,watermelon,orange,cucumber,health news in hindi

2. संतरा

संतरे की तासीर ठंडी होती है। इसमें 88 फीसदी पानी, विटामिन-सी, ए, कैल्शियम और फाइबर होता है। गर्मियों में संतरे का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि संतरे में पोटैशियम पाया जाता है जो शरीर की मांसपेशियों के दर्द को कम करने में भी मदद कर सकता है। संतरे के सेवन से पोटैशियम की कमी को दूर किया जा सकता है।

hydrating foods,summer,hydrating foods summer,water,watermelon,orange,cucumber,health news in hindi

3. तरबूज

चिलचिलाती गर्मी में अगर मीठा तरबूज खाने को मिल जाए तो बात ही कुछ और होती है। तरबूज शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता क्योंकि इसमें लगभग 92 प्रतिशत पानी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। तरबूज के सेवन से शरीर को हाइड्रेट रखा जा सकता है।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग