न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये लक्षण दर्शाते हैं कि शख्स बना रहा सुसाइड का मन, वक्त रहते पहचाने और करें उनकी मदद

हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि शख्स सुसाइड का मन बना रहे हैं। इन लक्षणों की समय रहते पहचान कर उनकी मदद की जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन लक्षणों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Sep 2022 5:16:53

ये लक्षण दर्शाते हैं कि शख्स बना रहा सुसाइड का मन, वक्त रहते पहचाने और करें उनकी मदद

हर साल लाखों लोग अपने जीवन की परेशानियों से हारकर आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं। उन लोगों की संख्या भी कम नहीं जो अपने जीवन में एक बार आत्महत्या यानि सुसाइड की कोशिश करते हैं। जब किसी व्यक्ति को तनाव और टेंशन ज्यादा हो जाती है तो वह डिप्रेशन का रूप लेते हुए गलत कदम उठाने को मजबूर हो जाता हैं। आत्महत्या एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है। लेकिन थोड़ी सतर्कता बरती जाए तो इस आंकड़े को कम किया जा सकता हैं। जी हां, व्यक्ति के अंदर आने वाली सुसाइड से जुड़ी सोच को रोकना मुश्किल जरूर हैं लेकिन नामुमकिन नहीं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि शख्स सुसाइड का मन बना रहे हैं। इन लक्षणों की समय रहते पहचान कर उनकी मदद की जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन लक्षणों के बारे में...

how to handle person suffering from depression,healthy living,Health tips

उदास रहने लगना

अमेरिका के ओहियो स्थित क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार अवसाद ग्रस्त व्यक्ति काफी उदास रहता है। आपके साथ होते हुए भी वो आपके बीच नहीं होता है। उसकी मुस्कुराहट बता देती है कि वो अंदर से उदास हैं। दरअसल उसके अंदर आत्महत्या की सोच पैदा हो जाती है। अगर आप इस लक्षण को नोटिस कर लेते हैं तो उससे बात कीजिए। उसके दर्द को जानिए और उससे बाहर निकलने में मदद कीजिए। हो सके तो उसे तन्हा मत छोड़िए। अगर वो आपका दोस्त हैं और आपको लगता है कि वो गलत कदम उठा सकता है तो उसके परिवार को इसके बारे में बताइए।

जीवन के प्रति असंतोष जताने वाली बातें कहना

यदि आपका कोई अपना इस तरह की बात कर रहा है, जिससे निराशा झलक रही है, तो यह चिंताजनक है। जीवन के प्रति नीरसता, निराशा और असंतोष प्रकट करना, यह कहना कि वे कितने अकेले हैं, जीवन में फंसे या जकड़े हुए हैं- यह आत्महत्या के लक्षण हैं।

how to handle person suffering from depression,healthy living,Health tips

लोगों से दूरी बना लेना

डिप्रेशन पीड़ित व्यक्ति लोगों के बीच नहीं रहना चाहता है। वो तन्हाई में रहना चाहता है। जब कोई दोस्त उसे मिलने या पार्टी में बुलाते हैं तो वो टाल देता है। समाजिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेता। ये भी सुसाइड के लक्षणों में से एक लक्षण होता है। अगर आपके परिवार का कोई व्यक्ति या दोस्त जो पहले समाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेता था और जीवन का आनंद उठाता था। अगर अचानक वो सबकुछ करना बंद कर दे तो उससे बात कीजिए। उसकी समस्या जानिए और जीवन के प्रति पॉजिटिव रहने के लिए प्रेरित कीजिए। उसे काउंसलर के पास लेकर जाइए। लेकिन तन्हा मत छोड़िए।

अचानक शांत हो जाना

हंसता-खेलता, मजाक करता इंसान अगर शांत हो जाए। किसी से बात नहीं करें तो ये भी एक लक्षण होता है कि उसके अंदर सुसाइड का ख्याल चल रहा है। उससे बात करके उसे सही रास्ता दिखाएं। बता कि जिंदगी कितनी खूबसूरत है, जिस दौर में वो अभी है वो गुजर जाएगा। लेकिन अगर जिंदगी चली गई तो वो वापस नहीं मिलेगी।

how to handle person suffering from depression,healthy living,Health tips

अचानक मूड स्विंग होना

अगर आपको लगता है कि आत्महत्या करने का विचार रखने वाला व्यक्ति हर वक्त दुखी या हताश रहता है तो ऐसा नहीं है। आत्महत्या करने वाला व्यक्ति बहुत तरह के मानसिक दबाव से गुजर रहा होता है, जिसमें उनका बर्ताव किसी एक प्रकार का नहीं होता। उससे उलट वे बहुत तीव्र मूड स्विंग से गुजरते हैं। छोटी सी बात पर बहुत खुश हो जाना और उतनी ही जल्दी दुखी हो जाना, यह आत्महत्या के लक्षण हो सकते हैं। आत्महत्या ही नहीं, ऐसे मूड स्विंग कई गंभीर मानसिक रोगों के लक्षण होते हैं।

बदलने लगे पर्सनैलिटी

डिप्रेशन से ग्रसित इंसान के व्यक्तित्व में काफी बदलाव आने लगता है। उसकी पर्सनैलिटी वैसी हो जाती है, जैसा वो पहले कभी था ही नहीं। व्यवहार में बदलाव, नींद में बदलाव, बोलने में बदलाव, चलने में बदलाव जैसी चीजें महसूस होने लगती हैं। ऐसे व्यक्तित्व से चिंता बढ़ना लाजिमी है।

how to handle person suffering from depression,healthy living,Health tips

खुद के प्रति खतरनाक व्यवहार

अगर कोई इंसान डिप्रेशन में है तो उसका व्यवहार काफी खतरनाक हो जाता है और खुद को नुकसान पहुंचा सकता है। गाड़ी चलाने में लापरवाही, असुरक्षित यौन संबंध , ड्रग्स लेना, शराब पीना आदि लक्षण खतरनाक हो सकते हैं। ये कुछ ऐसे लक्षण और संकेत हैं, जिन्हें अगर आप सही समय पर पहचान गए तो किसी व्यक्ति को सुसाइड करने से रोक सकते हैं।

सोशल मीडिया से दूरी

आत्महत्या करने वाला व्यक्ति अपने आसपास के माहौल से दूर होने लगता है। देखने में आया है कि ऐसे व्यक्ति सार्वजनिक रूप से भी एक दूरी बना लेते हैं। समारोह, आयोजन आदि में ये शिरकत नहीं करते हैं। सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म से इनकी दूरी देखी जा सकती है। अक्सर ऐसे लोग अपनी पुरानी पोस्टों को हटा देतेे हैं। अगर व्यक्ति ऐसा कुछ कर रहा है तो हो सकता है वो आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाने जा रहा हो। हो सकता है कि व्यक्ति किसी और कारण सोशल मीडिया से दूरी बना रहा हो, लेकिन इन संकेतों से इंकार नहीं किया जा सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स