न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असहनीय पीड़ा का अहसास कराता हैं दांत में दर्द, ये घरेलू उपाय दिलाएंगे आपको राहत

ऐसे में ना तो खाना सही से खा पाते हैं और ना ही आराम की नींद ले पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके दांत में होने वाले दर्द में राहत मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Jul 2022 1:43:37

असहनीय पीड़ा का अहसास कराता हैं दांत में दर्द, ये घरेलू उपाय दिलाएंगे आपको राहत

दैनिक जीवन में सबसे ज्यादा काम आने वाले अंगों में से एक हैं दांत जो भोजन को चबाने में काम आने के साथ ही चहरे की सुंदरता को भी बढ़ाने का काम करते हैं। दांत स्वस्थ ना हो तो भोजन चबाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं और पचाने में परेशानी होती हैं। कई बार ऐसा देखने को मिलता हैं कि अचानक दांत में दर्द होने लगता हैं जो असहनीय पीड़ा का अहसास कराता हैं। ऐसे में ना तो खाना सही से खा पाते हैं और ना ही आराम की नींद ले पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके दांत में होने वाले दर्द में राहत मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

खारे पानी का कुल्ला

ये दांत दर्द से छुटकारा पाने का सबसे कारगर और आसान तरीका है। आपको बस इतना करना है कि उबलते पानी में नमक डालें, इसे घुलने दें और फिर इस पानी से अपना मुंह कुल्ला करें। ये एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक है और आपके मुंह से पार्टिकल्स को बाहर निकालता है।

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

लौकी का गूदा

लौकी का गूदा 50 ग्राम, लहसुन 10 ग्राम दोनों को खरल करके1 लीटर पानी में खूब पकायें । जब पानी आधा जल जाये तो गुनगुने पानी से कुल्ला करने से दांत का दर्द फौरन बंद हो जायेगा। दांत या मसूड़े में दर्द होने पर कच्चे प्याज का टुकड़ा उस जगह पर रख देने से दर्द कम हो जाता है।

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

लौंग

दांत दर्द का इलाज करने का एक प्राचीन तरीका है लौंग। ये बेहद फायदेमंद होती है जिसे प्रभावित एरिया पर रगड़ा जा सकता है। आप लौंग के तेल को निकालकर प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं, इससे आपको दर्द से निश्चित रूप से राहत मिलेगी। हल्का-हल्का दर्द हो रहा है तो आप अपनी रसोई से एक लौंग लेकर उसे उस दांत या दाढ़ के बीच दबा लें, जिसमें समस्या हो रही हो। आप इस लौंग को चबाकर ना खाएं बल्कि टॉफी की तरह चूसते रहें। ऐसा करने से आपका दांत दर्द कुछ ही मिनटों में ठीक हो जाएगा और आप आराम से अपने दूसरे काम कर पाएंगे।

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

अमरुद का पत्ता

अमरूद के पत्तों को चबाने से दांतों की पीड़ा दूर होती है या अमरूद के पत्तों को पानी में उबालकर कुल्ला करें। इससे दांत का दर्द व मसूड़ों का दर्द व सूजन दूर होती है। अमरूद के पत्ते चबाने से भी दांत का दर्द ठीक हो जाता है। क्योंकि अमरूद के ताजे पत्तों में ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिइंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं। इनसे दांद दर्द में राहत मिलती है और दांत की सूजन कम होती है।

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

कच्ची प्याज

प्याज ऐंटिसेप्टिक और ऐंटिबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। दांत दर्द होने की स्थिति में आप प्याज को छीलकर उसे काट लें और उसका एक छोटा-सा टुकड़ा दांत के बीच रख लें। यदि आपको इस तरह मुंह में प्याज का पीस रखने में समस्या आ रही हो तो आप प्याज को कद्दूकस करके उसके रस में रुई को भिगोकर फोहा तैयार कर लें। अब इस फोहे को दांत पर रख लें। आपको आराम मिलेगा।

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

लहसुन

लहसुन में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टीज होते हैं जिनका इस्तेमाल दांतों के दर्द को दूर करने के लिए किया जा सकता है। आप लहसुन को कुचलकर प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं या लहसुन के एक टुकड़े को चबा सकते हैं। ये दर्द से राहत देगा और सूजन को कम करेगा।

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

काली मिर्च और नमक

अगर आपके दांत में दर्द हो तो आप काली मिर्च और नमक के मिश्रण से भी दर्द से आराम पा सकते हैं। इसके लिए आप पानी में काली मिर्च और नमक को मिक्स कर लें। अब इस मिक्सचर को दर्द वाली जगह पर लगाएं। 5 मिनट के भीतर आपको दर्द में राहत मिलेगी। आप गुनगुने पानी में नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाकर कुल्ला करें।

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

तुलसी का रस

यदि दांत में कीड़े लग गये हों तो तुलसी के रस में थोड़ा कपूर मिलाकर और उसमें रूई भिगोकर उसे दांत पर रख दें। इससे कीड़े मर जाते हैं। दांत के दर्द में गोखरूं फल उसी पर बांधने से लाभ होता है।

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

नींबू

नींबू विटामिन सी का बड़ा स्रोत है। दांतों के दर्द वाले हिस्से पर नींबू का कतरा लगाने से दर्द से तुंरत राहत मिलती है। एक नींबू के चार टुकड़े करके इन पर नमक बुरक कर, आग पर रखकर गरम कर लें। जिस दांत या दाढ़ में दर्द हो उसके नीचे 1-1 करके चारों टुकड़ों को थोड़ी-थोड़ी देर तक दबाएं, दर्द से फौरन आराम मिलेगा।

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

हींग

दांत दर्द दूर करने के लिए आप हींग का उपयोग भी कर सकते हैं। आप आधा चम्मच हींग लेकर इसे नींबू के रस में मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को बहुत हल्का-सा गर्म करें और फिर उस दांत पर लगा लें, जिसमें दर्द हो रहा हो। आपको तुरंत आराम मिलेगा।

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

सरसो का तेल

तीन से चार बूंद सरसो के तेल में एक चुटकी नमक डालकर दांतों व मसूड़ों पर मसाज करें। इससे न सिर्फ दांतों में दर्द से आराम मिलता है बल्कि मसूड़े भी मजबूत होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग