न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दांतों में उठा दर्द देता है असहनीय पीड़ा, आराम दिलाएंगे ये 8 घरेलू नुस्खें

। दांतों के इस दर्द को दूर करने के लिए लोग दवाइयों का सेवन करने लगते हैं जो कि इतना फायदा नहीं पहुंचाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप घर पर ही दांत दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Mar 2022 3:09:03

दांतों में उठा दर्द देता है असहनीय पीड़ा, आराम दिलाएंगे ये 8 घरेलू नुस्खें

शरीर के विभिन्न अंगों में से एक हैं हमारे दांत जो भोजन को चबाने का काम करते हैं। अगर भोजन को सही से नहीं चबाया जाए तो पाचन में भी दिक्कत आती हैं। देखा जाता हैं कि कई बार दांतों में दर्द उठने लगता हैं और यह असहनीय पीड़ा देता हैं जिसका कारण दांतों की सही सफाई ना करना, सड़न या कमजोरी हो सकता हैं। दांतों के इस दर्द को दूर करने के लिए लोग दवाइयों का सेवन करने लगते हैं जो कि इतना फायदा नहीं पहुंचाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप घर पर ही दांत दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

home remedies to treat tooth ache,healthy living,health tipps

नमक पानी के गरारे

दांतों के दर्द को दूर करने के लिए नमक पानी के गरारे को बहुत ही असरदार घरेलू उपाय माना जाता रहा है। गुनगुने पानी में नमक मिलाकर उससे कुल्ला करने से दांतों के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। नमक का पानी प्राकृतिक रूप से कीटाणुनाशक होता है जो दांतों के बीच फंसे खाद्य अवशेषों को निकालने और उसके कारण होने वाले दर्द को कम करने में काफी मददगार हो सकता है। नमक के पानी से कुल्ला करने से मसूड़ों के सूजन के कारण होने वाले दर्द में भी राहत मिलती है।

home remedies to treat tooth ache,healthy living,health tipps

प्याज

प्याज में ऐंटिसेप्टिक और ऐंटिबैक्टीरियल गुण होते है। प्याज को छीलकर उसे काट लें और उसका एक छोटा-सा टुकड़ा दांत के बीच रख लें। इससे दांत दर्द में आराम मिलेगा। इसके आलावा आप ये भी कर सकते हैं कि प्याज के रस को रुई के फोए में ले कर उसे दांत के बीच में लगा लें। इससे आपको आराम मिलेगा

home remedies to treat tooth ache,healthy living,health tipps

लौंग

लौंग का इस्तेमाल वर्षों से दांत दर्द के इलाज के लिए किया जाता रहा है। लौंग का तेल प्रभावी रूप से दर्द को सुन्न करने और सूजन को कम करने में सहायक माना जाता है। इसमें यूजेनॉल होता है जो प्राकृतिक तौर पर एंटीसेप्टिक का काम करता है। विशेषज्ञ बताते हैं दर्द वाले स्थान पर लौंग का तेल लगाने या लौंग की कली रखने से दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। इसे प्रभावित हिस्से पर दिन में दो-तीन बार लगाएं।

home remedies to treat tooth ache,healthy living,health tipps

हींग

दांत दर्द दूर करने के लिए आप हींग का उपयोग भी कर सकते हैं। आप आधा चम्मच हींग लेकर इसे नींबू के रस में मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को बहुत हल्का-सा गर्म करें और फिर उस दांत पर लगा लें, जिसमें दर्द हो रहा हो। आपको तुरंत आराम मिलेगा।

home remedies to treat tooth ache,healthy living,health tipps

अमरूद के पत्ते

दांतों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए अमरूद के पत्तों को भी फायदेमंद माना जाता है, इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो सूजन-घावों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा अमरूद के पत्तों में रोगाणुरोधी गुण भी होता है जो ओरल हेल्थ को बेहतर रखने में आपके लिए मददगार माना जाता है। घरेलू उपचार के तौर पर अमरूद की ताजी पत्तियों को चबाने या उबलते पानी में अमरूद के कुचले हुए पत्तों के डालकर माउथवॉश के रूप में भी इसे प्रयोग में लाया जा सकता है।

home remedies to treat tooth ache,healthy living,health tipps

बेकिंग सोडा

रूई को पानी में डालकर निचोड़ लें। इसमें बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर इसे दर्द वाले दांत पर अच्छी तरह घुमाएं। इसके अलावा गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा डालकर उससे कुल्ला करें। दांत दर्द होने पर दवा खाने के बजाय पहले इस घरेलू नुस्खे को आजमाएं, यह दांत दर्द में तुरंत आराम पहुंचाता है।

home remedies to treat tooth ache,healthy living,health tipps

लहसुन

हमारी किचन में कई ऐसे चीजें उपलब्ध होती हैं, जो दांतों के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं, लहसुन उनमें से एक है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो न केवल हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है साथ ही दांत के दर्द से राहत दिलाने में भी कारगर माना जाता है। दांत दर्द में लहसुन की कली को पीसकर पेस्ट बना लें और उसे प्रभावित जगह पर लगाएं। यह दर्द को कम करने का प्रभावी उपचार हो सकता है।

home remedies to treat tooth ache,healthy living,health tipps

काली मिर्च पाउडर

दांतों में ठंडा एवं गरम लगने से होने वाले दर्द के लिए काली मिर्च पाउडर, और नमक को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसमें कुछ बूंद पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे दर्द वाली जगह पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से दांत दर्द जल्दी ठीक हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत
सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत
'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस
'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील
ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज पोक्सो केस की निष्पक्ष जांच हो, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को भेजा पत्र
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज पोक्सो केस की निष्पक्ष जांच हो, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को भेजा पत्र
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी
दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी
Motorola Edge 70 फ्यूजन का कर रहे हैं इंतजार? लॉन्च से पहले जानें फीचर्स, कैमरे को लेकर कंपनी का बड़ा दावा
Motorola Edge 70 फ्यूजन का कर रहे हैं इंतजार? लॉन्च से पहले जानें फीचर्स, कैमरे को लेकर कंपनी का बड़ा दावा
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई संग फराह खान की मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई संग फराह खान की मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें
गुड़-शहद क्या सच में बेहतर विकल्प? जामुन-मेथी से डायबिटीज ठीक होने के दावों की सच्चाई जानिए
गुड़-शहद क्या सच में बेहतर विकल्प? जामुन-मेथी से डायबिटीज ठीक होने के दावों की सच्चाई जानिए
तिहाड़ से रिहा होते ही सेट पर लौटे राजपाल यादव, अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में दिखेंगे, वीडियो आया सामने
तिहाड़ से रिहा होते ही सेट पर लौटे राजपाल यादव, अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में दिखेंगे, वीडियो आया सामने
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच