न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ठंडा पानी, आइसक्रीम या कोल्ड्रिंक पीने के बाद होती है गले में खराश, इन घरेलू तरीकों से मिलेगी राहत

गर्मी में ठंडी चीज, आइसक्रीम, कोल्ड्रिंक आदि का सेवन करने से कई लोगों को गले में खराश की शिकायत रहती है। गले में खराश, बुखार, एलर्जी, वायरल या जीवाणु संक्रमण के प्रारंभिक संकेत हो सकते हैं। गले में खराश के साथ ही बहती या भरी हुई नाक, साइनस, आंख और त्वचा में खुजली, छींक आना, थकान, आंख में सूजन, लाल आंख, आंख में से पानी आना आदि लक्षण भी नजर आ सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Mar 2022 6:46:28

ठंडा पानी, आइसक्रीम या कोल्ड्रिंक पीने के बाद होती है गले में खराश, इन घरेलू तरीकों से मिलेगी राहत

गर्मी में ठंडी चीज, आइसक्रीम, कोल्ड्रिंक आदि का सेवन करने से कई लोगों को गले में खराश की शिकायत रहती है। गले में खराश, बुखार, एलर्जी, वायरल या जीवाणु संक्रमण के प्रारंभिक संकेत हो सकते हैं। गले में खराश के साथ ही बहती या भरी हुई नाक, साइनस, आंख और त्वचा में खुजली, छींक आना, थकान, आंख में सूजन, लाल आंख, आंख में से पानी आना आदि लक्षण भी नजर आ सकते हैं। अधिकतर मामलों में गले में खराश का घर पर ही आसानी से इलाज किया जा सकता है। अगर आपको भी गले में जलन या खराश की शिकायत होती है, तो आगे बताए तरीकों से गले की खराश या जलन को दूर कर सकते हैं...

गले की खराश के सामान्य कारण

- फूड एलर्जी
- ड्रग एलर्जी
- बैक्टीरिअल या वारस इंफेक्शन
- डिहाइड्रेशन
- मौसम के मुताबिक गलत फूड का सेवन
- ठंडी चीजों का सेवन
- खट्टी चीजों का सेवन
- एसिड वाले फूड्स
- मेडिकेशन साइड इफेक्ट

sore throat,home remedies to treat sore throat,sore throat treatment,Health tips,Health

नमक

नमक के पानी की मदद से आप गले में होने वाली खराश से छुटकारा पा सकते है। इसके लिए गुनगुना पानी में आप आधा चम्मच नमक डालें। उसके बाद मुंह में 1 घूंट पानी लेकर 10 सेकेंड तक गार्गल करें। इसके बाद उस पानी को बाहर थूंक दें। दिन में 3-4 बार ऐसा करेंगे, तो 1-2 दिन में काफी आराम मिल जाएगा।

sore throat,home remedies to treat sore throat,sore throat treatment,Health tips,Health

शहद

गले में खराश से राहत दिलाने में शहद काफी मदद कर सकती है। इसके लिए आपको सुबह-सुबह उठकर 1 चम्मच शहद खाना है। अगर शहद न खा पाएं तो एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते लेकिन धयान रखें शहद मिलावटी नहीं होना चाहिए।

sore throat,home remedies to treat sore throat,sore throat treatment,Health tips,Health

अदरक

अदरक में जिंजरोल होता है, जिसमें शक्तिशाली औषधीय गुण होते हैं। आयुर्वेद में इसका प्रयोग सदियों पहले से होता आ रहा है। घरेलू नुस्खों में यह काफी काम आता है। गले की खराश दूर करने के लिए अदरक का एक टुकड़ा लेकर उसे कद्दूकस कर लें और एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें। लगभग 5 मिनट तक उबालने के बाद उस पानी को छान लें और फिर उसका सेवन करें। दिन में 2 बार इसका सेवन करें। अदरक की तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए ध्यान से इसका सेवन करें।

sore throat,home remedies to treat sore throat,sore throat treatment,Health tips,Health

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जिस कारण से यह सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। गले की खराश में राहत के लिए एक पैन में 1 कप दूध डालें और उसमें 1 चम्मच हल्दी पाउडर डालें। ठंडा होने के बाद इसका सेवन करें। अधिक फायदे के लिए कच्ची हल्दी का भी प्रयोग कर सकते हैं।

sore throat,home remedies to treat sore throat,sore throat treatment,Health tips,Health

पुदीना

पुदीने का तेल गले की खराश को दूर करता है। पेपरमिंट में मेन्थॉल होता है, जो बलगम को पतला करता है और गले की खराश कम करता है। इसमें में भी इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल प्रोपर्टीज के गुण पाए जाते हैं। इसे हमेशा ऑलिव ऑयल, आलमंड ऑयल या भी नारियल के तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए।

sore throat,home remedies to treat sore throat,sore throat treatment,Health tips,Health

मेथी

मेथी सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद है। इसमें रोग ठीक करने की क्षमता होती है और ये गले में जलन या सूजन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर सकती है। मेथी एक प्रभावी एंटीफंगल भी है। हालांकि गर्भवती महिलाओं को मेथी के सेवन से बचना चाहिए।

sore throat,home remedies to treat sore throat,sore throat treatment,Health tips,Health

मुलेठी

मुलेठी की जड़ गले की खराश को मिटाने का काम करती है। हाल के एक रिसर्च से पता चलता है कि गरारे के पानी में ये मिलाने पर ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करता है। हालांकि प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट फीड कराने वाली महिलाओं को ये नुस्खा नहीं आजमाना चाहिए।

sore throat,home remedies to treat sore throat,sore throat treatment,Health tips,Health

लौंग

लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड पाए जाते हैं। गले की खराश या जलन को दूर करने के लिए या तो कच्ची लौंग को चबा सकते हैं या लौंग का पानी पी सकते हैं। लौंग का पानी तैयार करने के लिए एक गिलास पानी लें और उसमें 2-3 लौंग डालकर 5 मिनिट तक उबालें। इसके बाद ठंडा होने पर इसका सेवन करें।

sore throat,home remedies to treat sore throat,sore throat treatment,Health tips,Health

एप्पल साइडर विनेगर

एक्सपर्ट द्वारा एप्पल साइडर विनेगर के कई फायदे बताए गए है। यह सिर्फ गले की खराश ही नहीं बल्कि वेट लॉस में भी मदद कर सकता है। गले में राहत के लिए एक गिलास गरम पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और उसका सेवन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!