न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्लिप डिस्क के कारण बैठने-उठने में भी होने लगती है तकलीफ, इस तरह रखें अपना ख्याल

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय और योगासन के बारे में बताने जा रहे है जो स्लिप डिस्क की समस्या में राहत दिलाने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Mar 2022 3:29:03

स्लिप डिस्क के कारण बैठने-उठने में भी होने लगती है तकलीफ, इस तरह रखें अपना ख्याल

वर्तमान समय की लाइफस्टाइल ऐसी हो चुकी हैं कि आप किसी ना किसी प्रकार की शारीरिक या मानसिक परेशानी से तो त्रस्त रहते ही हैं। ऐसी ही एक परेशानी हैं स्लिप डिस्क की जिसमें कमर में लगातार दर्द रहता हैं और बैठने-उठने में भी काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। बढ़ती उम्र के साथ अक्सर यह परेशानी देखने को मिल ही जाती हैं। उम्र बढ़ने के साथ डिस्क बड़ी आसानी से अपनी जगह से खिसक सकती है। महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में ये दिक्कत ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय और योगासन के बारे में बताने जा रहे है जो स्लिप डिस्क की समस्या में राहत दिलाने का काम करेंगे।

home remedies to treat slip disc,healthy living,Health tips

नियमित रूप से एक्सरसाइज करें

ये तो आप सभी जानते हैं एक्सरसाइज करने से हम पूरी तरह से फिट रह सकते हैं। कमर दर्द की समस्या को भी दूर करने के लिए एक्सरसाइज बहुत ही अच्छा विकल्प है। कमर दर्द होने पर रोजाना योगा या एक्सरसाइज करें। लेकिन ध्यान रहे की कोई भी ऐसी एक्सरसाइज न करें जिससे कमर पर ज्यादा दबाव पड़े। लगातार एक्सरसाइज करने से आपकी कमर में दर्द भी दूर रहेगा साथ ही आप फिट रह सकेंगे।

home remedies to treat slip disc,healthy living,Health tips

सरसों का तेल और लहसून

सरसों के तेल में लहसून की कलियां डालकर इसे गर्म करें। जब यह गर्म हो जाए तो उसे कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें और जब यह हल्का गुनगुना रह जाए तब कमर में इस तेल से मालिश करें।

home remedies to treat slip disc,healthy living,Health tips

लौंग और काली मिर्च

अगर आपको स्लिप डिस्क की समस्या है तो आप लौंग और काली मिर्च की मदद से इससे छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप 5 लौंग और 5 काली मिर्च को पीसकर उसका पाउडर बना लें और इसके बाद आप इस मिश्रण को चाय में डालकर रोजान 2 बार पिएं। इससे आपको दर्द में भी राहत मिलेगी साथ ही आपकी स्लिप डिस्क की समस्या भी दूर रह सकेगी।

home remedies to treat slip disc,healthy living,Health tips

अदरक पाउडर

अदरक पाउडर में 5 लौंग और काली मिर्च को पीसकर मिक्स करें। इसके बाद इससे काढ़ा बनाकर दिन में 2 बार पीएं। आपकी स्लिप डिस्क की प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।

home remedies to treat slip disc,healthy living,Health tips

दालचीनी और शहद

कमर दर्द और स्लीप डिस्क की समस्या होने पर दो ग्राम दालचीनी पाउडर में 1 चम्मच शहद मिला कर लें। रोजाना दिन में 2 बार इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में स्लिप डिस्क के दर्द से राहत मिलेगी।

home remedies to treat slip disc,healthy living,Health tips

नारियल का तेल

अगर आप दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप इसके लिए नारियल के तेल से मालिश कर इससे राहत पा सकते हैं। आपको बता दें कि नारियल के तेल में विटामिन डी, कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। इसलिए ये आपकी कमर दर्द होने पर आपको राहत पहुंचा सकता है। आप रोजाना नारियल के तेल से कमर की मसाज कराएं। इसके साथ ही आप नारियल तेल में सरसों का तेल और 1-2 लहसुन की कलिया डालकर तेल को गुनगुना कर मालिश कर सकते हैं।

home remedies to treat slip disc,healthy living,Health tips

सेंधा नमक

1 कप सेंधा नमक को 1 बाल्टी गर्म पानी में डालकर घोल लें। इस पानी के हल्का ठंडा होने पर स्नान करें। इससे आपको मांसपेशियों में ऐंठन या जकड़न की परेशानी से राहत मिलेगी।

home remedies to treat slip disc,healthy living,Health tips

स्लिप डिस्क में फायदेमंद हैं ये योगासन

शवासन

सभी आसनों के अभ्यास के बाद सबसे आखिरी में शरीर को रिलैक्स करने और मन को शांत करने के लिए शवासन का अभ्यास किया जाता है। शरीर की आंतरिक उर्जा को बढ़ाने के लिए शवासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है। शवासन के अभ्यास से आप स्लिप डिस्क की वजह से कमर और गर्दन में होने वाले असहनीय दर्द से राहत पा सकते हैं।

home remedies to treat slip disc,healthy living,Health tips

शलभासन योग

शलभासन योग रीढ़ की हड्डी के लिए बहुत फायदेमंद योग माना जाता है। इसका अभ्यास जमीन पर लेटकर किया जाता है। स्लिप डिस्क और कमर दर्द की समस्या में इस योगासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। रीढ़ की हड्डियों को मजबूत और लचीला बनाने के अलावा इस आसन के अभ्यास से पेट की मांसपेशियों को भी फायदा मिलता है। शलभासन प्राचीन काल से कमर दर्द की समस्या में किया जाने वाला आसन है।

home remedies to treat slip disc,healthy living,Health tips

उष्ट्रासन

उष्ट्रासन शब्द संस्कृत भाषा के दो शब्दों से मिलकर बना है, पहला उष्ट्र जिसका अर्थ ऊंट है और दूसरा सन जिसका अभिप्राय आसन से है। यही कारण है कि उष्ट्रासन को अंग्रेजी में कैमल पोज कहा जाता है। उष्ट्रासन का नियमित अभ्यास करने से शरीर में लचीलापन आता है और शरीर के सभी अंगों को फायदा मिलता है। नियमित रूप से उष्ट्रासन का अभ्यास करने वाले लोगों की पाचन शक्ति बहुत मजबूत होती है। उष्ट्रासन का अभ्यास स्लिप डिस्क के दर्द में भी बहुत फायदेमंद होता है। किसी प्रकार की चोट या अन्य कारणों से स्लिप डिस्क की समस्या में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए उष्ट्रासन का अभ्यास फायदेमंद माना जाता है।

home remedies to treat slip disc,healthy living,Health tips

भुजंगासन

भुजंगासन को अंग्रेजी में कोबरा पोज कहा जाता है। इसके नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस आसन में कौन सी मुद्रा होती है। इस आसन में हमें सांप की मुद्रा में रहना होता है। इसका नियमित अभ्यास शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। शरीर के लिए भुजंगासन के नियमित अभ्यास से फायदे तो बहुत हैं लेकिन विशेष रूप से इसका अभ्यास करने से पीठ और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह आसन सूर्य नमस्कार आसन का 8वां आसन है। इस आसन के नियमित अभ्यास से आप स्लिप डिस्क की समस्या में होने वाले दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!