न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं में आम हो गई हैं PCOS सिंड्रोम की समस्या, निजात पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपचार

ऐसे में आपको जरूरत हैं घरेलू उपचार की जो इस समस्या को जड़ से दूर करें। आज इस कड़ी में हम आपको इससे निजात पाने के कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Mar 2022 3:37:31

महिलाओं में आम हो गई हैं PCOS सिंड्रोम की समस्या, निजात पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपचार

महिलाओं को होने वाली कई परेशानियों में से एक हैं पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) जिसका सामना आज के समय में हर दस में से तीसरी महिला कर रही हैं। इसमें महिलाओं के यूट्रेस में मेल हार्मोन एंड्रोजन बढ़ जाता है। जिसकी वजह से ओवरी में सिस्ट बनने लगते हैं। इस वजह से इस बीमारी से पीड़ित कुछ महिलाएं कभी भी ऑव्यूलेट नहीं कर पातीं और इस स्थिति को ऐनोवुलेशन या डिंबक्षरण कहा जाता है। यह न केवल ओवरी और प्रजनन क्षमता पर असर ड़लता है बल्कि यह आगे चल कर कैंसर का रुप भी ले लेती है, कई महिलाओं को मधुमेह होना का भी खतरा होता है। ऐसे में आपको जरूरत हैं घरेलू उपचार की जो इस समस्या को जड़ से दूर करें। आज इस कड़ी में हम आपको इससे निजात पाने के कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

home remedies to treat pcos syndrome,healthy living,Health tips

दालचीनी

पीसीओएस वाली महिलाओं में आमतौर पर इंसुलिन प्रतिरोध और डाइस्लिपिडेमिया की समस्या होती है और दालचीनी इन दोनों समस्याओं को ठीक करने में मदद करती है। 1 चम्मच दालचीनी पाउडर को 1 गिलास गर्म पानी में मिलाकर रोजाना कुछ महीनों तक पिएं। इसके अलावा आप अपनी डेली डाइट जैसे- अनाज, दलिया, पनीर, मूंगफली, मक्खन, सैंडविच आदि में भी दालचीनी पाउडर छिड़कर उसका सेवन कर सकती हैं। ग्रीन टी में भी दालचीनी को डालकर उसे पीना फायदेमंद होता है क्योंकि ग्रीन टी वजन घटाने में और हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में मदद करती है जिससे पीसीओएस के लक्षण कम हो सकते हैं।

home remedies to treat pcos syndrome,healthy living,Health tips

मेथी

वह महिलाएं जो पीसीओ की बीमारी से ग्रस्त हैं, उनके मोटापे का शिकार होना आम बात है, मेथी के पत्ते या बीज का सेवन करने से इंसुलिन के स्तर को नियंत्रण में रखा जाता हैं। मेथी का सेवन करने से वजन भी नियंत्रण में रहता हैं। इसका सेवन करने के लिए मेथी के दानों को एक रात पहले भिगो कर रख दें और सुबह उठने के बाद खाली पेट इसका सेवन कर लें। खाने में डली हुई मेथी भिगोई हुई मेथी दोनों के गुण बराबर होते हैं।

home remedies to treat pcos syndrome,healthy living,Health tips

पुदीने की चाय

स्पियरमिंट यानी पहाड़ी पुदीने की चाय पीने से लूटेनाइजिंग हार्मोन को बढ़ावा मिलता है और फॉलिकल को उत्तेजित करने वाले हार्मोन में कमी आती है और ये दोनों ही चीजें मासिक धर्म की उचित प्रक्रिया के लिए बेहद जरूरी हैं। पहाड़ी पुदीने की 2-3 पत्तियों को 1 कप गर्म पानी में 2-4 मिनट के लिए भिगोकर रखें। जितनी ज्यादा देर तक पत्तियां पानी में रहेंगी उनका उतना ही ज्यादा फ्लेवर आपको मिल पाएगा। आप चाहें तो इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए चुटकी भर चीनी भी डाल सकती हैं। लेकिन ज्यादा चीनी न डालें क्योंकि इस चाय को रोजाना 1 महीने तक पीना है।

home remedies to treat pcos syndrome,healthy living,Health tips

अलसी का बीज

अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड , फाइबर और ओमेगा 6 फैटी एसिड का एक बड़ा स्रोत होता है, जिससे शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा कम हो जाती हैं। अलसी के बीज से शरीर में ग्लूकोज बनता है, इसलिए अलसी के बीज पीसीओ की समस्या से निजात दिलाने में काफी आवश्यक हो जाते हैं। आप नाश्ते में अलसी के बीज का सेवन कर सकती हैं। इसका सेवन करते हुए यह बात ध्यान रखें कि इन्हें आपको अच्छे से चबा चबाकर खाना चाहिए।

home remedies to treat pcos syndrome,healthy living,Health tips

सेब का सिरका

सेब का सिरका भी पीसीओएस (PCOS) से निपटने के लिए फायदेमंद है, क्योंकि यह रक्त शर्करा को नियंत्रित और आपके शरीर को बहुत अधिक इंसुलिन के उत्पादन से दूर रखने में मदद करता है। एक गिलास पानी में सेब के सिरके के दो चम्मच मिक्स करें। रोजाना सुबह खाली पेट इसे पिएं। कई हफ्तों तक रोजाना ऐसा करना जारी रखें या जब तक आपको कोई सुधार ना दिखना शुरू हो जाए। अगर आपको इसका स्वाद पसंद नही है तो आप इसमे संतरे या किसी अन्य फल के रस के साथ मिक्स करके भी पी सकती हैं।

home remedies to treat pcos syndrome,healthy living,Health tips

आंवला

आंवला में विटामिन सी के गुण पाए जाते हैं और अगर आप पीसीओ से ग्रस्त हैं तो आपको आंवला का सेवन करना चाहिए। आंवले के सेवन से ब्लड शुगर स्तर और प्रजनन क्षमता में भी सुधार आता हैं। यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देता हैं। आप या तो आंवले का रस निकाल कर पी सकती हैं, नहीं तो आप इसका सेवन ऐसे भी कर सकती हैं।

home remedies to treat pcos syndrome,healthy living,Health tips

मुलेठी

मुलेठी में ग्लिसाइरिजिक एसिड होता है जो खून में पुरुष हार्मोन टेस्टोस्टेरॉन के लेवल को कम करने में मदद करता है। इसके लिए 1 चम्मच मुलेठी की जड़ या मुलेठी पाउडर को 1 कप गर्म पानी में अच्छी तरह से मिक्स करें और रोजाना दिन में एक बार पिएं। लंबे समय तक इस नुस्खे का फायदा आपको मिलता रहे इसके लिए 2 महीने या इससे ज्यादा समय तक इस प्रक्रिया को रोजाना दोहराएं।

home remedies to treat pcos syndrome,healthy living,Health tips

तुलसी

वह महिलाएं जो पीसीओ की समस्या से परेशान रहती हैं, उनके चेहरे पर बालों के साथ ही मुंहासे का भी अधिक विकास होता हैं। इसके पीछे अहम कारण इवोलूशन प्रक्रिया अपनी जगह नहीं ले पाता और एण्ड्रोजन का इस्तेमाल नहीं हो पाता। इसलिए लिवर से एसएचबीजी प्रोटीन काफी कम मात्रा में निकलता है। तुलसी से एण्ड्रोजन का उत्पादन काफी बढ़ जाता हैं और इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती हैं। इसके लिए तुलसी की दस से बारह पत्तियों को उबालकर सुबह नाश्ते से पहले चबाने से काफी लाभ होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!