न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन संकेतों से पता करें शिशु को हो रही गैस की समस्या, जानें दूर करने के घरेलू उपाय

ऐसे में आज हम आपको शिशु को हो रही गैस की समस्या के संकेतों और इससे आराम दिलाने वाले घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Sep 2022 1:32:21

इन संकेतों से पता करें शिशु को हो रही गैस की समस्या, जानें दूर करने के घरेलू उपाय

नवजात की देखभाल करना माता-पिता के लिए सबसे कठिन कार्य होता है। शुरूआती दिनों में बच्चों से जुड़ी परेशानियों से पेरेंट्स अनजान होते हैं और जरा सी परेशानी में डॉक्टर के पास पहुंच जाते हैं। हांलाकि बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होना लाजमी हैं और डॉक्टर का परामर्श भी जरूरी हैं। लेकिन इसी के साथ ही आपको बच्चों को हुई छोटी-छोटी परेशानियों और उनके इलाज पता होने चाहिए। आमतौर पर देखा जाता हैं कि छोटे बच्चों में गैस की समस्या बहुत अधिक होती हैं जिसके चलते वे परेशान होते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको शिशु को हो रही गैस की समस्या के संकेतों और इससे आराम दिलाने वाले घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

home remedies to treat gastric problems in new born,healthy living,Health tips

शिशु को गैस की समस्या के संकेत

लगातार रोते रहना

यह एक आम संकेत है। यूं तो शिशु कई कारणों से रोते हैं। लेकिन अगर वह लगातार रोते ही जा रहे हैं और रोते-रोते उनका चेहरा भी लाल हो रहा है। इसके अलावा, अगर आपको ऐसा लगता है कि रोते समय उन्हें दर्द हो रहा है तो यह शिशु के पेट में गैस का लक्षण हो सकता है। दरअसल, जब बच्चे को गैस होती है तो वह बहुत अधिक अनकंफर्टेबल हो जाता है, जिससे वह लगातार रोता है।

home remedies to treat gastric problems in new born,healthy living,Health tips

ठीक ढंग से ना खाना

सोने की तरह ही गैस होने पर बच्चे को फीडिंग में भी समस्या होती है। ऐसे बच्चे सही तरह से फीड नहीं कर पाते हैं या फिर वह अगर फीड करते भी हैं तो उसके बाद वह काफी असहज हो जाते हैं।

home remedies to treat gastric problems in new born,healthy living,Health tips

पैरों को खींचना

यदि बच्चे को गैस हो तो वह अपने आप को आरामदायक रखने का प्रयास करते हैं, इसके लिए बच्चे पैरों को अपनी छाती तक खींच सकते हैं। गैस होने के कारण बच्चे सिर्फ रोते ही नहीं बल्कि काफी बैचेन भी हो जाते हैं। आप बच्चे को डकार दिलवाकर या फिर कुछ अन्य तरीकों के साथ उनके गैस ठीक करने का प्रयास करें।

home remedies to treat gastric problems in new born,healthy living,Health tips

बच्चों को गैस होने पर आजमाएं ये घरेलू उपाय

अजवाइन

अजवाइन एक ऐसी चीज है, तो पेट से गैस को छूमंतर कर सकती है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाता है। ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। आप बच्चे को अजवाइन दे सकते हैं। इसके लिए आधा कप को अच्छे से उबाल लें। इसमें आधा चम्मच अजवाइन डालें। पानी के उबल जाने पर इसे छानकर हल्का गुनगुना पानी बच्चे को दें।

home remedies to treat gastric problems in new born,healthy living,Health tips

इलायची

इलायची कई गुणों से भरपूर होती है। इलायची में आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बच्चे को इलायची वाला दूध दिया जा सकता है और उसके खाने में 1 से 2 इलायची मिलाकर दी जा सकती हैं। इलायची बच्चों को देने से उल्टी और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता हैं।

home remedies to treat gastric problems in new born,healthy living,Health tips

अदरक का सेवन

अदरक को पाचन संबंधी समस्याओं के लिए खास माना जाता है। आप अपने बच्चों को अदरक दे सकते हैं। इसके लिए अदरक को पीसकर उसका रस निकाल लें। फिर उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। इसे बच्चे को दें।

home remedies to treat gastric problems in new born,healthy living,Health tips

पेट की सिंकाई करें

अगर बच्चे के पेट में गैस बनने के साथ पेट में ऐंठन भी हो रही है, तो जल्द राहत देने के लिए उसके पेट की सिंकाई करें। पेट की सिंकाई करने के लिए गुनगुने पानी में तौलिया भिगोकर उसे निचोडें और बच्चे के पेट पर रखें। ऐसा करने से बच्चे के पेट में बन रही गैस और ऐंठन से बच्चे को आराम मिलेगा।

home remedies to treat gastric problems in new born,healthy living,Health tips

नींबू का रस और काला नमक

बच्चे के पेट में गैस बनने पर नींबू को काले नमक के साथ दिया जा सकता है। अगर बच्चे को ये ज्यादा खट्टा लग रहा है, तो इसमें पानी भी मिला सकते है। ये उपाय बच्चे के खाने को पचाने में भी मदद करेगा। नींबू का रस और काला नमक बच्चे को कम ही मात्रा में दें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स