न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके मसूड़ों से भी निकलता रहता है खून, ये 8 उपाय आजमाकर पाएं राहत

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिन्हें आजमाकर मसूड़ों से निकलते खून की समस्या को रोका जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Apr 2022 1:23:53

क्या आपके मसूड़ों से भी निकलता रहता है खून, ये 8 उपाय आजमाकर पाएं राहत

जब भी कभी दांतों की सुरक्षा की बात की जाती हैं तो मसूड़ों का जिक्र भी किया जाता हैं जो इन्हें मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं। देखा जाता हैं कि कई लोग आज के समय में मसूड़ों से खून निकलने की समस्या से परेशान हैं। मसूड़ों से खून आना एक मेडिकल कंडिशन है पर कई बार किसी सख्त चीज को खाने या फिर ब्रश करने के दौरान चोट लग जाने से भी मसूड़ों से खून आने लगता है। हांलाकि यह आम बात हैं, लेकिन कई लोगों के साथ यह रोज होता हैं तो चिंता की बात हैं। ऐसे में समय रहते उचित इलाज करना जरूरी हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिन्हें आजमाकर मसूड़ों से निकलते खून की समस्या को रोका जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

home remedies to treat bleeding gums,healthy living,Health tips

ठंडी सिकाई

मसूड़ों में सूजन या खून आने पर उस हिस्से की बर्फ से सिकाई करने पर भी आराम मिलता है। किसी चोट या कट लगने के कारण मसूड़ों में सूजन को भी ठंडी सिकाई से ठीक किया जा सकता है। इससे जिंजिवाइटिस के कारण होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। 10 मिनट तक मसूड़ों की बर्फ से सिकाई करें और फिर 10 मिनट रूक कर दोबारा ऐसा करें।

home remedies to treat bleeding gums,healthy living,Health tips

शहद

मसूड़ों से खून आने की समस्या में शहद कारगर होता है। ऊंगली पर थोड़ा सा शहद लें। इसे हल्के-हल्के अपने मसूड़ों पर मसाज करें। शहद एंटीबैक्टेरियल होता है। इसमें मसूड़ों से सूजन और खून आने जैसे बैक्टेरियल संक्रमण से लड़ने के गुण पाए जाते हैं। इसमें मसूड़ों की सूजन कम करने वाले एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। यही कारण है कि शहद के इस्तेमाल से मसूड़ों में सूजन, खून आने समेत तमाम तरह की तकलीफों से राहत मिलती है। दिन में कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल करें।

home remedies to treat bleeding gums,healthy living,Health tips

नारियल तेल

यदि आपके मसूड़ों से अक्सर खून निकलता रहता है, तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल करें। नारियल तेल में मौजूद एंटी-इफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज मसूड़ों में होने वाले सूजन और प्लाक की समस्या को कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक बड़ा चम्मच नारियल तेल अपने मुंह में डालकर 2-5 मिनट के लिए घुमाएं। ऐसा करने से आपको फर्क नजर आएगा।

home remedies to treat bleeding gums,healthy living,Health tips

हल्दी

हेल्थ और स्किन के लिए लाभकारी माने जाने वाली हल्दी से मुंह और दांतों की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक गुण समस्या को खत्म करने में कारगर माने जाते हैं। इसकी खासियत है कि इसके इन प्राकृतिक गुणों की मदद से पायरिया को जड़ से खत्म किया जा सकता है। पायरिया को खत्म करने के लिए सुबह-सुबह हल्दी वाले पानी का कुल्ला करें। ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करने के बाद आप राहत महसूस करेंगे।

home remedies to treat bleeding gums,healthy living,Health tips

लौंग का तेल

लौंग का तेल तो वर्षों से दांतों और मसूड़ों की समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। लौंग के तेल में फेनोलिक कम्पाउंड जैसे यूजेनॉल से इसे एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व प्राप्त होते हैं, जो जिंजिवाइटिस और मसूड़ों से खून आने की समस्या को दूर कंट्रोल करते हैं।

home remedies to treat bleeding gums,healthy living,Health tips

नींबू पानी

अगर ब्रश करने के अलावा कुछ खाने पर भी मसूड़ों से खून आने की समस्या हो रही है, तो इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आप नींबू पानी की मदद ले सकते हैं। इस नुस्खे को अपनाना काफी आसान है। इसके लिए एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और इसमें नींबू का रस मिला लें। अब इस पानी से कुल्ला करें। कुछ दिनों में आप फर्क देख पाएंगे।

home remedies to treat bleeding gums,healthy living,Health tips

नमक के पानी का कुल्ला

प्रतिदिन नमक मिले गुनगुने पानी से कम से कम चार बार कुल्ला करें। बैक्टीरिया और इंफ्लेमेशन के कारण मसूड़ों की समस्याएं होती हैं, ऐसे में नमक वाला पानी बैक्टीरिया को कम करके मसूड़ों से खून आने की समस्या को रोक सकता है। यदि एक सप्ताह तक खून आना बंद नहीं होता है, तो दांत के डॉक्टर से जरूर दिखाएं।

home remedies to treat bleeding gums,healthy living,Health tips

ग्रीन टी

ग्रीन टी का नियमित इस्तेमाल करने से मसूड़ों से खून आने की समस्या से छुटकारा मिलता है। ग्रीन टी में कैटेचिन पाया जाता है। यह एक तरह का नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह मुंह के बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। हाल ही में 940 लोगों पर ग्रीन टी को लेकर किए गये शोध से पता चला है कि ग्रीन टी से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। शोध के दौरान लोगों के ग्रीन टी के इस्तेमाल से पहले और ग्रीन टी के इस्तेमाल के बाद के स्वास्थ्य के आधार पर पाया गया कि ग्रीन टी के इस्तेमाल से न सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आया, बल्कि उन्हें मुंह और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!