Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान तो तुरंत अपनाए ये घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा फायदा

ये हैं वो चीजें जिनके इस्तेमाल से आप बिना दवा लिए भी एसिडिटी की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 18 Mar 2021 7:00:45

एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान तो तुरंत अपनाए ये घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा फायदा

आज की जीवनशैली, भाग दौड़, और बहार के खाने से गैस होना एक आम सी बात है। रोज की भाग दौड़ वाली ज़िन्दगी में ज्यादातर बहार का खाना हो ही जाता है और उससे पेट में गैस होजाती है और इससे पेट में दर्द, जलन होना महसूस होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो पेट में पाए जाने वाले एसिडिक पदार्थ जब कभी फूड पाइप में आ जाते हैं तो एसिडिटी की परेशानी हो जाती है।अगर आप भी तले हुए और चटपटे खाने के शौकीन हैं तो आपको भी ये समस्या हो सकती है। लेकिन कभी-कभी एसिडिटी के कारण पेट में दर्द असहनीय होने लगता है। और इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए बहुत से लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस समस्या से दवाओं के बगैर भी आराम मिल सकता है, वो भी कुछ घरेलू उपायों को अपना कर। घरेलू नुस्खों के जरिए आप पेट में होने वाली गैस की समस्या को जड़ से भी खत्म कर सकते हैं। ये हैं वो चीजें जिनके इस्तेमाल से आप बिना दवा लिए भी एसिडिटी की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
remedies to treat acidity,acidity treatments,healthy living,Health tips जीरा

जीरा अपने रसोई में रखा वो मसाला है जो हर सब्जी, दाल के तड़के के लिए काम में लिया जाता है। जीरा सिर्फ तड़के के लिए ही नहीं बल्कि और भी तरीके से फायदेमंद है। जीरा पेट दर्द, कब्ज और एसिडिटी के इलाज में काफी कारगर है। जीरे को भूनकर काले नमक के साथ खाने से जल्दी आराम मिलता है।

अजवायन

अजवाइन को गैस और पेट दर्द में काफी फायदेमंद माना जाता है। एसिडिटी हो जाने पर अजवायन का उपाय बहुत कारगर होता है। दो चम्मच अजवायन को एक कप पानी में अच्छी तरह उबाल लें। जब ये पानी आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर छानकर पी लें। अगर आपको स्वाद अच्छा न लगे तो आप इसमें चुटकीभर नमक भी मिला सकते हैं।

remedies to treat acidity,acidity treatments,healthy living,Health tips अदरक

अदरक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। अदरक में पाए जाने वाले तत्व पेट गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत दिला सकते हैं। एसिडिटी होने पर अदरक के टुकड़े को देसी घी में पकाकर खाना चाहिए इससे फौरन राहत मिलेगी।

आंवला

अगर आपको अक्सर एसिडिटी की शिकायत रहती है तो आंवला खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। आप चाहें तो घर पर भी आंवला कैंडी बना सकते हैं। वैसे ये बाजार में भी आसानी से मिल जाती है।

remedies to treat acidity,acidity treatments,healthy living,Health tips काली मिर्च

गैस और बदहजमी की समस्या को काली मिर्च भी दूर करती है। काली मिर्च का सेवन करने से हाजमा भी सही रहता है और बदहजमी की समस्या नहीं होती। पेट में गैस होने पर आप दूध में काली मिर्च पाउडर मिलाकर पी सकते हैं।

हल्दी

हल्दी स्वास्थ्य के लिए हर रूप में फायदेमंद है। हल्दी में कई ऐसे पोषक तत्व है जो शरीर को कई लाभ प्रदान करते हैं। दही में हल्दी मिलाकर खाने से पेट दर्द, कब्ज, ऐंठन और एसिडिटी से राहत मिल सकती है।
remedies to treat acidity,acidity treatments,healthy living,Health tips हींग

एसिडिटी की समस्या में हींग भी बेहद फायदेमंद होती है। आप एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पिएं। इससे आपकी गैस की समस्या दूर हो जाएगी। ज्यादा गैस की समस्या हो तो दिन में करीब दो से तीन बार हींग का पानी पीने से आराम मिलेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
astrology