न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जली हुई जीभ करती है बेहद परेशान, इन 7 उपायों से मिलेगा तुरंत आराम

देखा जाता हैं कि गर्म खाना या ड्रिंक के सेवन में जल्दबाजी करने से अक्सर जीभ के जलने की समस्या खड़ी हो जाती हैं। यह जलन बेहद दुखदायी होती हैं और कई बार छालों की समस्या का भी सामना करना पड़ जाता हैं। जीभ पर होने वाली इस जलन से खाना-पीना भी दूभर हो जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Aug 2022 1:05:02

जली हुई जीभ करती है बेहद परेशान, इन 7 उपायों से मिलेगा तुरंत आराम

देखा जाता हैं कि गर्म खाना या ड्रिंक के सेवन में जल्दबाजी करने से अक्सर जीभ के जलने की समस्या खड़ी हो जाती हैं। यह जलन बेहद दुखदायी होती हैं और कई बार छालों की समस्या का भी सामना करना पड़ जाता हैं। जीभ पर होने वाली इस जलन से खाना-पीना भी दूभर हो जाता है। हालांकि जलन को शांत करने के लिए कुछ लोग अक्सर शक्कर खा लेते हैं। यह कुछ समय के लिए राहत देती हैं, लेकिन इसमें समस्या का जड़ से निपटारा नहीं होता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से गर्म खाने से जली जीभ की जलन में आराम पाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

burnt tongue,home remedies to cure burnt tongue,Health,Health tips

ठंडा पानी

अगर आपको अपनी जीभ पर हल्की जलन का अहसास हो रहा है तो इससे छुटकारा पाने का एक सबसे आसान उपाय है कि आप तुरंत एक गिलास ठंडा पानी पीएं। इससे आपको जीभ में होने वाली जलन से आराम मिलेगा। वैसे आप चाहें तो ठंडे पानी के स्थान पर कुछ भी ठंडा जैसे बर्फ, आईसक्रीम या ठंडा जूस आदि का सेवन भी कर सकते हैं। यह ठंडी चीजें आपको सूदिंग इफेक्ट देती हैं। इसके अतिरिक्त आप कुछ दिनों तक गर्म खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों से दूर रहें।

burnt tongue,home remedies to cure burnt tongue,Health,Health tips

दही

जब जीभ जले तो दही खाने से आपको जलन से आराम मिल सकता है। इसके अलावा, दही खाने से खोई हुई स्वाद वापस आ सकती है। साथ ही दही जीभ को ठंडक प्रदान करता है जिससे छाले नहीं होते हैं। इसलिए जैसे ही जीभ जले तुरंत दही खा लें।

burnt tongue,home remedies to cure burnt tongue,Health,Health tips

नमक का पानी

ठंडा पानी पीने के बाद जब आपकी जीभ का तापमान सामान्य हो जाए तो आप हल्के गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक डालकर उससे कुल्ला करें। इससे भी आपको बाद में होने वाली जीभ में जलन से आराम मिलेगा। दरअसल, नमक एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है जो सूजन और दर्द को कम करता है। इससे आपको जलन का अहसास काफी कम होगा।

burnt tongue,home remedies to cure burnt tongue,Health,Health tips

शहद
शहद में जीवाणुरोधी और सूजनरोधी गुण मौजूद होते हैं, जो जलन को कम करने में बेहद मददगार है। अपने मुंह में एक चम्मच शहद डालें और इसे निगलने से पहले थोड़ी देर मुंह में रहने दें। जल्द छालों से निजात पाने के लिए इसे दो-तीन बार इसी तरह मुंह में रखें।

burnt tongue,home remedies to cure burnt tongue,Health,Health tips

चीनी

चीनी को एक प्राकृतिक पेन रिलीवर के रूप में जाना जाता है। जीभ के जलने पर आप कुछ दाने चीनी के अपनी जीभ पर रखें और अपने आप घुलने दें। इससे आपको जलन में काफी राहत मिलेगी। आप चाहें तो चीनी के स्थान पर दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण जलन को शांत करने के साथ-साथ हीलिंग प्रोसेस को भी तेज करते हैं।

burnt tongue,home remedies to cure burnt tongue,Health,Health tips

पुदीना

पुदीना में मेन्थॉल के गुण मौजूद रहते हैं जो जलन वाले हिस्से को सुन्न कर देते हैं और सूजन को कम करते हैं। पुदीने में मौजूद जीवाणुरोधी गुण स्किन को नुकसान पहुंचाने से बचाते हैं। आप जली हुई ज़ुबान पर पुदीने का टूथपेस्ट लगा सकते हैं आपको आराम मिलेगा।

burnt tongue,home remedies to cure burnt tongue,Health,Health tips

ऐलोवेरा

ऐलोवेरा का इस्तेमाल आपने यूं तो कई तरह से किया होगा, लेकिन यह जीभ के जलने पर भी उसे हील करने में काफी काम आता है। साथ ही इसके कारण आपको दर्द व सूजन में काफी आराम मिलता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एलोवेरा के पत्ते को तोड़कर उसका फ्रेश जेल निकालें और उसे अपनी जीभ पर लगाएं। आप इस प्रक्रिया को दिन में कई बार दोहराएं। इसके अतिरिक्त आप एलोवेरा जेल को आईस ट्रे में रखकर फ्रीजर में रख दें और इस आईस क्यूब को कई बार अपनी जीभ पर रखें। इससे आपको काफी ठंडक का अहसास होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स