न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कान का साफ ना होना बन सकता हैं बहरेपन का कारण, लें इन तरीकों की मदद

लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से कान को आसानी से साफ किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Jul 2022 2:15:15

कान का साफ ना होना बन सकता हैं बहरेपन का कारण, लें इन तरीकों की मदद

शरीर के हर अंग के स्वस्थ और सुचारू रूप से काम करने के लिए उनकी सफाई होआ बहुत जरूरी हैं। शरीर का ऐसा ही एक जरूरी अंग हैं कान जो बेहद संवेदनशील हैं। कान में मैल जमना एक सामान्य क्रिया हैं जिसे ईयर वैक्स के नाम से भी जाना जाता है। इसकी समय-समय पर सफाई होना जरूरी हैं। देखा जाता हैं कि कई लोग कान की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं जो कि कान में दर्द, खुजली, जलन या बहरापन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता हैं। हांलाकि कान की सफाई करना थोड़ा मुश्किल काम होता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से कान को आसानी से साफ किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

home remedies to clean ears naturally,healthy living,Health tips

सरसों, जैतून और नारियल का तेल

सरसों, जैतून और नारियल का तेल भी बादाम के तेल की तरह कान का मैल निकालने में मददगार साबित होता है। इस बात का ध्यान रखें कि बाजार से हमेशा अच्छी क्वालिटी का ही तेल लाएं। अब आप इनमें से किसी भी तेल में लहसुन की तीन से चार कलियां डालकर गर्म करें, तेल दो चम्मच ही ले। इस लहसुन तेल को थोड़ा सा गुनगुना हो जाने पर कुछ बूंद कान में डालकर रूई से कान बंद कर लें। ऐसा करने से खोंट आसानी से बाहर निकल आती है।

home remedies to clean ears naturally,healthy living,Health tips

बेकिंग सोडा

कान का मैल निकालने में बेकिंग सोडा मददगार साबित होगा। गर्म पानी के 2 औंस में 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स करें। यदि आपके पास ड्रॉपर की बोतल है, तो उसमें घोल डालें। अपने सिर को साइड में झुकाएं और धीरे से अपने कान में घोल की 5 से 10 बूंदें डालें, एक बार में एक बूंद। एक घंटे के लिए छोड़ दें, फिर पानी से साफ करें। इसे दिन में एक बार करें जब तक कान का मैल साफ न हो जाए। यह कुछ दिनों के भीतर हो सकता है। दो सप्ताह से अधिक समय तक ऐसा न करें।

home remedies to clean ears naturally,healthy living,Health tips

बेबी ऑयल

कान की गंदगी निकालने के लिए बेबी ऑयल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने कानों में 3 से 4 बूंदें बेबी ऑयल को डाल कर रूई से बंद कर दें और फिर 5 मिनट बाद रूई को निकाल दें। इससे कान का मैल अपने आप बाहर आ जाता है।

home remedies to clean ears naturally,healthy living,Health tips

लहसनु का तेल

लहसुन की तीन से चार कलियां लें और तीन चम्मच नारियल तेल लें। अब गैस पर एक पैन रखें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। इतने लहसुन की कलियों को छीलकर हल्का-सा कूट लें। अब लहसुन को तेल में डाल दें और हल्का-सा भूरा होने पर गैस बंद कर दें। इस तेल के गुनगुना होने पर कुछ बूंदें कान में डालकर रूई से कान को बंद कर दें।

home remedies to clean ears naturally,healthy living,Health tips

सेब का सिरका और हाइड्रोजन पराक्साइड

थोड़ा सा हाइड्रोजन पेरोक्साइड को लेकर पानी में घोलें और इस मिक्सचर को कान में डालें। उसके बाद इस घोल को कान से बाहर निकाल दें। सिरका की मदद से भी कान की सफाई कर सकते हैं। आप थोड़े से सिरके को एक चम्मच पानी में मिला ले। अब इसको कान में डाल दें। आप इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें।

home remedies to clean ears naturally,healthy living,Health tips

गुनगुना पानी

आप गुनगुने पानी की मदद से भी कान का मैल साफ कर सकते हैं। इसके लिए पानी को थोड़ा सा गुनगुना कर लें और फिर रूई की सहायता से कान के अंदर डालें। कुछ सेकंड रखने के बाद कान से उलटकर पानी को बाहर निकाल दें।

home remedies to clean ears naturally,healthy living,Health tips

सैलाइन सल्यूशन

½ कप हल्के गरम पानी में 1 छोटा चम्मच नमक घोल लें। फिर उसमें छोटा सा रूई का टुकड़ा भिगोएं और उसे कानों में निचोड़ दें। कान में पानी अच्छी तरह से चला जाना चाहिये। उसके बाद कान को पलट कर पानी को बाहर निकाल दें।

home remedies to clean ears naturally,healthy living,Health tips

प्याज का रस

आप पहले प्याज को भूनकर इसका रस निकाल लें। उसके बाद रूई की मदद से कुछ बूंदे कान के अंदर डालें। इससे कान की गंदगी आसानी से बाहर आ जाएगी।

home remedies to clean ears naturally,healthy living,Health tips

बादाम का तेल

कान का मैल निकालने के लिए बादाम का तेल सबसे पुराने तरीकों में से एक है। आप इस तेल को पहले गुनगुना कर लें उसके बाद दो या तीन बूंद बादाम का तेल कान में डालकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दे। इस तेल से कान का मैल मुलायम हो कर आराम से बाहर निकल जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग