न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना दवाइयों के करें गले की खराश का इलाज, आजमाइए ये देसी नुस्खें

जब मौसम बदलता है, तो मौसम में परिवर्तन के अनुसार हमारे शरीर को ढलने में थोड़ा समय लगता है। इस दौरान इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे बदलते मौसम के साथ कई लोग वायरल, बैक्टीरियल इन्फेक्शंस की चपेट में आ जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Jul 2023 12:56:13

बिना दवाइयों के करें गले की खराश का इलाज, आजमाइए ये देसी नुस्खें

जब मौसम बदलता है, तो मौसम में परिवर्तन के अनुसार हमारे शरीर को ढलने में थोड़ा समय लगता है। इस दौरान इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे बदलते मौसम के साथ कई लोग वायरल, बैक्टीरियल इन्फेक्शंस की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में कई बार जुखाम या खांसी के कारण गले की खराश का सामना करना पड़ता है। गले में खराश ऊपरी श्वसन मार्ग में होने वाला संक्रमण है। गले में खराश के कारण लोगों को बुरा हाल हो जाता है, यहां तक कि कुछ लोगों को तो इसकी वजह से गले में छाले, दर्द और गला छिलने जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं। खराश होने पर गले में हमेशा हल्का दर्द और असहजता बनी रहती है। अगर आप इससे राहत पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे देसी नुस्खों के बारे में बताने जा रहे है जिनका इस्तेमाल कर आपको बिना दवाइयों के सेवन से भी राहत मिल जाएगी। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

बिना दवाइयों के करें गले की खराश का इलाज, आजमाइए ये देसी नुस्खें

नमक वाले पानी से गरारे

यह गले की खराश दूर करने का सबसे आसान और आजमाया हुआ नुस्खा है। इसके लिए पहले पानी में एक दो चुटकी नमक डाले फिर पानी को हल्का गुनगुना करें। इसके बाद एक गिलास गुनगुने पानी से लगभग पांच मिनट तक गरारे करें। यह गले की खराश को ददोर करता है और गले के दर्द से आराम दिलाता है।

बिना दवाइयों के करें गले की खराश का इलाज, आजमाइए ये देसी नुस्खें

शहद

रिसर्च गेट में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, गले में इन्फेक्शन के लिए शहद सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो खांसी और सर्दी के लक्षणों को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह गले के दर्द के लिए भी एक प्रभावी उपाय है। गले में खराश और खांसी से राहत पाने के लिए ताजे अदरक के पेस्ट के साथ शहद का उपयोग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

बिना दवाइयों के करें गले की खराश का इलाज, आजमाइए ये देसी नुस्खें

अदरक का काढ़ा

अदरक को छील लें और इसके बाद इसे पानी में डालकर कुछ देर तक उबलने दें। जब पानी आधा हो जाएं, तो समझ लें कि आपका काढ़ा बन कर तैयार हो चुका है। गले में खराश या दर्द होने पर इस काढ़े का सेवन करें। दिन में दो से तीन बार इसे पीना से काफी आराम मिल सकता है।

बिना दवाइयों के करें गले की खराश का इलाज, आजमाइए ये देसी नुस्खें

सेब का सिरका

सेब का सिरका एंटीमाइक्रोबियल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण से परिपूर्ण होता है जो गले और नाक के संक्रमण और खराश से राहत दिला सकता हैं। इस्तेमाल के लिए गर्म पानी में सेब का सिरका और नमक मिला लें। अब इस पानी से गरारे करें। यह प्रक्रिया दिन में 4-5 बार करें। आप चाहें तो आधा लिटर गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर स्टीम भी ले सकते हैं।

बिना दवाइयों के करें गले की खराश का इलाज, आजमाइए ये देसी नुस्खें

मुलेठी

मुलेठी एक हर्बल उपचार है जो एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है। ये न केवल गले की खराश बल्कि अपच, कब्ज, पेट के अल्सर और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने में मदद करती है। मुलेठी का सेवन करने का सबसे आसान तरीका है चाय बनाना। एक पैन में 1 मुलेठी की जड़ को 1 गिलास पानी के साथ डालें। इसे 5 मिनट तक उबालने दें और फिर इसे 5 मिनट तक रखें। अब मुलेठी की चाय को छान कर पी लें।

बिना दवाइयों के करें गले की खराश का इलाज, आजमाइए ये देसी नुस्खें

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन नामक एक पॉलीफेनोल होता है। इसमें एंटीवायरस, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी फंगल गुण होते हैं। यह वायरल संक्रमण के लक्षणों को रोकने के लिए इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। ऐसे में हल्दी गले के दर्द के लिए एक प्रभावी उपचार हो सकता है। इसके लिए गर्म दूध में थोडा सा हल्दी पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मिला लें और इसे दिन में 2-3 बार पिएं।

बिना दवाइयों के करें गले की खराश का इलाज, आजमाइए ये देसी नुस्खें

काली मिर्च

काली मिर्च और मिश्री का सेवन करके आप गले की खराश की ठीक कर सकते हैं। सबसे पहले मिश्री को पीसकर उसका चूर्ण बना लें। अब बराबर मात्रा में काली मिर्च का पाउडर और पिसी हुई मिश्री मिक्स करें। इस मिक्स का सेवन आपको दिन में दो से तीन बार करना है। एक बार में एक-चौथाई चम्मच का सेवन करें और इसे खाने के 30 मिनट तक पानी ना पिएं। पहली बार में ही आपको आराम मिलेगा और आपका गला जल्दी ही ठीक हो जाएगा।

बिना दवाइयों के करें गले की खराश का इलाज, आजमाइए ये देसी नुस्खें

लौंग

गले की खराश के लिए लौंग का आप कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे सादा चबाया जा सकता है, गर्म पानी में लौंग डालकर इसका सेवन कर सकते हैं या फिर लौंग की हर्बल टी बना सकते हैं। लौंग की हर्बल टी बनाने के लिए लौंग को एक कप पानी में उबालें और आधा चम्मच शहद डालकर छानें और पिएं।

बिना दवाइयों के करें गले की खराश का इलाज, आजमाइए ये देसी नुस्खें

तुलसी का काढ़ा

गले की खराश के लिए तुलसी का काढ़ा बेहद फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए एक बर्तन में तेज आंच पर पानी उबाल लें। दूसरी तरफ मिक्सर में लौंग, काली मिर्च और दालचीनी को पीस लें। अब कुछ तुलसी के पत्तों के साथ इस पिसे हुए मसाले को बर्तन में डाल कर उबाल लें।

बिना दवाइयों के करें गले की खराश का इलाज, आजमाइए ये देसी नुस्खें

मेथी के बीज

गले की खराश का देसी इलाज में मेथी भी शामिल है। मेथी के बीज एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से परिपूर्ण होते हैं, जो शरीर के संक्रमण को दूर करने में मदद कर सकते हैं। मेथी का उपयोग जुकाम, खांसी, निमोनिया, गले की खराश और श्वसन वाहिकाओं की समस्या से निजात पाने में किया जा सकता है। इसके लिए पानी में मेथी डालकर अच्छी तरह उबाल लें। पानी को ठंडा होने दें। फिर पानी को छानकर गरारे करें। यह प्रक्रिया दिन में 4-5 बार करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री