न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार बैठने या खड़े रहने से होता है पैरों में दर्द, इन घरेलू उपायों को अपनाते हुए करें दूर

पैर शरीर में संतुलन बनाते है। थकान के कारण पैर ही सबसे पहला शरीर का अंग है जिसमें आपको दर्द महसूस होता है। जैसे-जैसे आपका शरीर थकता जाता है वैसे-वैसे आपके पैरों का दर्द बढ़ता जाता है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 21 Jul 2023 11:23:13

लगातार बैठने या खड़े रहने से होता है पैरों में दर्द, इन घरेलू उपायों को अपनाते हुए करें दूर

पैर शरीर में संतुलन बनाते है। थकान के कारण पैर ही सबसे पहला शरीर का अंग है जिसमें आपको दर्द महसूस होता है। जैसे-जैसे आपका शरीर थकता जाता है वैसे-वैसे आपके पैरों का दर्द बढ़ता जाता है। कई बार ज्यादा थकने से हमारे पैरों में इतना दर्द होता है कि हम सही से नींद भी नहीं ले पाते है। पैर शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये चलने व शरीर का पूरा भार उठाने और पुरे शरीर का संतुलन बनाए रखने का कार्य करते है। पैरो में 26 हड्डिया 114 लिंगामेंट, 21 प्रकार की मांसपेशिया होती जिनकी वजह से पैरो की सरंचना इस प्रकार की बनी होती है जिससे हम आजीवन चले तो भी खराबी नहीं हो सकती है, लेकिन फिर भी पैरो के प्रति की गयी लापरवाही के कारण पैरो में अनेक प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है जिनमे से एक पैरो की थकान का होना। ऐसे में अगर आप कुछ ऐसे उपाय करें जिससे आपको पैरों में के दर्द में राहत मिल सकें वह अपनाने चाहिए।

लगातार बैठने या खड़े रहने से होता है पैरों में दर्द, इन घरेलू उपायों को अपनाते हुए करें दूर

ठंडे पानी की बोतल

पैरों में थकान शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है। पैरों में थकान और दर्द से राहत पाने के लिए आप ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आप ठंडे पानी की बोतल को पैरों के नीचे रखकर उसे आगे पीछे करें। इससे आपके पैर के तलवों को राहत मिलती है। अगर आपके पैरों में जलन हो रही है तो वह भी कम हो जाती है।

लगातार बैठने या खड़े रहने से होता है पैरों में दर्द, इन घरेलू उपायों को अपनाते हुए करें दूर

गर्म पानी में नमक डालकर करें पैरों की सिकाई

अगर आपके पैरों में थकान की वजह से बहुत ज्यादा दर्द है तो आप गर्म पानी में नमक डालकर उसमें पांव रखके अच्छे से सिकाई कर सकते हैं। इससे आपकी पैरों की मांसपेशियों में आराम मिलता है। यह आपकी पैरों की मांसपेशियों में हो रही थकान में आराम पहुँचाता है।

लगातार बैठने या खड़े रहने से होता है पैरों में दर्द, इन घरेलू उपायों को अपनाते हुए करें दूर

बर्फ की सिकाई

अगर आपको पैरों में दर्द के साथ-साथ सूजन भी आ रही है तो आप एक तौलिये या सूती कपड़े में बर्फ के टुकड़े रख लें और सूजन वाली जगह पर सिकाई करें। इससे आपके पैरों की सूजन कम होती है।

लगातार बैठने या खड़े रहने से होता है पैरों में दर्द, इन घरेलू उपायों को अपनाते हुए करें दूर

मालिश

मसाज आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा करता है। इससे हमारे शरीर की सारी नसें खुल जाती हैं जिससे आपकी मांसपेशियों में आराम आता है। आप पैरों की मालिश के लिए सरसों या जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लगातार बैठने या खड़े रहने से होता है पैरों में दर्द, इन घरेलू उपायों को अपनाते हुए करें दूर

हल्दी वाला दूध

पैरों में थकान दूर करने के लिए हल्दी वाला दूध फायदेमंद होता है। हल्दी के दूध के कई औषधीय फायदे होते हैं जिसका जिक्र आयुर्वेद में किया जाता है। हल्दी से दर्द कम होता है और दूध पीने से ऊर्जा भी मिलती है।

लगातार बैठने या खड़े रहने से होता है पैरों में दर्द, इन घरेलू उपायों को अपनाते हुए करें दूर

मेहंदी

गर्मी के दिनों में पैरों की थकान की वजह से जलन और दर्द की समस्या हो जाती है, इसके लिए पैरों में मेहँदी लगाये। मेहँदी की वजह से पैरों को ठंडक मिलेगी और आराम भी मिलेगा।

लगातार बैठने या खड़े रहने से होता है पैरों में दर्द, इन घरेलू उपायों को अपनाते हुए करें दूर

सही फुटवेयर का चयन करें

यदि आपको नियमित रूप से पैरों में थकान और दर्द रहता है, तो यह आपके फुटवेयर के कारण भी हो सकता है। किसी भी फुटवियर को जरूरत से ज्यादा समय के लिए पहने रहने से पैरों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यदि आप हाई हील सैंडल पहनती हैं या आपके जूते बिना सही आर्क और सपोर्ट के बने हो तो, आपके पूरे पैर को डैमेज कर सकते हैं। वहीं शुपलियों का साइज किसी भी वक्त बढ़ सकता है, ऐसे में एक उचित समय के बाद अपने फुटवियर को बदलना जरूरी है।

लगातार बैठने या खड़े रहने से होता है पैरों में दर्द, इन घरेलू उपायों को अपनाते हुए करें दूर

स्ट्रेच करने से मिलती है राहत

यदि आप पैर की दर्द से ज्यादा परेशान रहती हैं, तो स्ट्रैचिंग भी आपके लिए कमाल कर सकती है। वहीं अपने पैरों को तरह तरह से स्ट्रेच कर सकती हैं। इन्हीं में से एक सबसे अच्छा तरीका है अपने पैर के निचले हिस्से में मोटा रबड़ लगा कर अपने पैरों को खोलकर स्ट्रेच करना। हर बार 5 सेकंड तक इस स्ट्रेच पोजीशन को होल्ड करके रखें और इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं। इसके साथ ही यदि आप चाहें तो फर्श पर खड़ा होकर अपने पैर की उंगलियों के बल खुद को उठाकर स्ट्रेच कर सकती है। यह आपके पैर दर्द को कम करने के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज है।

लगातार बैठने या खड़े रहने से होता है पैरों में दर्द, इन घरेलू उपायों को अपनाते हुए करें दूर

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर में एनाल्जेसिक तत्त्व मौजूद होते हैं। एनाल्जेसिक गुणों के कारण पैरों की सूजन कम हो जाती है। पैरों के दर्द में भी राहत मिलती है। अगर आपके पैरो में बहुत सूजन आ गयी है और दर्द बेहद बढ़ गया है तो आप इस उपाय को अपनाएं आपको आराम महसूस होगा।

लगातार बैठने या खड़े रहने से होता है पैरों में दर्द, इन घरेलू उपायों को अपनाते हुए करें दूर

योग जरूर करें

अगर आपको पैरों में क्रैम्प जैसा लगता है तो आपको बहुत ही ज़्यादा दर्द महसूस हो रहा है। ऐसे में आपको योग ज़रूर करना चाहिए। योग करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और शरीर डिटॉक्स होता है। योग से शरीर का हीलिंग प्रोसेस भी काफी तेज हो जाता है। योग करने से दर्द कम हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह