न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन घरेलू नुस्खों की मदद से दूर होगी पेट में कीड़ों की समस्या, जानें और आजमाए

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से पेट में कीड़ों की समस्या से निजात पाई जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 11:10:26

इन घरेलू नुस्खों की मदद से दूर होगी पेट में कीड़ों की समस्या, जानें और आजमाए

अक्सर देखा जाता हैं कि बच्चों को पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। खासतौर से जब पेट में कीड़े पनपते हैं तो पेट में दर्द की समस्या उठती हैं। आंतों की दीवार पर कीड़े जमते हैं जिसकी वजह से भोजन करने के बाद भी कमजोरी महसूस होती हैं। पेट के कीड़े आंतों की परतों का खून चूसते हैं। पेट में कीड़े होने पर पेट में दर्द, दस्त, थकान, खांसी या फेफड़े जमना, मतली, उल्टी, पेट फूलना या गैस बनना, मल से कीड़े निकलना जैसी कई समस्याएं उठती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से पेट में कीड़ों की समस्या से निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

इन घरेलू नुस्खों की मदद से दूर होगी पेट में कीड़ों की समस्या, जानें और आजमाए

सेब का सिरका

पेट के कीड़े होने पर आप इलाज के तौर पर सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस्तेमाल के लिए गर्म पानी में सेब के सिरके को डालकर मिला लें। जब दोनों चीजें अच्छी तरह से मिल जाएं तो इसमें शहद को मिला लें। तैयार मिश्रण को रोजाना एक से दो बार पीएं। सेब का सिरका आपको पोषण देने के साथ ही परजीवी संक्रमण के बाद पेट के पीएच स्तर को सामान्य करने का भी काम करता है। इसके अलावा यह बाहरी परजीवी को नष्ट करने और आपको दोबारा स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है।

इन घरेलू नुस्खों की मदद से दूर होगी पेट में कीड़ों की समस्या, जानें और आजमाए

अरंडी का तेल

अधिकत लोगों के घर में अरंडी का तेल मौजूद होता है। अरंडी का तेल आपकी खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही आपके स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इसका उपयोग पेट के कीड़ों को मारने के लिए भी किया जा सकता है। इस्तेमाल के लिए अरंडी के तेल को एक कप गर्म पानी में मिला दें। इसके बाद आप इस मिश्रण को धीरे धीरे घूंट घूंट करके पिएं। इस मिश्रण को आप एक दिन में एक बार ही पिएं और ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करें।

इन घरेलू नुस्खों की मदद से दूर होगी पेट में कीड़ों की समस्या, जानें और आजमाए

लहसुन

लहसुन में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से दूर रखने का कार्य करते हैं। शायद इसी वजह से भारत के अधिकतर घरों में लहसुन का उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता है। लहसुन से पेट में होने वाले कीड़ों की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इस्तेमाल के लिए सुबह खाली पेट आपको चार से पांच लहसुन की कलियों को खाना चाहिए। इस उपाय को करते समय आपको पहले लहसुन खाने में परेशानी हो सकती है, इसलिए शुरुआत में कम मात्रा में लहसुन खाएं और बाद में धीरे धीरे इसकी संख्या को बढ़ा दें।

इन घरेलू नुस्खों की मदद से दूर होगी पेट में कीड़ों की समस्या, जानें और आजमाए

नारियल तेल

नारियल तेल से भी आप पेट के कीड़ों को नष्ट कर सकते हैं। नारियल तेल और नारियल के सफेद हिस्से से बनी खाद्य साम्रगी आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में महत्वपूर्ण होती है। यह दोनों पेट के कीड़ों को नष्ट करने और बाहर निकालने में भी मददगार होती हैं। पेट के कीड़ों की समस्या को दूर करने के लिए आप नारियल से बनी खाद्य सामग्रियों का भी सेवन कर सकते हैं। जब तक आपको अपनी मौजूदा स्थिति में कोई सुधार न लगें तब तक आप रोजाना एक बार इस उपाय को आजमा सकते हैं।

इन घरेलू नुस्खों की मदद से दूर होगी पेट में कीड़ों की समस्या, जानें और आजमाए

लौंग

लहसुन की तरह ही लौंग में भी कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। हमारे घरों में इस्तेमाल की जाने वाली लौग से भी आप पेट के कीड़ो की समस्या को दूर कर सकते हैं। इस्तेमाल के लिए कप पानी को गर्म करें। जब पानी गर्म हो रहा हो तो आप उसमें लौग डाल दें। करीब चार से पांच मिनट तक पानी में लौंग को उबलने दें। इसके बाद आप गर्म पानी को छानकर एक कप में डाल लें। जब पानी हल्का ठंडा हो जाए तो आप इसमें शहद मिला दें और इसको चाय की तरह पीएं। आप इस उपाय को करीब एक सप्ताह तक दिन में दो से तीन बार दोहराते रहें।

इन घरेलू नुस्खों की मदद से दूर होगी पेट में कीड़ों की समस्या, जानें और आजमाए

हल्दी

अन्य मसालों की तरह हल्दी भी लगभग सभी घरों में पाई जाती है। हम लोग सामान्यतः हल्दी को अपने आहार में रोजाना शामिल करते ही हैं। हल्दी भी गुणों की खान मानी जाती है। इससे कई तरह के रोगों को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसी वजह से पेट के कीड़ों के घरेलू उपाय में हल्दी को भी शामिल किया जाता है। इस्तेमाल के लिए आप गर्म दूध में हल्दी को अच्छी तरह से मिला लें और इसको धीरे धीरे पी लें। हल्दी वाले दूध को आप रोजाना एक या दो बार पी सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा