न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों के दिनों में हो जाए सर्दी-जुकाम तो आजमाए ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं। इनकी मदद से गर्मियों के दिनों में होने वाले सर्दी-जुकाम से तुरंत राहत मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Mar 2022 7:06:08

गर्मियों के दिनों में हो जाए सर्दी-जुकाम तो आजमाए ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

सर्दियों के मौसम में ठंड की वजह से सर्दी-जुकाम होना आम बात है। लेकिन गर्मियों के दिनों में भी सर्दी-जुकाम की परेशानी बहुतयात देखने को मिलती हैं। गर्मियों के मौसम में अक्सर फ्रीज का पानी पीने और एसी, कूलर में रहने से लोगों को राहत तो मिलती है लेकिन परिणाम स्वरुप सर्दी-जुकाम का खतरा भी बना रहता हैं। आपको गर्मी में जुकाम होता है तो आपको पेट की खराबी और लगातार छींकने और खांसी का अनुभव होने की संभावना रहती है। ऐसे में इससे आराम पाने के लिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं। इनकी मदद से गर्मियों के दिनों में होने वाले सर्दी-जुकाम से तुरंत राहत मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

गर्मियों के दिनों में हो जाए सर्दी-जुकाम तो आजमाए ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

दूध और हल्दी

गर्म पानी या फिर गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से सर्दी जुकाम में तेजी से फायदा होता है। यह नुस्खा ना सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी कारगर साबित होता है। हल्दी एंटी वायरल और एंटी बैक्टेरियल होता है जो सर्दी जुकाम से लड़ने में काफी मददगार होता है।

गर्मियों के दिनों में हो जाए सर्दी-जुकाम तो आजमाए ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

लहसुन

दरअसल, लहसुन एक प्रकार का ब्लड प्यूरीफाइर है। लहसुन सर्दी-जुकाम से लड़ने में काफी मददगार होता है। लहसुन में एलिसिन नामक एक रसायण होता है जो एंडी बैक्टेरियल, एंटी वायरल और एंटी फंगल होता है। लहसुन की पांच कलियों को घी में भुनकर खाए। ऐसा एक दो बार करने से जुकाम में आराम मिल जाता है। सर्दी जुकाम के संक्रमण को लहसुन तेजी से दूर करता है।

गर्मियों के दिनों में हो जाए सर्दी-जुकाम तो आजमाए ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

अदरक

अदरक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गर्मी के मौसम में होने वाली सर्दी से लडऩे में मददगार हैं। अदरक के साथ नींबू और शहद मिलाकर सेवन किया जाए, तो इससे आपका सर्दी-जुकाम बहुत जल्दी ठीक हो जाएगा। अदरख के यूं तो कई फायदे है लेकिन अदरख की चाय सर्दी-जुकाम में भारी राहत प्रदान करती है। सर्दी-जुकाम या फिर फ्लू के सिम्टम में ताजा अदरख को बिल्कुल बारीक कर ले और उसमें एक कप गरम पानी या दूध मिलाए। उसे कुछ देर तक उबलने के बाद पीए। यह नुस्खा आपको सर्दी जुकाम से राहत पाने में तेजी से मदद करता है।

गर्मियों के दिनों में हो जाए सर्दी-जुकाम तो आजमाए ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

दालचीनी

दालचीनी सर्दी -जुकाम को सही करने का रामबाण इलाज है। यह वायरल अटैक और अन्य संक्रमणों को ठीक करने में बहुत मदद करती है। इस्तेमाल के लिए दालचीनी को थोड़े पानी में उबालें। अब इस पानी को छानें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। दालचीनी की चाय को दिन में एक बार पीकर सर्दी को कुछ घंटों में दूर कर सकते हैं।

गर्मियों के दिनों में हो जाए सर्दी-जुकाम तो आजमाए ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

तुलसी पत्ता और अदरख

तुलसी अपने एंटीमाइक्रोबियल गुणों के लिए जानी जाती है। सर्दी में ही नहीं, बल्कि गर्मी के मौसम में भी नाक बंद हो जाए, तो तुलसी के सेवन से नथुने को खोलने में मदद मिलती है। अदरक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गर्मी के मौसम में होने वाली सर्दी से लडऩे में मददगार हैं। तुलसी और अदरख को सर्दी-जुकाम के लिए रामबाण माना जाता है। इसके सेवन से इसमें तुरंत राहत मिलती है। एक कप गर्म पानी में तुलसी की पांच-सात पत्तियां ले। उसमें अदरख के एक टुकड़े को भी डाल दे। उसे कुछ देर तक उबलने दे और उसका काढ़ा बना ले। जब पानी बिल्कुल आधा रह जाए तो इसे आप धीरे-धीरे पी ले। यह नुस्खा बच्चों के साथ बड़ों को भी सर्दी-जुकाम में राहत दिलाने के लिए असरदार होता है।

गर्मियों के दिनों में हो जाए सर्दी-जुकाम तो आजमाए ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

प्याज

सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए प्याज कारगार उपाय है। यह न केवल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है, बल्कि सांस की नली में मौजूद बैक्टीरिया को भी नष्ट करती है। इस्तेमाल के लिए एक कटोरे में प्याज की कुछ स्लाइस काटें और शहद के साथ मिलाएं। कटोरे को ढंक दें और रातभर रखे रहने दें। इसमें से निकलने वाले तरल पदार्थ को सुबह खाली पेट पी लें। सर्दी जल्दी ठीक न होने पर इस नुस्खे को आप लगातार सात दिनों तक कर सकते हैं।

गर्मियों के दिनों में हो जाए सर्दी-जुकाम तो आजमाए ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

हल्दी

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है। इसके अलावा हल्दी में पर्याप्त मात्रा में मौजूद एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीसेप्टिक गुण गर्मियों में सर्दी लगने की समस्या से निजात दिला सकते हैं। इस्तेमाल के लिए कुछ पानी में हल्दी पाउडर डालकर उबालें। इस पानी को छान लें और कुछ बूदं नींबू का रस और शहद मिला लें। हल्दी के इस मिश्रण को दिन में दो बार पीने से सर्दी-जुकाम में बहुत फायदा होगा।

गर्मियों के दिनों में हो जाए सर्दी-जुकाम तो आजमाए ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

काली मिर्च

काली मिर्च और हल्दी का मिश्रण गर्मी में होने वाली सर्दी के इलाज में चमत्कार कर सकता है। दरअसल, काली मिर्च में पेपरिन और हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो कफ को जमा होने से रोकते हैं। काली मिर्च, हल्दी, दूध और शहद का मिश्रण प्राकृतिक रूप से सर्दी से राहत दिलाता है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले साबुत काली मिर्च को क्रश करें। एक गिलास दूध में इसे मिलाएं और एक चुटकी हल्दी भी मिला लें। अब दूध को गर्म करने रख दें , ताकि काली मिर्च दूध में अपना स्वाद छोड़ दे। गर्म दूध में एक चम्मच शहद डालकर पीएं। नियमित रूप से रात में सोने से पहले इसे पीने से सर्दी-जुकाम में राहत मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा