न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ती उम्र के साथ एड़ी में दर्द होना आम बात, इन घरेलू उपायों की मदद से मिलेगा आराम

आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे करके आपकी एड़ियों का दर्द चुटकियों में गायब हो जायेगा। तो आइये जानते है घरेलु उपाए :-

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 10 Mar 2021 5:26:55

बढ़ती उम्र के साथ एड़ी में दर्द होना आम बात, इन घरेलू उपायों की मदद से मिलेगा आराम

बढ़ती उम्र के साथ हमारे शरीर को बहुत सी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ता है। इन्हीं में से एक है एड़ी का दर्द। एड़ियों में दर्द होने की काफी वजह है हील पहनना, वजन बढ़ना, लंबे समय तक खड़े रहना, नए व्यायाम या शारीरिक गतिविधि या कैल्शियम की कमी भी हो सकती हैं।कैल्शियम की कमी से हड्डियों में दर्द होता है और हड्डियां कमजोर होती है। लेकिन आपको बता दें कि एड़ियों के दर्द से राहत पाने के लिए आप घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे करके आपकी एड़ियों का दर्द चुटकियों में गायब हो जायेगा। तो आइये जानते है घरेलू उपाए :-

home remedies  to get rid of ankle pain,pain in ankle,tips to treat ankle pain,healthy living,Health tips

अदरक
दर्द से तुरंत छुटकारा पाए अदरक की मदद से। अदरक को छील कर उसे बारीक़ बारीक़ काट ले। उसके बाद बर्तन में २ कप पानी डालकर उससे उबलने रखे और फिर थोड़ा उबलने के बाद उसमे अदरक के टुकड़े डाल दे। जब यह अच्छी तरह से उबल जाये तो इसे छानकर इसका सेवन करें।ऐसा करने से देखना आपकी एड़ियों का दर्द छू मंतर हो जाएगा।

गरम ठंडा पानी

गरम ठंडे पानी में पैर को बदल-बदल 3 बार रखें। गरम में पाँच मिनिट, ठंडे में तीन मिनिट। इसको करने से पहले अपने सिर को गीला कर लें और पानी पी लें।

home remedies  to get rid of ankle pain,pain in ankle,tips to treat ankle pain,healthy living,Health tips

लौंग का तेल

लौंग में दर्द निवारक तत्व पाए जाते हैं। लौंग के तेल की मालिश करने से एड़ियों के दर्द से राहत मिल सकती है। पैरों में किसी भी तरह का दर्द होने पर लौंग के तेल की मालिश फायदा पहुंचा सकती है।

अलसी का तेल

अलसी के तेल में अल्फा-लिनोलिक एसिड होता है जो सूजन से लड़ने में मदद करता है। गर्म पानी में अलसी के तेल की कुछ बूंदे डालकर कुछ देर तक पैरों को उसमें डुबोकर रखें।

home remedies  to get rid of ankle pain,pain in ankle,tips to treat ankle pain,healthy living,Health tips

भोजन

भोजन में आलू, ककड़ी, तोरई, सेव, आँवला, टमाटर, कच्चा पपीता, सहना फूल व पत्तागोभी, गुगल का प्रयोग अति लाभकारी है। इन्हे खाने से कैल्शियम मिलता है जिसकी वजह से हम्हे दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

सरसों के बीज

सरसों के बीजों से एड़ियों के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। आप सरसों के बीज को आधी छोटी कटोरी लेकर पीस लें। इनको गर्म पानी की बाल्टी में मिला लें। इस पानी में अपने पैरों को 12 से 16 मिनट के लिए डाल कर रखें, ऐसा करने से एड़ियों के दर्द में राहत मिल सकती है।

home remedies  to get rid of ankle pain,pain in ankle,tips to treat ankle pain,healthy living,Health tips

सेंधा नमक

सेंधा नमक में मैग्नीशियम सल्फेट होता है। अधिकतर मैग्नीशियम हड्डियों में स्टोर रहता है। अगर आपको हील स्पर की वजह से एड़ी में दर्द हो रहा है तो गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर पैरों को उसमें कुछ देर तक डुबोए रखें।

हल्दी

एक गिलास दूध को गर्म करें और उसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं। इसमें स्वाद के लिए आप शहद भी डाल सकते हैं। चाय में भी हल्दी डालकर पी सकते हैं। इससे भी एड़ी में दर्द से राहत मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका