न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर पर भारी पड़ता है पाद रोकना, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान और कैसे निपटें इस स्थिति से

शर्मिंदगी से बचने के लिए कई बार लोग पाद को रोक लेते हैं। खासतौर पर वर्क प्लेस, लोगों के साथ बैठने के दौरान, पब्लिक प्लेस पर इत्यादि कई ऐसे स्थान पर पाद आने पर हम उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन आपको बता दे यह प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसे रोकना शरीर कोई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Jul 2022 2:11:19

शरीर पर भारी पड़ता है पाद रोकना, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान और कैसे निपटें इस स्थिति से

शर्मिंदगी से बचने के लिए कई बार लोग पाद को रोक लेते हैं। खासतौर पर वर्क प्लेस, लोगों के साथ बैठने के दौरान, पब्लिक प्लेस पर इत्यादि कई ऐसे स्थान पर पाद आने पर हम उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन आपको बता दे यह प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसे रोकना शरीर कोई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। जी हां, शर्मिंदगी के चक्कर में पाद को रोकना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए कभी भी गैस को रोककर न रखें। गैस को रोककर रखने से रखने से कोलन से जुड़ी समस्या हो सकती है। साथ ही इससे पेट में ऐंठन, पेट में दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि इसे रोककर न रखें। इससे नुकसान होने की संभावना होती है। आइए जानते हैं इस बारे में..

शरीर पर भारी पड़ता है पाद रोकना, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान और कैसे निपटें इस स्थिति से

कितनी बार फार्ट सामान्य है

एक व्यक्ति को 24 घंटे में 20 बार तक फार्ट आना सामान्य ही माना जाता है। लेकिन अगर इससे ज्यादा पाद आता है तो आपको समझना चाहिए कि आपकी लाइफस्टाइल और खान-पान गलत है। इसे अनदेखा करने पर भविष्य में किसी गंभीर समस्या का शिकार होना पड़ सकता है।

शरीर पर भारी पड़ता है पाद रोकना, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान और कैसे निपटें इस स्थिति से

बन सकता है सिर दर्द का कारण

यदि आप किसी भी स्थिति में फार्ट को होल्ड कर लेते हैं तो यह कुछ ही देर में आपको सिरदर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जब इस प्रक्रिया में बाधा पहुंचती है तो गैस आपके शरीर में ही रह जाती है और बाद में दर्द का कारण बनती है। मुख्य रूप से यह सिर दर्द बढ़ाती है।

शरीर पर भारी पड़ता है पाद रोकना, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान और कैसे निपटें इस स्थिति से

कोलन पर बुरा असर डालती है

गैस को रोककर रखने से कोलन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। फार्ट के माध्यम से शरीर उन गैर जरूरी अवयवों को भी बाहर निकालता है, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ पर बुरा असर डालते हैं। जब आप गैस को रोक लेते हैं तो इसका कोलोन की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

शरीर पर भारी पड़ता है पाद रोकना, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान और कैसे निपटें इस स्थिति से

आंतों पर दबाव पड़ना

पाद रोकने पर गैर जरूरी गैस पेट में ही रह जाती है। इस कारण आंतों के निचले हिस्से पर इसका अतिरिक्त दबाव पड़ता है और आंत की कार्य प्रणाली में बाधा आती है। यह स्थिति कई बार पेट में मरोड़ का कारण भी बन जाती है। तो कभी-कभी पेट से अजीब गड़गड़ाहट भरी आवाजें आ सकती हैं। जो आपको और अधिक शर्मिंदा कर सकती हैं।

शरीर पर भारी पड़ता है पाद रोकना, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान और कैसे निपटें इस स्थिति से

पेट फूलने की समस्या होना

गैस को रोकने से कुछ ही देर में पेट फूलने लगता है। दरअसल, गैस को रोककर रखने से आपके पेट में गैस जमा होने लगता है, जिसकी वजह से आपको हमेशा ब्लोटिंग की परेशानी बनी रह सकती है। यह स्थिति इतनी असहज कर देनेवाली होती है कि बैठना भी मुश्किल हो जाता है। अतिरिक्त दबाव के कारण ऐसा लगता है जैसे पेट फटनेवाला है। इस असहज करनेवाली स्थिति से बचने के लिए जरूरी है कि आप फार्ट को बिलकुल भी ना रोकें।

शरीर पर भारी पड़ता है पाद रोकना, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान और कैसे निपटें इस स्थिति से

आंतों की दीवारें पर नुकसान

अगर आप लंबे समय तक पाद को रोककर रखते हैं, तो इससे आंतों की दीवारों पर इसका बुरा असर पड़ता है। खासतौर पर अगर आप लंबे समय तक इस तरह की आदतों को अपनाते हैं, यह आंत की दीवारों को क्षतिग्रस्त कर सकता है।

शरीर पर भारी पड़ता है पाद रोकना, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान और कैसे निपटें इस स्थिति से

पेट में चुभन होना

जब गैस को फोर्सफुली रोक लिया जाता है तो उस स्थिति में कई बार शरीर उस गैस को फिर से सोख लेता है। यानी जिन गैरजरूरी तत्वों को बॉडी बाहर निकाल रही थी, उन्हें फिर से अब्जॉर्ब कर लेती है। यह स्थिति पाचन से जुड़ी समस्याओं को उत्पन्न करती है। पेट में जगह-जगह चुभन होने की समस्या हो सकती है। पेट में तेज मरोड़ उठने की वजह होती है।

शरीर पर भारी पड़ता है पाद रोकना, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान और कैसे निपटें इस स्थिति से

बदबूदार गैस पास होना

गैस को रोककर रखने से आपके पेट में सड़न की परेशानी हो सकती है। खासतौर पर जब आप गैस पास नहीं करते हैं, तो इससे पेट में सड़न होने लगता है। जिसके बाद आपके गैस में काफी ज्यादा बदबू आने लगती है जो और अधिक शर्मिंदगी का कारण हो सकता है।

शर्मिंदगी से बचने के लिए क्या करें

यदि आप किसी मीटिंग में हैं और आपके लिए फार्ट होल्ड करने की स्थिति बन जाती है तो आप वहां से एक्सक्यूज मी कहकर तुरंत बाहर निकल जाए। ऐसे में वाशरूम में जाकर खुद को रिलैक्स करें। यदि आप किसी पार्टी इत्यादि में हैं तो फार्ट को होल्ड करने की जगह बाकी लोगों के पास से हट जाएं और कुछ देर अकेले में चहलकदमी करें। इससे आपके पेट की गैस पूरी तरह रिलीज हो जाएगी और आप खुद को हल्का फील करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा