न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साइलेंट किलर का काम करता हैं हाई ब्लड प्रेशर, शरीर में ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान

ये संकेत हाई ब्लड प्रेशर की ओर इशारा करते हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 06 Dec 2022 2:27:56

साइलेंट किलर का काम करता हैं हाई ब्लड प्रेशर, शरीर में ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान

आजकल आपने देखा होगा कि एक उम्र के बाद लोग जब डॉक्टर के पास जाते हैं तो डॉक्टर सबसे पहले उनका ब्लड प्रेशर जांचता हैं। हाई ब्लड प्रेशर अर्थात उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन, धमनी की दीवारों के खिलाफ रक्त प्रवाह द्वारा लगाए गए दबाव की मात्रा है। इससे शरीर में कई तरह की परेशानियां होती हैं और इसे साइलेंट किलर के तौर पर जाना जाता हैं। लगभग एक तिहाई लोगों को पता नहीं चलता कि उन्हें उच्च रक्तचाप की समस्या है, इसलिए भी इसे एक ‘साइलेंट किलर’ के रूप में जाना जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये संकेत हाई ब्लड प्रेशर की ओर इशारा करते हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

high blood pressure works as a silent killer,be careful as soon as these symptoms appear in the body,Health,healthy living

थकान महसूस होना

कई बार ऑफिस या फिर घर के किसी भी काम को पूरा करने में दिक्कत महसूस होती है। संभवत: यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। यदि आप बिना शारीरिक मेहतन किए हुए बिना भी थका हुआ महसूस करते हैं, तो ब्लड प्रेशर की जांच करें या फिर डॉक्टर से मिलें।

high blood pressure works as a silent killer,be careful as soon as these symptoms appear in the body,Health,healthy living

तेज सिरदर्द

जहां सिरदर्द कई बड़ी और छोटी हेल्थ प्रॉब्लम्स से जुड़ा होता है, वहीं हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में सिरदर्द बेहद पेनफुल हो जाता है। हाई ब्लड प्रेशर में एक तरह का सेंसेशन महसूस होता है। ये हेडेक ज्यादातर सुबह जल्दी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर के कारण मेलिग्नेंट ब्लड प्रेशर की स्थिति पैदा हो जाती है। इस स्थिति में सीवियर हेडेक होता है। इस सिरदर्द को कम करना मुश्किल होता है और ये बुखार या माइग्रेन के दौरान होने वाले दूसरे प्रकार के सिरदर्द से अलग है।

high blood pressure works as a silent killer,be careful as soon as these symptoms appear in the body,Health,healthy living

तनाव होना

यदि आप खुद को ज्यादा तनाव में महसूस कर रहे हैं, तो यह उच्च रक्तचाप का संकेत हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगता है। कई बार वह सही-गलत की भी पहचान भी नहीं कर पाता। किसी भी समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि आप जांच करा लें।

high blood pressure works as a silent killer,be careful as soon as these symptoms appear in the body,Health,healthy living

नाक से खून आना

सांस न आना, लंबी सांस आना या सांस लेने में परेशानी होने पर एक बार अपने चिकित्सक से संपर्क करें। ऐसे में व्यक्ति के उच्च रक्तचाप से ग्रस्त होने की प्रबल आशंका होती है। साथ ही यदि नाक से खून आए, तब भी आपको जांच करानी चाहिए।

high blood pressure works as a silent killer,be careful as soon as these symptoms appear in the body,Health,healthy living

धुंधला दिखाई देना

हाई ब्लड प्रेशर विज़न पॉवर को एफेक्ट करता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण, आंखों में ब्लड वेसल्स को नुकसान हो सकता है जिससे हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त रेटिनोपैथी हो सकती है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर होने के बारे में नहीं जानते हैं, इस दौरान आप अपने विज़न में बदलाव देखते हैं तो इसका इलाज कराना जरूरी है।

high blood pressure works as a silent killer,be careful as soon as these symptoms appear in the body,Health,healthy living

नींद न आना

आमतौर पर उच्च रक्तचाप के रोगियों के साथ यह समस्या होती है कि उन्हें रात में नींद आने में परेशानी होती है। हालांकि यह परेशानी किसी चिंता के कारण या अनिंद्रा की वजह से भी हो सकती है।

high blood pressure works as a silent killer,be careful as soon as these symptoms appear in the body,Health,healthy living

सीने में दर्द

हाई ब्लड प्रेशर से जुड़े सीने में दर्द को एनजाइना भी कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर बढ़ने की स्थिति में हार्ट को तेजी से काम करना पड़ता है जिसके कारण चेस्ट पेन और सांस की तकलीफ या हार्टबीट की इरेग्युलेरिटी की समस्या हो सकती है। चेस्ट पेन या सांस की समस्या, दोनों ही एमरजेंसी सिचुएशन मानी जाती हैं जिसमें डॉक्टर से मिलकर तुरंत इलाज कराने की जरूरत होती है। ऐसे सिम्पटम्स को अनदेखा करना बड़ी प्रॉब्लम्स वजह बन सकता है।

high blood pressure works as a silent killer,be careful as soon as these symptoms appear in the body,Health,healthy living

हृदय की धड़कन बढ़ना

यदि आप महसूस करते हैं कि आपके हृदय की धड़कन पहले के मुकाबले तेज हो गई हैं या आपको अपने हृदय क्षेत्र में दर्द महसूस हो रहा है, तो यह उच्च रक्तचाप का भी कारण हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'

'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह

बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव

'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह

हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण

Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश

'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म

'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द

हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट

केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका