न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में सेहत बनाए रखने के लिए करें सही नाश्ते का चुनाव, इन्हें करें डाइट में शामिल

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही नाश्ते की जानकारी देने जा रहे हैं जो आसान होने के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Mar 2021 1:04:11

गर्मियों में सेहत बनाए रखने के लिए करें सही नाश्ते का चुनाव, इन्हें करें डाइट में शामिल

गर्मियों का मौसम आ चुका हैं जिसमें तापमान बढ़ने लगा हैं और तपन महसूस होने लगी हैं। गर्मियों में सेहत का सही से ख्याल रखना पड़ता हैं क्योंकि इस तपन की वजह से डिहाइड्रेशन व पाचन संबंधी समस्या पनपने लगती हैं। इसके लिए जरूरी हैं यह ध्यान देना कि आप अपने नाश्ते में किस तरह का आहार ले रहे हैं। जी हां, सुबह की शुरुआत में किया गया सही नाश्ते का चुनाव गर्मियों में सेहत को प्रभावित करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही नाश्ते की जानकारी देने जा रहे हैं जो आसान होने के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होगी। तो आइये जानें इनके बारे में।

गर्मियों में सेहत बनाए रखने के लिए करें सही नाश्ते का चुनाव, इन्हें करें डाइट में शामिल

फलों का सैलेड करेगा पाचन तंत्र मजबूत

गर्मियों में डिहाइड्रेशन व पाचन संबंधी परेशानी अधिक होती है। इससे बचने के लिए नाश्ते में 1 बाउल फलों का सलाद खाना फायदेमंद रहेगा। इससे पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ शरीर में पानी की कमी पूरी होगी। इसे बनाने के लिए एक बाउल में केला, सेब, तरबूज, पपीता, कीवी आदि अपने मनपसंद फलों को काटें। फिर खाने का मजा लें। फलों में विटामिन, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होेने से पेट संबंधी समस्याएं दूर होगी। दिल और दिमाग बेहतर तरीके से काम करेगा। साथ ही थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होगा।

वजन कंट्रोल रखेगा पोहा

आज के जमाने में हर तीसरा व्यक्ति अपने बढ़े हुए वजन से परेशान है। ऐसे में इससे बचने व हैल्दी रहने के लिए नाश्ते में पोहा खाना बेस्ट रहेगा। इससे विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर व एंटी-ऑक्सीडेट्स होने से पाचन दुरुस्त रहेगा। साथ ही कैलोरी कम होने से वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। इसे बनाने के लिए पोहा को पानी से 2-3 बार धोकर छान लें। अब पैन में 1 बड़ा चम्मच घी डालकर सरसों, राई, करी पत्ते का तड़का लगाएं। फिर मूंगफली भूनें। अब इसमें आलू, टमाटर, शिमला मिर्च आदि सब्जियां पकाएं। अंत में इसमें पोहा मिलाकर पकने दें। बाद गर्मागर्म पोहा सॉस के साथ खाने का मजा लें।

गर्मियों में सेहत बनाए रखने के लिए करें सही नाश्ते का चुनाव, इन्हें करें डाइट में शामिल

सत्तू का शरबत दिनभर रखेगा फ्रेश

सत्तू का शरबत टेस्टी होने के साथ गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इसके सेवन से सेहत दुरुस्त रहने के साथ ठंडक का अहसास होता है। दिनभर एनर्जी मिलने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। इसे सुबह नाश्ते में खाना बेस्ट ऑप्शन है। इस बनाने के लिए 3 बड़े चम्मच सत्तू में 4 कप पानी मिलाएं। फिर इसमें स्वाद अनुसार गुड़, 1/2 छोटा चम्मच काला नमक मिलाएं। गिलास में बर्फ के टुकड़े डालकर सत्तू डालें और पीने का मजा लें। इसे और भी हैल्दी बनाने के लिए आप इसमें सूखे मेवे भी डाल सकती है।

ओट्स और फल के सैलेड से बढ़ेगी इम्यूनिटी

इसके लिए एक बाउल में दही, ओट्स, मुसली, सूरजमूखी व अलसी के बीज व ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। अब इसमें काला, सेब, कीली आदि मौसमी फल काट कर डालें। तैयार सैलेड को खाएं। ओट्स एक प्रोबायोटिक होने से आंतों में गुड़ बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ फल व सूखे मेवे इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के साथ बीमारियों से बचाने में मदद करेगा। लंबे समय तक पेट भरा होने से वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन