न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसून के दिनों में बना रहता हैं बीमारियों का खतरा, इस तरह रखें खुद को स्वस्थ

ऐसे में आपको सावधानी बरतने की जरूरत होती हैं। हम आपको आज कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख मानसून के दिनों में खुद को स्वस्थ रखा जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Jul 2022 2:53:09

मानसून के दिनों में बना रहता हैं बीमारियों का खतरा, इस तरह रखें खुद को स्वस्थ

मानसून का मौसम जारी हैं और हर दिन बरसात के चलते मौसम सुहाना बना हुआ हैं। यह सुहाना मौसम सभी को पसंद आता हैं लेकिन कई बार लापरवाही के कारण यह आफत का सबब भी बन जाता हैं। जी हां, बारिश के इन दिनों में बैक्टीरिया आक्रामक रहते हैं और प्रतिरोधक क्षमता में कमी रहती हैं जिससे बीमार होने का खतरा बना रहता हैं। इन दिनों में पेट दर्द, दस्त, उल्टी, कब्ज, सिरदर्द, बुखार के साथ डेंगू-मलेरिया का खतरा भी बढ़ जाता हैं। ऐसे में आपको सावधानी बरतने की जरूरत होती हैं। हम आपको आज कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख मानसून के दिनों में खुद को स्वस्थ रखा जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

healthy living tips in monsoon,Health tips,healthy living

पीने का पानी रखें स्वच्छ

बारिश के दिनों में मौसमी बीमारियों का संक्रमण अधिक होता है, और अनदेखे बैक्टीरिया से आपका पाला पड़ता रहता है। इस तरह के बैक्टीरिया सबसे ज्यादा नमी वाली जगह एवं पानी में होते हैं। बारिश में सबसे ज्यादा बीमारियां होती हैं पानी के कारण इस लिए पीने का पानी उबाल कर पीएं। इस से बारिश में होने वाली खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है। वहीं उबले हुए पानी को उबालने के 24 घंटे के अंदर ही इस्तेमाल कर लें।

healthy living tips in monsoon,Health tips,healthy living

मसालेदार और बाहर के खाने से करें परहेज

बारिश में ज्यादा मसालेदार भोजन करना स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। इससे अपच, अति अम्लता और सूजन हो सकती है। इस मौसम में रेस्तरां और रोड साइड दुकानों के भोजन से बचना सबसे अच्छा है। उनमें कीटाणु हो सकते हैं, जो आपको बीमार कर सकते हैं।

healthy living tips in monsoon,Health tips,healthy living

इन मसालों का करें सेवन

भारतीय रसोई में रखे जाने वाले मसाले स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाते हैं। इसलिए आप लहसुन, हल्दी, अदरक, काली मिर्च और तुलसी आदि का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। ये सभी चीजें आपको फायदा दे सकती हैं।

healthy living tips in monsoon,Health tips,healthy living

गर्म पेय का करें सेवन

बारिश के मौसम में गर्म पेय पदार्थों का सेवन काफी लाभदायक होता है। अदरक या दालचीनी वाली चाय, कॉफी का सीमित सेवन एवं विभिन्न प्रकार के सूप का सेवन कर सकते हैं। इसके गर्म होने से बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं, और गले की तकलीफ कम होने के साथ ही शरीर में गर्माहट पैदा होती है।

healthy living tips in monsoon,Health tips,healthy living

पत्तेदार सब्जियां न खाएं

बारिश के मौसम में जमीन के पास उगने वाली हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन न करें। ये सब्जियां बहुत अधिक गंदगी और नमी को आकर्षित करती हैं और मानसून के दौरान इन्हें साफ करना मुश्किल होता है। जिससे कि शरीर में कई तरह के बैक्टीरिया के घूसने का खतरा रहता है।

healthy living tips in monsoon,Health tips,healthy living

कड़वी सब्जियां है उत्तम

फिट और स्वस्थ रहने के लिए कड़वी सब्जियों और जड़ी-बूटियों का सेवन करें। ऐसे में संक्रमण को दूर रखने में मदद करने के लिए करेला, नीम, मेथी और हल्दी अच्छा विकल्प है।

healthy living tips in monsoon,Health tips,healthy living

ऐसे करें पाचन शक्ति को मजबूत

हर भोजन से पहले अदरक का एक छोटा टुकड़ा सेंधा नमक के साथ चबाएं। यह संयोजन आपको भोजन को आसानी से पचाने में मदद करेगा। इस मौसम में ठंडा या बासी खाना न खाएं। गर्म भोजन करें और सलाद जैसे अधपके खाद्य पदार्थों से परहेज करें। मानसून के मौसम में थोड़ा सा शहद के साथ उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी जाती है। यह मिश्रण पानी में मौजूद अशुद्धियों को दूर करने में मदद करता है।

healthy living tips in monsoon,Health tips,healthy living

घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें

जब बारिश होती है, तो मच्छर और अन्य कीड़े घर में आने लगते हैं। इसके अलावा तेज बारिश में भी बारिश का पानी घर में घुस आता हैं जिससे घर में नमी और दुर्गंध आने लगती हैं। बारिश के पानी को घर के अंदर आने से रोकने के लिए सबसे पहले बारिश होते ही खिड़कियां और दरवाजे ठीक से बंद कर लें। वहीं अगर घर में कोई दीवार या छत टूट रही है या कमजोर हो रही है तो उसकी मरम्मत करा लें ताकि भारी बारिश में छत लीक न हो और दीवारें भीग न जाएं।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

बारिश के दिनों में अपने घरों के पास साफ-सफाई का ध्यान रखें। साथ ही अपने हाथ-पेरौ को अच्छे से क्लीन करते रहें। त्वचा संबंधी किसी भी समस्या को रोकने के लिए अपने पैरों को अच्छी तरह से सुखाने के बाद बाम या मॉइस्चराइज़र लगाएं जिसमें एंटीफंगल या एंटीबायोटिक गुण होते हैं। साथ ही बाहर से आने पर नहाएं और रोज साफ कपड़े ही पहने। जिन लोगों को अस्थमा या फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतें हैं, उन्हें धूल मिट्टी और मौसम में बदलाव के कारण दिक्कतें होती हैं। ऐसे में आपको चादर, तकिए, कालीन, सोफा कवर आदि चीजों को साफ करते रहना चाहिए। बारिश के मौसम में जब भी धूप निकले, तो कपड़ों को, घर के बिस्तर को धूप जरूर दिखाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग