Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों की सेक्स लाइफ को हेल्दी बनाने के लिए काफी है सिर्फ यह एक चीज, करें सेवन

मूंगफली न सिर्फ स्वाद में लजीज है, बल्कि कई तरह से लाभदायक भी है। इसमें मैग्नीशियम, फोलेट और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं। इसके सेवन से पुरुषों को कई फायदे होंगे। ये आपकी सेक्सुअल हेल्थ के लिए भी कारगर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Mar 2023 9:15:47

पुरुषों की सेक्स लाइफ को हेल्दी बनाने के लिए काफी है सिर्फ यह एक चीज, करें सेवन

इसमें दो राय नहीं है कि मनुष्य जीवन में सेक्स की खास अहमियत है और जब यह तुलना पुरुष और महिला को लेकर होती तो यह कहा जाता है कि पुरुषों के अंदर सेक्स की भूख अधिक होती है। कई मायनों में यह कथन सही भी है लेकिन ऐसा नहीं है कि पुरुष हमेशा सिर्फ सेक्स के बारे में ही सोचते रहते हैं। कई बार यह पाया गया है कि पुरुष भी सेक्स से इंकार करते हैं। दरअसल, समय की कमी और काम का मेंटली स्ट्रेस बॉडी पर कई तरह से इफेक्ट करता है। इसके अलावा खान-पान का असर भी पुरुषों की सेक्स लाइफ पर पड़ता है। ऐसा माना गया है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों को कुछ खास पोषक तत्वों की आवश्यकता ज्यादा होती है। कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जो पुरुषों के दिल की सेहत से लेकर उनकी सेक्स लाइफ तक को हेल्दी बनाने में मदद कर सकती है। इनके सेवन से रोजमर्रा की दिक्कतें तो दूर होती हैं। साथ ही शरीर को कई फायदे भी होते हैं। इन चीजों में से एक है मूंगफली। मूंगफली खाने से हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। मूंगफली न सिर्फ स्वाद में लजीज है, बल्कि कई तरह से लाभदायक भी है। इसमें मैग्नीशियम, फोलेट और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं। इसके सेवन से पुरुषों को कई फायदे होंगे। ये आपकी सेक्सुअल हेल्थ के लिए भी कारगर है।
men sexual health,reduce heart disease,health fitness tips,health care,Health,fitness,peanut,peanut health benefits मूंगफली में एक अमीनो एसिड होता है, जो आर्जीनाइन नाम से जाना जाता है। इसकी खूबी है कि ये नाइटट्रिक ऑक्साइड में कन्वर्ट हो जाता है। बता दें कि नाइटट्रिक ऑक्साइड एक ऐसा तत्व है, जो रक्त कोशिकाओं में ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

वहीं ऐसा भी माना जाता है कि मूंगफली आर्जीनाइन सप्लीमेंट इरेक्टाइल डिसफंक्श यानि नपुंसकता से संबंधित परेशानी को भी कुछ हद तक कम करने में सहायक है। कहा जाता है कि ये आर्जीनाइन सीमेन (वीर्य) क्वालिटी को सुधारने में भी मदद करता है।

रेसवेरेट्रॉल नाम के एक एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्रोत मूंगफली को समझा जाता है। पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ को ये एंटीऑक्सीडेंट काफी मदद पहुंचाता है।

कई तरीकों से मूंगफली आपके शरीर के लिए फायदेमंद है। सेक्सुअल हेल्थ के साथ-साथ यह दिल की बीमारियों का खतरा भी कम करती है, इसलिए हो सके तो मूंगफली या फिर पीनट बटर का सेवन जरूर करें। पॉलीअनसैचुरेटेड फैट से युक्त मूंगफली दिल के लिए काफी जरूरी है।
men sexual health,reduce heart disease,health fitness tips,health care,Health,fitness,peanut,peanut health benefits मूंगफली खाने के कुछ और फायदें

मूंगफली में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें हेल्दी फैट (मोनोसैचुरेटेड फैट) पाए जाते हैं। इसमें रेस्वेट्राल और फाइटोस्ट्राल जैसे न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं। वहीं, मूंगफली का उपयोग, हृदय रोग, डायबिटिज, अल्जाइमर और कैंसर से बचाव में मदद कर सकता है।

पाचन शक्ति को मजबूत करे

यह तो हम सभी जानते है कि फाइबर एक ऐसा पोषक तत्व है जो पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए अति आवश्यक है। जिसकी वजह से फाइबर स्रोत वाले खाद्य पदार्थों को नियमित रूप से भोजन में शामिल किया जाना चाहिए। मूंगफली में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने के कारण आपका पाचन तंत्र ठीक तरह से कार्य करेगा और आप पेट से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं जैसे कब्ज और पेट में दर्द से भी निजात मिलेगा। men sexual health,reduce heart disease,health fitness tips,health care,Health,fitness,peanut,peanut health benefits डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज मरीजों को मूंगफली अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन ने मूंगफली को डायबिटीज सुपर-फूड का दर्जा दिया है, क्योंकि इसमें मैग्नीशियम, फाइबर और हार्ट हेल्दी ऑयल्स मौजूद होते हैं। ये ब्लड ग्लूकोज को अधिक प्रभावित नहीं करते हैं। मूंगफली के सेवन से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। men sexual health,reduce heart disease,health fitness tips,health care,Health,fitness,peanut,peanut health benefits ब्रेन फंक्शन को सक्रिय करे

मूंगफली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह एक ऐसा फैटी एसिड है जो दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए जो बच्चे आपके घर में पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें रोज सुबह भीगी हुई मूंगफली का नियमित रूप से सेवन कर सकते है। यह उनकी याद करने की क्षमता पर भी सकारात्मक असर डाल सकता है। men sexual health,reduce heart disease,health fitness tips,health care,Health,fitness,peanut,peanut health benefits हृदय रोगों

मूंगफली में कार्डियोप्रोटेक्टिव गुण पाया जाता है। कार्डियोप्रोटेक्टिव एक ऐसा गुण है जो दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कई गुना तक कम कर देता है और आपका दिल स्वस्थ तरीके से अपने कार्य को संपन्न करता है। men sexual health,reduce heart disease,health fitness tips,health care,Health,fitness,peanut,peanut health benefits बॉडीबिल्डिंग में

जो पुरुष रोज सुबह कसरत करते है उनके लिए भीगी हुई मूंगफली का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो बॉडीबिल्डर्स को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन की पूर्ति करेगा, जिससे उन्हें बॉडीबिल्डिंग करने में काफी आसानी होगी। men sexual health,reduce heart disease,health fitness tips,health care,Health,fitness,peanut,peanut health benefits स्किन के लिए फायदेमंद

भीगी हुई मूंगफली का सेवन करने वाले लोगों को भी त्वचा संबंधित कई प्रकार के फायदे मिल सकते हैं। दरअसल, मूंगफली में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा पाई जाती है। इस कारण यदि आप सुबह-सुबह इसका सेवन करते हैं तो वह दिन भर आपकी त्वचा में ताजगी बरकरार रखने का काम कर सकता है। men sexual health,reduce heart disease,health fitness tips,health care,Health,fitness,peanut,peanut health benefits कैंसर से बचाव

मूंगफली में पाए जाने वाले अनसैचुरेटड फैट्स, कुछ विटामिन, खनिज और बायोएक्टिव तत्व कैंसर विरोधी प्रभाव दिखा सकते हैं। विशेष रूप से, मूंगफली में मौजूद फाइटोस्टेरॉल कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। फाइटोस्टेरॉल की तरह मूंगफली में मौजूद रेस्वेराट्रोल भी कैंसर से बचाव में सहायक हो सकता है, क्योंकि यह बढ़ते कैंसर के लिए रक्त की आपूर्ति रोक सकता है। मूंगफली में मौजूद ये दोनों तत्व कैंसर कोशिका को पनपने से रोक सकते हैं। इस आधार पर कहा जा सकता है कि मूंगफली और इससे बने उत्पाद,फेफड़े, पेट, ओवेरी, प्रोस्टेट और स्तन कैंसर से बचाव में सहायक हो सकते हैं।
men sexual health,reduce heart disease,health fitness tips,health care,Health,fitness,peanut,peanut health benefits डिप्रेशन से बचाव

मूंगफली में रेस्वेराट्रोल होता है। रिसर्च कहती है कि यह शक्तिशाली तत्व, एंटीडिप्रेसेंट (अवसाद कम करने वाला) दवा की तरह काम कर सकता है। रेस्वेराट्रोल का सेवन किया जाए, तो यह मस्तिष्क के हिस्सों और तंत्रिका मार्गों पर असर डाल सकता है। इसलिए, यह रेस्वेराट्रोल नामक पॉलीफेनोल, अवसाद के कई मामलों में फायदेमंद हो सकता है। men sexual health,reduce heart disease,health fitness tips,health care,Health,fitness,peanut,peanut health benefits कोलेस्ट्राल को कम करे

मूंगफली दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। शोध के अनुसार, इसमें उच्च मोनोअनसैचुरेटेड फैट होते हैं, जो कुल बॉडी कोलेस्ट्रॉल को 11% और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को 14% तक कम कर सकते हैं। मूंगफली के ये गुण कोलेस्ट्राल का संतुलन बनाए रखने में मददगार हो सकते हैं इसलिए कोलेस्ट्राल को कम करने के लिए मूंगफली का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। men sexual health,reduce heart disease,health fitness tips,health care,Health,fitness,peanut,peanut health benefits वजन को रखे कंट्रोल

मूंगफली में हेल्दी फैट्स (मोनोअनसैचुरेटेड फैट) पाए जाते हैं, इसलिए इसे हेल्दी डायट का हिस्सा माना गया है। जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं वो भी सीमित मात्रा में इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।
men sexual health,reduce heart disease,health fitness tips,health care,Health,fitness,peanut,peanut health benefits विटामिन और मिनरल्स से भरपूर

मूंगफली गुणों का खजाना है और विटामिन से भरपूर है। मूंगफली में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन जैसे नियासिन (niacin), राइबोफ्लेविन (riboflavin), थियामिन (thiamin), पैंटोथेनिक एसिड (pantothenic acid) आदि होते हैं। साथ ही इसमें मूंगफली में पोटेशियम, मैंगनीज, कॉपर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, सेलेनियम और जिंक जैसे जरूरी मिनरल्स भी होते हैं। मूंगफली शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर स्वस्थ रखती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology