न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुछ लोगों को ज्यादा सताती है ठंड, जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह

अधिक ठंड लगने का सबसे मुख्य कारण शारीरिक कमजोरी होता है, इसके अलावा हाइपोथायरायडिज्म, एनीमिया और फाइब्रोमायल्जिया जैसे कुछ रोग भी अधिक ठंड सहन न कर पाने जैसे लक्षण विकसित कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Dec 2021 9:30:29

कुछ लोगों को ज्यादा सताती है ठंड, जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह

ठंड लगना आमतौर पर एक सामान्य स्थिति होती है। लेकिन कुछ लोग थोड़ी-सी सर्दी बढ़ने के साथ ही पैनिक हो जाते हैं। कई कपड़े पहनने के बाद भी इन लोगों को ठंड लगती रहती है। आमतौर पर हर व्यक्ति पर मौसम का अलग-अलग असर होता है लेकिन जब आपको मौसम के थोड़े से बदलाव पर ही ज्यादा ठंड लगने लगती है, तो यह लक्षण किसी बीमारी या शरीर में किसी विटामिन की कमी का संकेत भी हो सकता है। जिसको नजरअंदाज करना आगे मुश्किल में डाल सकता है। अधिक ठंड लगने का सबसे मुख्य कारण शारीरिक कमजोरी होता है, इसके अलावा हाइपोथायरायडिज्म, एनीमिया और फाइब्रोमायल्जिया जैसे कुछ रोग भी अधिक ठंड सहन न कर पाने जैसे लक्षण विकसित कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको विस्तार से बताते है कि ज्यादा ठंड लगने के पीछे क्या वजह हो सकती हैं...

winter,cold intolerance,health problems,healthy living,Health tips

नींद पूरी ना हो पाना

अगर आप पूरी 7-8 घंटे की नींद नहीं लेते है तो इस स्थिति में अधिक ठंड लगने का अहसास होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अगर शरीर को पूरा रेस्ट नहीं मिल पाता है तो वह अपना टेंप्रेचर मेंटेन नहीं रख पाता है। नींद पूरी ना होने की स्थिति में मेटाबॉलिज़म स्लो काम करने लगता है, इससे शरीर में ऊर्जा का उत्पादन कम होता है और अधिक ठंड लगती है।

winter,cold intolerance,health problems,healthy living,Health tips

डायबिटीज

डायबिटीज के कारण सिर्फ किडनी ही नहीं बल्कि ब्लड सर्कुलेशन पर भी इसका असर पड़ता है। इसी वजह से शुगर के मरीजों को ज्यादा ठंड लगती है। साथ ही सर्दियों में उन्हें और भी परेशानियां होने लगती हैं। जैसे, भूख-प्यास बढ़ना, बार-बार पेशाब आना, थकान और धुंधलापन। ये सभी लक्षण डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं।

winter,cold intolerance,health problems,healthy living,Health tips

एनीमिया

शरीर में आयरन या खून की कमी की वजह से लाल रक्त सेल्स कम हो जाते हैं। इसके कारण कोल्ड इंटॉलरेंस की समस्या झेलनी पड़ती है। यह समस्या सबसे ज्यादा महिलाओं में देखने को मिलती हैं क्योंकि पीरियड, प्रेगनेंसी की वजह से महिलाओं का काफी ब्लड लॉस हो जाता है, जिसकी वजह से एनीमिया की बीमारी होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

winter,cold intolerance,health problems,healthy living,Health tips

स्लो मेटाबॉलिज्म

बढ़ती उम्र, अनहेल्दी डाइट या अन्य किसी कारण से मेटाबॉलिज्म धीमा होने से शरीर हीट पैदा करने की क्षमता खो देता है, जिसकी वजह से हद से ज्यादा सर्दी लगती है। इसके लिए सबसे जरूरी है कि अपने लाइफस्टाइल पर काम किया जाए। हेल्दी फूड्स के अलावा एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है।

winter,cold intolerance,health problems,healthy living,Health tips

विटामिन B12 की कमी

दूध, अंडे, पनीर और नॉन वेज न खाने वाले लोगों को विटामिन B12 की कमी हो जाती है। विटामिन B12 की कमी होने से सर्दी बहुत ज्यादा लगती है। इसके अलावा इस विटामिन की कमी से थकान, दस्त, भूख ना लगना, कब्ज या सांस लेने में परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं।

winter,cold intolerance,health problems,healthy living,Health tips

अंडर वेट होना

जिन लोगों का वजन उनकी हाइट और उम्र के हिसाब से नहीं होता है, उन लोगों को भी ठंड का अहसास ज्यादा होता है। अधिक पतले लोगों में या जो लोग वेट लॉस मिशन पर ऐक्टिव होते हैं उनकी बॉडी में स्टोर्ड फैट अमाउंट कम होता है, जिसे बॉडी एनर्जी और हीट जनरेट करने के लिए इस्तेमाल करती है। यह फैट ना मिलने पर बॉडी अपनी जरूरत के हिसाब से हीट नहीं जनरेट कर पाती और आपको अधिक ठंड महसूस होती है।

winter,cold intolerance,health problems,healthy living,Health tips

हाइपोथाइरॉइडिज़्म

शरीर में हॉर्मोन की गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार होती है हाइपोथाइरॉइडिज़्म की स्थिति। यह एक हॉर्मोनल डिसऑर्डर है। इस स्थिति में बॉडी में हॉर्मोन्स का उत्पादन उतनी मात्रा में नहीं हो पाता है, जितनी बॉडी को जरूरत होती है। इसके चलते मेटाबॉलिज़म बॉडी टेम्प्रेचर मेंटेन नहीं कर पाता है और आपको ज्यादा ठंड लगती है।

winter,cold intolerance,health problems,healthy living,Health tips

नसों का कमजोर होना

नसों की कमजोरी होने से भी सर्दी ज्यादा लगती है। साथ ही सर्दी लगने पर हाथ-पैरों का लाल होना या सूजन की समस्या भी हो जाती है। इसके अलावा कमजोर याद्दाश्त, थकान, चक्कर आना या आंखों में जलन भी शुरू हो जाती है। ऐसे में आप विटामिन, मैग्नीशियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड फूड्स अधिक खाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग